Ballia-सहकारी समितियों और जिला सहकारी बैंकों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा: जेपीएस राठौर

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

रविशंकर पांडेय,बलिया

बलिया. जिला सहकारी बैंक बलिया की 46वीं वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक शुक्रवार को आयोजित हुई। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने कहा कि प्रदेश सरकार सहकारिता आंदोलन को सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सहकारी समितियों और जिला सहकारी बैंकों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा है, जिससे किसानों को समय पर ऋण, खाद-बीज तथा अन्य आवश्यक सेवाएं उपलब्ध हो सकें।

उन्होंने कहा कि सहकारिता केवल एक व्यवस्था नहीं, बल्कि किसानों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को आत्मनिर्भर बनाने का सशक्त माध्यम है। सरकार पारदर्शी और जवाबदेह सहकारिता व्यवस्था विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। सहकारी संस्थाओं को तकनीकी रूप से सुदृढ़ कर उनकी कार्यक्षमता बढ़ाई जा रही है, ताकि अधिक से अधिक किसानों को इसका लाभ मिल सके।

जिला भाजपा अध्यक्ष संजय मिश्रा ने कहा कि सहकारिता ग्रामीण विकास की मजबूत आधारशिला है। केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए सहकारी संस्थाओं को नई ऊर्जा प्रदान कर रही है। उन्होंने बैंक के बेहतर कार्यों की सराहना करते हुए सभी सदस्यों से सहकारिता आंदोलन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।

जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन विनोद शंकर दूबे ने कहा कि बैंक ने वित्तीय अनुशासन और पारदर्शी कार्यप्रणाली के बल पर इस वित्तीय वर्ष में लगभग दो करोड़ रुपये का लाभ अर्जित किया है। उन्होंने कहा कि किसानों और खाताधारकों को बेहतर बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए बैंक निरंतर प्रयासरत है तथा आने वाले समय में सेवाओं का और विस्तार किया जाएगा।

बैठक में जिला सहकारी बैंक के सचिव महेंद्र प्रताप सिंह ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जिसे प्रतिनिधि सभा ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया। उन्होंने बैंक की आय-व्यय, ऋण वितरण, वसूली, जमा राशि तथा आगामी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि बैंक वित्तीय अनुशासन के साथ किसानों एवं खाताधारकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रहा है।

बैठक में बैंक की प्रगति, भविष्य की योजनाओं तथा विभिन्न प्रस्तावों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया और उन्हें सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई।

इस अवसर पर रविशंकर सिंह ‘पप्पू’, केतकी सिंह, उपेंद्र तिवारी, रविन्द्र कुशवाहा, आनंद स्वरूप शुक्ला, विनोद शंकर दूबे, संजय यादव एवं धनंजय कन्नौजिया सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन विनोद शंकर दूबे ने तथा संचालन अरविंद शुक्ला ने किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में चेयरमैन विनोद शंकर दूबे ने मुख्य अतिथि सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर का माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा उन्हें स्मृति चिन्ह एवं गदा भेंट कर सम्मानित किया। बैठक में बैंक के निदेशक मंडल के सदस्य, जनप्रतिनिधि, सहकारी समितियों के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel