Skip to content
27 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • लाइफ मंत्रा
  • समाज को आइना दिखाया ‘कोर्ट मार्शल’ नाटक ने
  • जिला जवार
  • लाइफ मंत्रा

समाज को आइना दिखाया ‘कोर्ट मार्शल’ नाटक ने

मेरा सामना कई बार हुआ है मौत से, मैंने बहुत से लोगों की जान ली है, युद्ध के मैदान में भी और कोर्ट मार्शल में भी. मैं प्रजाइडिंग ऑफिसर कर्नल सूरत सिंह हूं. इसी दृश्य के साथ शुरू होती है कोर्ट मार्शल की प्रक्रिया. 
News Desk 27 September, 2017 1 minute read
COURT_MARTIAL_2

मेरा सामना कई बार हुआ है मौत से, मैंने बहुत से लोगों की जान ली है, युद्ध के मैदान में भी और कोर्ट मार्शल में भी. मैं प्रजाइडिंग ऑफिसर कर्नल सूरत सिंह हूं. इसी दृश्य के साथ शुरू होती है कोर्ट मार्शल की प्रक्रिया. 

बलिया। जज की फटकार, वकीलों के जिरह, गवाहों के बयान…. लग रहा था जैसे हम किसी कोर्ट रूम में बैठकर मुकदमे की कार्रवाई देख रहे हैं. बलिया शहर में स्थित बापू भवन मंगलवार की शाम लगभग 2 घंटे के लिए कोर्ट मार्शल के कमरे के रूप में तब्दील हो गया था. अवसर था संकल्प साहित्यिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था बलिया द्वारा कोर्ट मार्शल नाटक के मंचन का.

स्वदेश दीपक द्वारा लिखित बहुचर्चित नाटक “कोर्ट मार्शल” को “संकल्प” के रंग कर्मियों ने मंच पर जीवंत कर दिया. नाटक में सेना के जवान रामचंद्र का जनरल कोर्ट मार्शल किया जाता है. जिस पर आरोप है कि उसने अपने अधिकारी कैप्टन वर्मा का खून और कैप्टन कपूर पर जानलेवा हमला किया है. ऊपरी तौर पर यह मामला सीधे-सीधे हत्या का लगता है, परंतु बचाव पक्ष के वकील कैप्टन विकास राय की दलीलों और रामचंद्र के अंतर्नाद ने इसे एक सामाजिक वध में बदल दिया.

वास्तव में रामचंद्र छोटी जाति का है. इसकी वजह से उसके दो सीनियर अफसर उस का शोषण करते हैं और हमेशा गाली दे कर अपमानित करते हैं. अंत में तंग आकर वह शमशीर उठा लेता है. रामचंद्र को हत्या की सजा मिलती है, लेकिन कोर्ट की कार्रवाई के दौरान हमारा पूरा भारतीय समाज कटघरे में खड़ा हो जाता है. हम सभी को संविधान और कानूनन तो बराबरी का हक और अधिकार दिया गया है, परंतु वास्तव में अभी भी हम सामंती सोच के दायरे से बाहर नहीं निकल पाए हैं. सोचने का नजरिया अभी तक नहीं बदला है.

मंच पर प्रस्तुति के दौरान कहीं से नहीं लग रहा था कि हम नाटक का मंचन देख रहे हैं. कलाकारों की चुस्ती फुर्ती, उनके चलने, उठने, बैठने का अंदाज किसी सेना के जवान से कम नहीं था. दर्शकों से खचाखच भरे बापू भवन में इस प्रस्तुति के माध्यम से संकल्प ने फिर एक बार बलिया के रंगमंच को नई ऊंचाई दी. मंच पर कर्नल सूरत सिंह के रोल में आनंद कुमार चौहान, हर बार की तरह अपनी छाप छोड़े. नाटक के निर्देशक अमित पांडेय ने बचाव पक्ष के वकील के रूप में दर्शकों के दिल और दिमाग पर दमदार अभिनय की बदौलत जगह बनाई. दूसरे वकील के रुप में सुनील शर्मा और अपराधी रामचंद्र की भूमिका में चंदन भारद्वाज बेजोड़ रहे.

कैप्टन वीडी कपूर की भूमिका में उमाकांत और गार्ड के रूप में अमित ने अपने अभिनय का लोहा मनवाया. संदीप वर्मा, नीतीश पांडेय, अर्जून, संदीप कुमार सानू ने भी अपने किरदार को बखूबी निभाया. कलाकारों का मेकअप ट्विंकल गुप्त ने किया, जबकि लाइट साउंड की जिम्मेदारी सोनी ने निभाई. मंच परिकल्पना एवं निदेशन सहयोग युवा रंगकर्मी आशीष त्रिवेदी का रहा. प्रस्तुति से पहले जनपद के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. जनार्दन राय, डॉ. राजेंद्र भारती, रामजी तिवारी, शालिनी श्रीवास्तव, संतोष सिंह ने दीप जलाकर मंच का उद्घाटन किया और डॉ. जनार्दन राय ने सभी कलाकारों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया.

Tags: बापू भवन मंचन संकल्प

Post navigation

Previous: दबाव में टेंगरहीं की दुकान निलम्बित नहीं करने पर पूर्ति निरीक्षक की तहसील में पिटाई
Next: ​इंडिया मार्का हैंड पाइप के आस पास गंदगी का अम्बार

ये भी पढ़ें

Sikandarpur Andhi Barish
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित

General Desk 26 September, 2026
sp leader ram govind chowdhary
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’

General Desk 26 September, 2026
choukia nagara accident
  • Accident
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर

General Desk 26 September, 2026

Recent Posts

  • बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित
  • रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’
  • डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर
  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि, जानिए दो साल जेल से 8 बार विधायक चुने जाने की कहानी
  • बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका
  • करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले
  • Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन
  • ‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन
  • डैंपनर भी नहीं रोक पाया सरयू की धार, अब घरों पर मंडरा रहा कटान का खतरा
  • बांसडीह में सपा का शक्ति प्रदर्शन, नए जिलाध्यक्ष सुनील मौर्य के स्वागत में रैली जैसा माहौल
  • नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर
  • बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता
  • नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव
  • रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव
  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
  • पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे
  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार

You may have missed

Sikandarpur Andhi Barish
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित

General Desk 26 September, 2026
sp leader ram govind chowdhary
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’

General Desk 26 September, 2026
choukia nagara accident
  • Accident
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर

General Desk 26 September, 2026
Ramgovind chaudhary
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • राजनीति
  • सिकंदरपुर

पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि, जानिए दो साल जेल से 8 बार विधायक चुने जाने की कहानी

General Desk 26 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.