Skip to content
15 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • VIRAL न्यूज़
  • भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक में दिखा सरकार और संगठन का समन्वय
  • VIRAL न्यूज़
  • बलिया शहर
  • राजनीति

भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक में दिखा सरकार और संगठन का समन्वय

Remote Desk 22 July, 2021 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
Ballia BJP Meet 1

बलिया.भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यसमिति की बैठक गुरुवार को जीराबस्ती स्थित कार्यालय पर हुई. बैठक के प्रथम सत्र का उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर दीपप्रज्वलन व पुष्प अर्पित कर किया.

बैठक को संम्बोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि हम सभी भारतवर्ष की एकमात्र राष्ट्रवादी पार्टी के कार्यकर्ता है जो विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है. भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है कि जबसे बनी है इसका विभाजन नहीं हुआ. आज पार्टी पं. दीनदयाल उपाध्याय व डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के दिखाए रास्ते पर चल रही है.

पं. दीनदयाल उपाध्याय ने एकात्म मानववाद का राह दिखाया आज उसी दर्शन पर देश व प्रदेश की सरकार काम कर रही है. कहा कि देश के प्रधानमंत्री मोदी जी के सशक्त नेतृत्व का परिणाम है कि विश्व का कोई देश भारत पर आंख उठा कर नहीं देख सकता. प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के काल में अपराधी प्रदेश छोड़ चुके है या जेल में है. एक भी दंगा प्रदेश में नही होता, यह योगी जी के नेतृत्व का ही परिणाम है.कहा कि भाजपा में जो लोकतंत्र है, वह अन्य किसी दल में नही देखने को मिलेगा.

दूसरे सत्र के मुख्य अतिथि जिला प्रभारी विनोद राय ने कहा कि हम बताना चाहते हैं कि हमारी पार्टी सिर्फ चुनावी काल में ही सक्रिय नहीं रहती, बल्कि पूरे साल सक्रिय रहती है. कोरोना काल जैसी गंभीर महामारी के समय में जब अन्य विभिन्न पार्टियों के कार्यकर्ता घरों में दुबके हुए थे, तब हमारी पार्टी व्यापक रूप से कार्य कर रही थी. हमारे कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों के बीच सैनिटाइजर और मास्क बांट रहे थे.  लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक कर रहे थे.

 

 

उन्होंने अगामी कार्यक्रम को लेकर विस्तृत चर्चा किया.कहा कि प्रदेश सरकार आज निशुल्क टीकाकरण करा रही है.  वैक्सीनेशन सेंटर पर भाजपा के पदाधिकारी उपस्थित होकर आए लोगों की मदद करेंगें. निशुल्क खाद्यान्न का वितरण हो रहा है, वहां किसी गरीब जनता को कोई परेशानी न हो, इसकी देखरेख की जिम्मेदारी भाजपा कार्यकर्ताओं की है.

 

समापन भाषण में जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू  ने भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक में उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से गिले शिकवे भुलाकर पूरे मनोयोग के साथ प्रदेश एवं केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का अनुरोध किया. इसके पूर्व जिलाध्यक्ष ने सभी आगन्तुकों को अंगवस्त्रम व माला पहना कर स्वागत किया.

 

इस मौके पर विधायक धनन्जय कन्नौजिया, नागेंद्र पाण्डेय,लक्ष्मण आचार्य, साकेत सिंह सोनू,सुनिता श्रीवास्तव, विजय बहादुर सिंह, शिवशंकर चौहान,आलोक शुक्ल,प्रदीप सिंह, रंजना राय,संजय मिश्र,राजीव मोहन चौधरी, सचिदानंद सिंह,सुरेंद्र सिंह, अमिताभ उपाध्याय, अशोक यादव,सतवीर सिंह, विनोद तिवारी, नकुल चौबे,प्रकाश उपाध्याय, राजनाथ पाण्डेय, सत्येन्द्र सिंह,करन वर्मा, सेतनाथ गुप्ता,देवब्रत दुबे,प्रशान्त श्रीवास्तव, कमालुद्दीन अंसारी, अक्षयलाल यादव आदि  उपस्थित रहे.अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जय प्रकाश साहू व संचालन महामंत्री प्रदीप सिंह ने किया.

 

(बलिया से कृष्णकांत पाठक की रिपोर्ट)

Related

Tags: बलिया भाजपा

Post navigation

Previous: सिकंदरपुर में सरयू नदी उफान पर, कटान से दर्जनों किसानों के 50 बीघे से ज्यादा खेत नदी में समाए
Next: उभांव थाना पुलिस ने वॉन्टेड गैंगस्टर को गिरफ्तार किया

ये भी पढ़ें

Haldi Thana Diwas
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान

General Desk 13 September, 2026
SApa Meeting Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • राजनीति

Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र

General Desk 11 September, 2026
Haldi Thana Haldi SHO Office
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल

General Desk 11 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला
  • ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo
  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
  • Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर
  • बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत
  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र

You may have missed

Belthra Tower
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा

General Desk 14 September, 2026
Bansdih Arrested
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई

General Desk 14 September, 2026
Bansdih Sipahi ki Body 1
  • Accident
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती

General Desk 14 September, 2026
Thana Ubhaon Thana
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर

General Desk 13 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.