Skip to content
18 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • पंचायत चुनाव के लिए विकासखंड मुख्यालय पर प्रत्याशियों की उमड़ी भीड़, हल्दी और दुबहड़ से खास रिपोर्ट
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़
  • जिला जवार
  • पंचायत न्यूज़

पंचायत चुनाव के लिए विकासखंड मुख्यालय पर प्रत्याशियों की उमड़ी भीड़, हल्दी और दुबहड़ से खास रिपोर्ट

Remote Desk 13 April, 2021 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
Belhari Panchayat chunav

हल्दी, बलिया. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए विकास खण्ड बेलहरी के ब्लॉक मुख्यालय सोनवानी पर नामांकन मंगलवार की सुबह 8 बजे से शुरू हुआ. विकास खंड कार्यालय पर प्रत्याशियों की लंबी-लंबी कतारें लगी रही. कार्यालय से करीब दो किलोमीटर तक नामांकन करने वाले प्रत्याशियों के समर्थकों व गाड़ियों की लंबी लाइन लग गयी.

कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करवाने के लिए गेट पर कोविड हेल्प डेस्क बनाई गई थी. उम्मीदवारों को थर्मल स्कैनिंग व सेनेटाइज करने के बाद ही नामांकन करने के लिए जाने दिया गया. नामांकन के लिए महिलाएं धूप में भी लाइन में लगी रहीं. कुछ महिलायें तो अपने छोटे बच्चे को गोद में लेकर लाइन में लगी रहीं.

शाम पांच बजे तक प्रधान पद के लिए 234 , ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिये 96 व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 249  नामांकन पत्र जमा किये गए. क्षेत्राधिकारी बैरिया राजेश त्रिपाठी ने मौके पर पहुंच स्थिति का जायजा लिया और अपने मातहतों को उचित दिशा निर्देश दिया.

 

 

उम्मीदवारों और समर्थकों के वाहनों से लग गया जाम

ब्लॉक कार्यालय पर बड़ी संख्या में उम्मीदवारों और उनके समर्थकों के पहुंचने से ब्लॉक मुख्यालय सोनवानी के करीब 500 मीटर की परिधि तक प्रत्याशी व उनके समर्थकों के चार पहिया व दोपहिया वाहनों की भीड़ लग गयी जिससे आने-जाने वाले लोगों को काफी कठिनाई हो रही थी. हल्दी-सहतवार व सोनवनी-मुड़ाडीह मार्ग भी वाहनों व लोगों से जाम हो गया था.

पुलिस ने चालान काटना शुरू किया तो हालात संभले

हल्दी पुलिस द्वारा बार-बार मना करने के बाद भी लोग अपने वाहनों को नहीं हटा रहे थे. स्थिति को बेकाबू होते देख थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, उपनिरीक्षक हीरेन्द्र प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक शैलेन्द्र कुमार पांडेय ने मोर्चा सम्भालते हुए करीब 17 चार पहिया वाहनों व 24 मोटरसाइकिलों का  चालान काटा,जिससे 32,500 रुपये का राजस्व इकट्ठा किया. इसके बाद स्थिति नियंत्रित हो पायी.

हाईटेंशन पोल टूटने से बिजली आपूर्ति बाधित रही

एक तरफ जहां विकास खंड बेलहरी के सोनवानी स्थित ब्लाक मुख्यालय पर प्रत्याशियों के नामांकन की तैयारी चल रही थी, वहीं किसी वाहन के धक्के से पियरौटा गांव के पास सोनवानी जाने वाले हाई टेंशन के विद्युत पोल के टूट गया जिसके कारण सोमवार की शाम छः बजे से ब्लॉक सहित सभी आस-पास के दर्जनों गांवों में विद्युत सप्लाई बाधित हो गयी. विद्युत उप केंद्र सोनवानी के जे.ई. कमलेश कुमार अपने कर्मचारियों के साथ मंगलवार की सुबह से ही विद्युत व्यवस्था सुधारने में लगे रहे लेकिन समाचार लिखे जाने तक विद्युत सप्लाई चालू नहीं हो सकी.

 

दुबहर में 343 प्रधान प्रत्याशियों ने भरा नामांकन

दुबहर, बलिया. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नामांकन के पहले दिन मंगलवार को ग्राम प्रधान के कुल 343 प्रत्याशियों ने नामांकन किया. इसके अलावा क्षेत्र पंचायत के 195 तथा ग्राम सभा सदस्य के 113 प्रत्याशियों ने नामांकन किया.

नामांकन प्रक्रिया को सुचारू एवं व्यवस्थित तरीके से कराए जाने हेतु कुल 19 टेबल लगाए गए थे. आंतरिक सुरक्षा का कार्यभार बांसडीह रोड थानाध्यक्ष एवं बाहरी सुरक्षा का दायित्व दुबहर थानाध्यक्ष अनिल तिवारी, एस आई हरिशंकर मिश्रा व चंद्रभान पांडे व आरक्षी वीरेंद्र कुमार द्विवेदी आदि  संभाले हुए थे.

नामांकन प्रक्रिया प्रातः 9 बजे से शुरू हो गई तथा समापन 5 बजे हुआ. इस बीच क्षेत्र पंचायत कार्यालय पर गहमागहमी का वातावरण बना रहा. प्रत्याशी अपने सहयोगियों के साथ कार्यालय पर जमे रहे. निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर एस के वैश्य ने बताया कि नामांकन के दौरान कोरोना गाइडलाइन का पूरी तरह पालन किया गया.

Related

Tags: दुबहड़ नामांकन पंचायत चुनाव बलिया हल्दी

Post navigation

Previous: मतदान ड्यूटी में लगे कर्मचारी बहाने बना अवकाश नहीं ले पाएंगे, बन गई पक्की व्यवस्था
Next: UPPCS रिजल्ट : बलिया की बेटी रोशनी सिंह को मिली शानदार सफलता, चहुंओर खुशी

ये भी पढ़ें

Sapa Gyapan Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था सुधारने की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

General Desk 18 September, 2026
Rasra double Murder Case
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • रसड़ा

Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की

General Desk 18 September, 2026
PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था सुधारने की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन

You may have missed

Sapa Gyapan Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था सुधारने की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

General Desk 18 September, 2026
Rasra double Murder Case
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • रसड़ा

Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की

General Desk 18 September, 2026
PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.