पत्रकारों का जिला सम्मेलन स्थगित

दुबहर (बलिया)। जिला ग्रामीण संवाददाता संघ द्वारा 28 मई को आयोजित किया जाने वाला जिला संवाददाता सम्मेलन अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है.

यह जानकारी जिला ग्रामीण संवाददाता संघ के मीडिया प्रभारी अख्तर अली ने दी है. उन्होंने बताया कि संवाददाता संघ का अगला जनपदीय सम्मेलन 25 जून को होगा. उन्होंने सभी ग्रामीण पत्रकारों से 25 जून को होने वाले संवाददाता सम्मेलन में भाग लेने की अपील की है.

बलिया लाइव लेटेस्ट अपडेट

बनारस लाइव लेटेस्ट अपडेट