बिजली समस्याओं के तुरंत हल के लिए 20 जनवरी को बैठेगी फोरम

बलिया: विद्युत उपभोक्ताओं की किसी प्रकार की समस्या के निवारण के लिए 20 जनवरी को ‘उपभोक्ता व्यथा निवारण फोरम’ बैठेगी. फोरम की खासियत यह होगी कि विद्युत सम्बन्धी समस्या का समाधान उसी दिन करेगी.

अधीक्षण अभियंता एचएस सत्यार्थी ने बताया कि ‘न्याय उपभोक्ता के द्वार’ के अंतर्गत यह फोरम रामलीला मैदान में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बैठेगी. उन्होंने रजिस्ट्रेशन के लिए 50 रुपये का पोस्टल ऑर्डर अध्यक्ष विद्युत उपभोक्ता विवाद निवारण फोरम आजमगढ़ के पक्ष में अपने साथ लाने कहा है.

इस जन अदालत में विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं का निस्तारण कर दिया जाता है. अधीक्षण अभियंता ने यह भी बताया कि पहले यह 19 जनवरी को होनी थी, लेकिन उसे स्थगित कर 20 जनवरी को आयोजित किया गया है.