Skip to content
18 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • Uncategorised
  • शिकायतों को गम्भीरता से लें अधिकारी, हर फरियादी को मिले न्याय : कमिश्नर
  • Uncategorised

शिकायतों को गम्भीरता से लें अधिकारी, हर फरियादी को मिले न्याय : कमिश्नर

सिकन्दरपुर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर की जनसुनवाई, आए गम्भीर मामले
General Desk 18 September, 2018 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram

सिकन्दरपुर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर की जनसुनवाई, आए गम्भीर मामले

सिकंदरपुर/बलिया। मंडलायुक्त जगत राज ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस पर शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापरक हो. कुछ मामलों को थाना समाधान दिवस पर भी निस्तारित कराया जाए. अधिकांश मामलों में प्रयास यही हो कि मौका-मुआयना के बाद ही समाधान निकाला जाए, ताकि शिकायतकर्ता पूरी तरह संतुष्ट हो जाए. मंडलायुक्त सिकंदरपुर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर अधिकारियों को निर्देश दे रहे थे. मण्डलायुक्त के आते ही फरियादियों की भीड़ उमड़ पड़ी. अधिकांश मामले भूमि विवाद, राशन, पेंशन आदि से जुड़े रहे. आवास योजना, मनरेगा, कोटेदारों द्वारा वितरण में अनियमितता की शिकायत भी छाई रही. मण्डलायुक्त ने आम जनता से जुड़े प्रकरणों को गम्भीरता से लेकर हर फरियादी को न्याय दिलाने के सख्त निर्देश दिए.

सम्पूर्ण समाधान दिवस में नवानगर ब्लॉक के सरियांव गांव की शिकायत मिली कि विदेश में नौकरी कर रहे लोगों को मनरेगा मजदूर के नाम पर पैसा भुगतान किया जा रहा है. शिकायतकर्ता ने इस मामले में हो रही जांच में भी लीपापोती का आरोप लगाया. कमिश्नर ने जांच अधिकारी बदलने के साथ शिकायत सही मिलने पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए. चड़वा-बरवां निवासी नितेश सिंह ने अपने गांव में फर्जी इंदिरा आवास आवंटित करने का मामला पकड़ में आने के बाद एक लाख 65 हजार की रिकवरी के सम्बंध में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं होने की शिकायत की. मण्डलायुक्त ने कहा कि तत्काल रिकवरी के साथ दोषी कर्मी पर कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाए. बनकटा निवासी राजेन्द्र गुप्ता ने सार्वजनिक भूमि से कब्जा हटवाने की गुहार लगाई. इस पर राजस्व व पुलिस की टीम भेज शांतिपूर्ण समाधान के निर्देश दिए. लक्ष्मी गैस सर्विस द्वारा गैस वितरण में अनियमितता की शिकायत पर पूर्ति निरीक्षक को जांच करने को कहा. विषहर निवासी देवचरन द्वारा गड़े पत्थर को उखाड़ फेंकने की शिकायत को गम्भीरता से लेने का निर्देश एसडीएम-सीओ को किया. खड़सरा निवासी सोनाझरी देवी ने फर्जीवाड़ा करके अपनी जमीन हड़पने की शिकायत की. इस मामले को भी गम्भीरता से लेकर फरियादी को न्याय दिलाने का निर्देश दिया. डीआईजी विजय भूषण व एसपी श्रीपर्णा गांगुली ने पुलिस से संबंधित मामलों को सुना और मातहतों को कड़े निर्देश दिए. इस मौके पर विधायक संजय यादव, एसडीएम राजेश यादव, सीओ विजयप्रताप यादव, सीएमओ डॉ एसपी राय, प्रोबेशन अधिकारी केके राय समेत जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे.

शौचालय निर्माण की प्रगति बढ़ाएं

मंडलायुक्त ने शौचालय निर्माण की प्रगति को बढ़ाने का निर्देश दिया. कहा कि अब समय काफी कम बचा है। जियो टैगिंग की स्थिति बहुत खराब है. इसमें तत्काल सुधार की जरूरत है. रोजाना चार हजार जियो टैगिंग कराना सुनिश्चित की जाए. चेताया कि समय से शौचालय निर्माण का लक्ष्य पूरा नहीं हुआ तो जिम्मेदार बख्शे नहीं जाएंगे. प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति खराब होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए सुधार लाने की चेतावनी दी.

योजना में अनियमितता मिलने पर हो सख्त कार्रवाई
कमिश्नर ने इस बार पर विशेष जोर दिया कि सरकारी योजनाओं में अनियमितता सामने आने पर कड़ी कार्रवाई हो, ताकि वह नजीर बने और ऐसा करने वाले के मन मे भय हो. विशेष तौर पर विकास विभाग के अधिकारियों को इसके लिए कड़े निर्देश दिए. धरातल पर योजनाएँ पहुँचे। लोगों को महसूस होना चाहिए कि सरकार उनके हित के लिए काम कर रही है.

Related

Tags: तहसील मण्डलायुक्त समाधान दिवस सिकंदरपुर

Post navigation

Previous: रानीगंज बाजारः सेंट्रल बैंक एटीएम गार्ड पर जानलेवा हमला
Next: मण्डलायुक्त ने जनचौपाल में सुनी समस्या, स्वच्छता पर रहा जोर

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

You may have missed

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026
ADO Panchayat MK SINGH
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक

General Desk 17 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.