Skip to content
24 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • चुनावी जुमला बन कर न रह जाए चंद्रशेखर विश्वविद्यालय – झुनू
  • जिला जवार

चुनावी जुमला बन कर न रह जाए चंद्रशेखर विश्वविद्यालय – झुनू

बलिया में पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के नाम पर विश्वविद्यालय की घोषणा तो हुई. इस मद में धन का भी आवंटन हुआ, मगर विश्वविद्यालय का कामकाज अब तक नहीं शुरू हुआ. इस वजह से बलिया वासियों के मन में संदेह घर कर गया है कि कहीं जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय केवल चुनावी जुमला तो नहीं. ऐसा कहना है पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति के संयोजक नागेंद्र बहादुर सिंह झुनू का.
News Desk 29 September, 2016 1 minute read
chatra_sangrash

बुधवार को टीडी कॉलेज में छात्र सम्मेलन को संबोधित करते पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति के संयोजक नागेंद्र बहादुर सिंह झुनू.

बलिया। बलिया में पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के नाम पर विश्वविद्यालय की घोषणा तो हुई. इस मद में धन का भी आवंटन हुआ, मगर विश्वविद्यालय का कामकाज अब तक नहीं शुरू हुआ. इस वजह से बलिया वासियों के मन में संदेह घर कर गया है कि कहीं जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय केवल चुनावी जुमला तो नहीं. ऐसा कहना है पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति के संयोजक नागेंद्र बहादुर सिंह झुनू का.
श्री झुनू ने बुधवार को टीडी कॉलेज में जिला छात्र संघर्ष समिति के नेतृत्व में आयोजित जनपदीय छात्र सम्मेलन को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं. उन्होंने कहा कि यह नितांत आवश्यक है कि आम लोगों की भावनाओं की कद्र करते हुए तत्काल उत्तर प्रदेश सरकार विश्वविद्यालय के लिए कुल पदों की घोषणा करें और प्रशासनिक कार्य प्रारंभ करे.

इसे भी पढ़ें – विधायक निधि से दुबहर में बनेगा छात्र संघ भवन

बुधवार को टीडी कालेज में आयोजित जनपदीय छात्र सम्मेलन में ग्रामीण क्षेत्रों के महाविद्यालयों से भी बारिश के बावजूद भारी संख्या में छात्र पहुंचे.
बुधवार को टीडी कालेज में आयोजित जनपदीय छात्र सम्मेलन में ग्रामीण क्षेत्रों के महाविद्यालयों से भी बारिश के बावजूद भारी संख्या में छात्र पहुंचे.

इसे भी पढ़ें – जनपदीय छात्र सम्मेलन टीडी कॉलेज में आज
छात्र सम्मेलन में बलिया में प्रस्तावित जन नायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के लिए घोषणा कर प्रशासनिक कार्य प्रारंभ करने की मांग जोरदार ढंग से उठाई गई. सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति के संयोजक नागेंद्र बहादुर सिंह झुनू ने कहा कि कुर्बानी व शहादत की सरजमी बलिया के छात्रों व नौजवानों ने जब भी देश की आवश्यकता पड़ी है, पानी से नहीं, अपने लहू से इसे सींचा हैं, लेकिन आजादी के 70 साल बाद भी सामाजिक व आर्थिक रूप से यह जनपद पिछड़ा ही है. प्रतिभाओं का धनी यह जनपद शिक्षा व स्वास्थ्य के लिए बड़े महानगरों की तरफ भटकने को मजबूर है. यहां की प्रतिभाएं गरीबी के चलते अकाल मौत की शिकार हो जाती हैं.

इसे भी पढ़ें – प्राचार्य के आश्वासन पर छात्रों का अनशन स्थगित
पूर्व छात्र नेता चुन्नू सिंह ने कहा कि आज का छात्र महंगी शिक्षा व बेरोजगारी के चक्की के दो पाटों में पिसा जा रहा है. स्वार्थ की आड़ में जाति व धर्म की घुटी पिला कर छात्रों को नौजवानों को कमजोर किया जा रहा है. देश की संपत्ति करोड़पतियों के हाथ कौड़ियों के भाव लुटाया जा रहा है. यही कारण है शिक्षा के बजट में लगातार कटौती करके केंद्र सरकार शिक्षा को बाजार के हवाले करने पर तूली हुई है. सम्मेलन में जनपद के विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र भारी संख्या में शामिल हुए. शिक्षा के सवाल पर छात्रों में काफी बेचैनी व उत्साह देखा गया.
छात्र सम्मेलन में सतीश चंद्र कॉलेज, कुंवर सिंह महाविद्यालय, मथुरा महाविद्यालय, सुदिष्टपुरी महाविद्यालय, दुबहर महाविद्यालय, बांसडीह महाविद्यालय के अलावे ग्रामीण क्षेत्रों के महाविद्यालयों से बारिश के बावजूद भारी संख्या में छात्र पहुंचे.

इसे भी पढ़ें – जरूरत है टीडी कॉलेज को नया कलेवर देने की – कृषि मंत्री
छात्र सम्मेलन के समापन के मौके पर शहीद सैनिकों को दी गई श्रद्धांजलि. छात्र सम्मेलन में सर्वसम्मत से मानवेंद्र विक्रम सिंह को जिला छात्र संघर्ष समिति का संयोजक चुना गया. वे तीसरी बार इस पद के लिए सर्वसम्मति से चुने गए. उन्होंने छात्रों के सवाल पर खरा उतरने का आश्वासन दिया.

इसे भी पढ़ें – सतीशचंद्र के छात्र नेताओं ने अपर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सम्मेलन के अंत में बलिया के जाबांज सैनिक राजेश कुमार यादव सहित देश के अन्य 17 शहीद सैनिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई. सम्मेलन को जगत नारायण मिश्र, दिनेश प्रताप सिंह, कृष्ण मोहन सिंह, किशन प्रताप सिंह, सुजीत सिंह परिहार, विजय आनंद सिंह, राकेश सिंह टिंकू, मिथलेश यादव, मोती, अभिषेक यादव, कमल पांडेय, सुफियान, रमाकांत, आशुतोष पांडेय, राहुल मिश्रा, अनुपम उपाध्याय, विवेक कुमार पाठक, विशाल पाठक, अविनाश, शिवनंदन, जयदीप चौबे, अवनीश पांडेय, सिराज खान, छोटू यादव, रंजीत निहाल, सुधीर सिंह, पवन सिंह, प्रमोद यादव, अमित शाह, अहमद अली, सतीश सिंह, वीरेंद्र यादव, प्रभात मौर्य, अभिषेक सिंह, ब्रह्मानंद सिंह, रंजीत सिंह समेत कई छात्र नेताओं ने संबोधित किया.

इसे भी पढ़ें – विदेश राज्यमंत्री ने किया छात्र संघ का उद्घाटन

शहीद राजेश यादव के परिवार को लखनऊ में आवासीय फ्लैट उपलब्ध कराने वाले इंफ्रा विज़न प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंधक अभय नारायण सिंह को इस मौके पर सम्मानित किया गया. सम्मेलन की अध्यक्षता तीन सदस्यीय अध्यक्ष मंडल ने किया. इसमें सतीश चंद्र महाविद्यालय के अध्यक्ष विवेक कुमार पाठक, मथुरा महाविद्यालय रसड़ा के दिलीप सिंह व अवधेशपुरी महाविद्यालय बैरिया के पूर्व अध्यक्ष नितेश सिंह शामिल रहे. संचालन जिला छात्र संघर्ष समिति के संयोजक मानवेंद्र विक्रम सिंह ने किया.

इसे भी पढ़ें – नीरज शेखर ने किया छात्र संघ का उद्घाटन

Tags: बांसडीह बैरिया मथुरा महाविद्यालय रसड़ा सतीशचंद्र कालेज सिकंदरपुर सुदिष्टपुरी

Post navigation

Previous: मंगला राय की स्मृति में भव्य आयोजन की तैयारी
Next: सोनबरसा में द्वाबा के नौजवानों का ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ शुरू

ये भी पढ़ें

Bansdih Chori
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

एक दिन के लिए घर से बाहर गए पति-पत्नी, चोरों ने ताला तोड़ लाखों के गहने और नकदी चुराए

General Desk 23 October, 2026
Thana Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

मंदिर के पास महिलाओं पर फब्तियां कसने और अश्लील गाना गाने के आरोप में युवक पकड़ा गया

General Desk 23 October, 2026
Bansdih Shikshak MLC Voting
  • ELECTION लाइव
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • राजनीति

शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन में शिक्षकों ने दिखाया उत्साह वहीं स्नातक के लिए कम वोटिंग

General Desk 23 October, 2026

Recent Posts

  • एक दिन के लिए घर से बाहर गए पति-पत्नी, चोरों ने ताला तोड़ लाखों के गहने और नकदी चुराए
  • मंदिर के पास महिलाओं पर फब्तियां कसने और अश्लील गाना गाने के आरोप में युवक पकड़ा गया
  • शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन में शिक्षकों ने दिखाया उत्साह वहीं स्नातक के लिए कम वोटिंग
  • Ballia-बारिश और बाढ़ से फसल तबाह हुई थी, खाते में पहुंची मुआवजे की रकम
  • सरयू की प्रचंड लहरों के आगे बेमानी साबित हो रहे कटानरोधी प्रयास, महाराजपुर गांव में मुश्किलें जारी
  • पिता ने बेटे और बैंककर्मियों पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, कहा बैंक खाते से बिना जानकारी निकाल लिए 1.53 लाख
  • शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए चार केंद्रों पर होगा मतदान, 5357 मतदाता देंगे वोट
  • पांच दशक पहले शिक्षा की अलख जगाने वाले स्व. मोहन सिंह को जयंती पर किया नमन
  • मधुबन ढाला के पास अनियंत्रित होकर बाइक गड्ढे में पलटी, युवक घायल
  • तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर टूटा, आधे घंटे तक मची रही अफरा-तफरी
  • Civic Nonsense: स्पीकर फ़ोन के इस्तेमाल पर दक्षिण रेलवे की अच्छी पहल
  • एमएलसी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
  • हत्या की कोशिश के वॉन्टेड आरोपी को रसड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला पर किया था हमला
  • महानवमी पर पूजा-अर्चना और कन्या पूजन, मंदिरों में उमड़ी भीड़
  • प्लॉट पर बाउंड्री निर्माण को लेकर विवाद, सभासद समेत सात लोगों पर केस
  • जुआ खेलते पकड़े गए 9 लोग, पुलिस ने दो लाख से अधिक की नकदी बरामद की
  • क्षेत्र पंचायत कार्यालय के पास प्रेरणा कैंटीन की शुरुआत, महिलाओं के हाथ में संचालन, होंगी आत्मनिर्भर
  • नवरात्रि और विजयदशमी पर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने दीं शुभकामनाएं, कहा बनाए रखें आपसी सौहार्द
  • भीड़भाड़ वाली जगहों पर महिलाएं कैसे रहें सुरक्षित? मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत किया गया जागरूक
  • मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका, 12 नवंबर से शुरू होंगे दावे-आपत्तियां
  • दुर्गा मंदिर के स्थापना दिवस पर 151 महिलाओं का सम्मान
  • सरयू के कटान से प्रभावित गांवों के लोग बांसडीह तहसील का करेंगे घेराव, कई बैठकों के बाद आंदोलन का ऐलान
  • देवरिया-बलिया सीमा पर पुल से किशोर ने सरयू नदी में लगाई छलांग, परिजनों की डांट से नाराज था
  • संपूर्ण समाधान दिवस में नौ महिलाओं की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण
  • दादा के नाम पर पौत्र ने गांव के सरकारी स्कूल में दी स्मार्ट क्लास रूम की सुविधा

You may have missed

Bansdih Chori
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

एक दिन के लिए घर से बाहर गए पति-पत्नी, चोरों ने ताला तोड़ लाखों के गहने और नकदी चुराए

General Desk 23 October, 2026
Thana Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

मंदिर के पास महिलाओं पर फब्तियां कसने और अश्लील गाना गाने के आरोप में युवक पकड़ा गया

General Desk 23 October, 2026
Bansdih Shikshak MLC Voting
  • ELECTION लाइव
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • राजनीति

शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन में शिक्षकों ने दिखाया उत्साह वहीं स्नातक के लिए कम वोटिंग

General Desk 23 October, 2026
Bansdih Flood 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-बारिश और बाढ़ से फसल तबाह हुई थी, खाते में पहुंची मुआवजे की रकम

General Desk 22 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.