Skip to content
21 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • Uncategorised
  • बाढ़ पीड़ितों को रोटी, पशुओं को चारा तक नसीब नहीं
  • Uncategorised

बाढ़ पीड़ितों को रोटी, पशुओं को चारा तक नसीब नहीं

बलिया में गंगा का जलस्तर लाल चिह्न से ढाई मीटर ऊपर पहुंच गया है. घाघरा के जलस्तर में भी निरन्तर वृद्धि से जिले में संकट गहरा गया है. बलिया में सबसे अधिक प्रभावित इलाका है गंगा उस पार का. नौरंगा गांव में तो मवेशियों को चारा तक नसीब नहीं हो पा रहा है.
News Desk 25 August, 2016 1 minute read
AKHILESH_THAKUR

गंगा उस पार के गांव नौरंगा में पशुओं को चारा तक नसीब नहीं हो रहा है. (फोटो - अखिलेश ठाकुर

बलिया से कृष्णकांत पाठक

KK_PATHAKएक तरफ गंगा के तल्ख तेवर के चलते बाढ़ की स्थिति बिगड़ती जा रही है, वहीं दूसरी तरफ बाढ़ से विस्थापित लोगों की मदद के लिए कई हाथ खड़े हो गए हैं. मगर हालात बेकाबू है. प्रशासनिक कवायद ऊंट के मुंह में जीरा साबित हो रही है.

इसे भी पढ़ें – जानिए बुधवार को आपके जिले में क्या क्या हुआ

SITAKUNDA_7

गंगा लाल निशान से ढाई मीटर ऊपर

गंगा नदी इलाहाबाद, मिर्जापुर, वाराणसी, गाजीपुर और बलिया में खतरे के निशान से उपर बह रही है. बलिया में तो इसका जलस्तर लाल चिह्न से ढाई मीटर से भी ज्यादा ऊपर पहुंच गया है. घाघरा के जलस्तर में भी निरन्तर वृद्धि से जिले में संकट गहरा गया है. बलिया-छपरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर चांद दियर ग्राम के सामने घाघरा का पानी सड़क पर आ चुका है. बलिया सबसे अधिक प्रभावित इलाका है गंगा उस पार का. नौरंगा गांव में तो मवेशियों को चारा तक नसीब नहीं हो पा रहा है.

इसे भी पढ़ें – एनडीआरएफ व पीएसी राहत व बचाव कार्य में जुटी

बीते 24 घंटे में सूबे में सर्वाधिक वर्षा सलेमपुर में

आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के मुताबिक दक्षिण-पश्चिमी मानसून उत्तर प्रदेश में फिलहाल कमजोर पड़ गया है. पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के कुछ स्थानों पर बारिश हुई. इस दौरान सर्वाधिक सलेमपुर (देवरिया) में छह सेंटीमीटर वर्षा हुई है. इसके अलावा वाराणसी में तीन, चुर्क, राबर्ट्सगंज तथा राजघाट में एक-एक सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गयी. अगले 24 घंटे के दौरान राज्य में कुछ स्थानों पर वर्षा होने का अनुमान है.

इसे भी पढ़ें – बाढ़ राहत में अच्छा काम करने वाले प्रधान पुरस्कृत होंगे -डीएम

बिजली काट दी गई, संचार व्यवस्था अस्त व्यस्त

बुधवार को पानी का बहाव धीमा जरूर था, परंतु खतरा अभी भी उसी तरह बरकरार है. गंगा की सहायक नदियां भी उफान पर हैं. गंगा की सहायक नदियों की तटवर्ती इलाकों के सैकड़ों गांव बाढ़ से प्रभावित हैं. बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों की बिजली काट दी गई है. ताकि पानी में करेंट न उतर सके. कई क्षेत्रों में दूर संचार व्यवस्था भी अस्त व्यस्त हो गई है. पावर हाउस पर लगे जनरेटरों में पानी भर जाने के कारण मशीनों ने काम करना बंद कर दिया है.

SITAKUNDA_2

इसे भी पढ़ें – आखिर कैसे गुजारा कर रहे हैं बाढ़ पीड़ित

रोटी तक के मोहताज हैं बाढ़ पीड़ित

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री नहीं पहुंच पा रही है, इसके चलते लोगों को खाली पेट रात गुजारनी पड़ रही है. सर्वाधिक परेशानी पशुओं को हो रही है. साग सब्जियों की फसलें पूर्ण रूपेण नष्ट हो चुकी हैं. बाढ़ से राहत देने के लिए प्रशासनिक व्यवस्था ऊंट के मुंह में जीरा साबित हो रही है.

इसे भी पढ़ें – दोकटी में उफनाई गंगा की बाढ़ में डूबा किशोर

गंगा पार के गांवों का जिला मुख्यालय से कनेक्शन कटा

सदर तहसील में गंगा नदी के उस पार के गांव शिवपुर दियर नंबरी, सोमाली पांडे डेरा, कृपा राय के डेरा, थोथा राय के डेरा, अठगांवा, नौरंगा अलग-थलग पड़े हुए हैं. गांव के लोगों को अति आवश्यक कार्यवश बिहार के रास्ते जाना पड़ रहा है.

इसे भी पढ़ें – दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

मोहल्ला बेदु घघवा में बुधवार को सामाजिक संस्था जस्टिस फॉर ऑल की ओर से भोजन का प्रबंध किया गया
मोहल्ला बेदु घघवा में बुधवार को सामाजिक संस्था जस्टिस फॉर ऑल की ओर से भोजन का प्रबंध किया गया

बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए उठे कई हाथ

ओम साईं किरण शहरी क्षेत्र के प्रभावित मोहल्ला बेदु घघवा में बुधवार को सामाजिक संस्था जस्टिस फॉर ऑल की ओर से भोजन का प्रबंध किया गया. संस्था के संयोजक डॉ. हरेराम के नेतृत्व में युवाओं ने बाढ़ पीड़ितों के बीच भोजन का वितरण किया.

इसे भी पढ़ें – जानिए मंगलवार को आपके जिले में क्या क्या हुआ

गंगा उस पार नौरंगा गांव में मवेशियों को चारा तक नसीब नहीं हो रहा – अखिलेश ठाकुर (व्हाट्स ऐप मैसेज)

बाढ़ पीड़ितों को भूखे नहीं सोने देंगे. भोजन, चिकित्सा व उनके ठहरने की व्यवस्था जस्टिस फॉर ऑल की तरफ से किया जाएगा. हमारा फ्री मिस्ड कॉल हेल्पलाइन नं. है  – 7007916641 – डॉ. हरेराम  (व्हाट्स ऐप मैसेज)

 

Tags: बाढ़ बेदु घघवा शिवपुर दियर नंबरी सोमाली पांडे डेरा

Post navigation

Previous: रसड़ा के व्यापारियों का सांगठनिक मजबूती पर जोर
Next: तेज रफ्तार बाइक की चपेट आया युवक घायल

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग

You may have missed

Sear CHC
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर

General Desk 20 September, 2026
Kotwali Bansdih 2025
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी

General Desk 20 September, 2026
road accident Symbolic
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल

General Desk 20 September, 2026
Thana Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप

General Desk 20 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.