भाजपा सरकार में न्याय पाना कठिन: सांसद रमाशंकर विद्यार्थी

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page  https://www.facebook.com/ballialivenews

उमेश गुप्त, बिल्थरारोड

समाजवादी पार्टी के सांसद रमाशंकर विद्यार्थी ने कहा कि भाजपा सरकार में पीड़ितों को न्याय मिलना मुश्किल हो गया है, जिसके कारण अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार दावा कर रही है कि अपराधी या तो जेल में हैं या प्रदेश छोड़ चुके हैं, लेकिन घटनाएं बता रही हैं कि अपराधी भाजपा में शामिल हो गए हैं।

सांसद रविवार देर शाम उभांव थाना क्षेत्र में प्रधानाध्यापक देवेंद्र यादव हत्याकांड में पुलिस की जांच पर सवाल उठाते हुए बोले कि “गोली देवेंद्र यादव के सिर में लगी थी। वे हेलमेट पहने हुए थे, जिसमें खून लगा था, लेकिन पुलिस ने उसे सबूत के रूप में शामिल नहीं किया। हेलमेट कई दिनों तक अस्पताल में पड़ा रहा। पुलिस जो माला बरामद दिखा रही है, उसे परिजन पहचानने से इनकार कर रहे हैं। ऐसा लगता है कि पुलिस घटना की लीपापोती करने में लगी है।”

उन्होंने छोटे अपराधों की रिपोर्ट दर्ज न होने पर भी नाराजगी जताई और कहा कि जिले में लगातार हत्याएं हो रही हैं। उन्होंने बताया कि सपा का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिला है और इस घटना की रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को सौंपेगा। साथ ही उच्चस्तरीय जांच और न्यायालय में अपने वकील की नियुक्ति की मांग की जाएगी।

सांसद ने कहा कि सपा 30 सितंबर को डीएम और एसपी से मिलकर अपनी बात रखेगी। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव, विधायक जियाउद्दीन रिजवी और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_

Facebook: https://www.facebook.com/ballialivenews 

Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/

Website: https://ballialive.in/

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel