महिला आरक्षी राखी मिश्रा ने कहा कि महिला और पुरुष के बीच की असमानता कई समस्याओं को जन्म देती है,जो राष्ट्र के विकास में बड़ी बाधा के रूप में सामने आ सकती है. कहा कि यह महिलाओं का जन्मसिद्ध अधिकार है कि समाज में पुरुषों के बराबर महत्व तथा अधिकार मिले.
सीओ बैरिया ने स्थलीय निरीक्षण के पश्चात प्रभारी निरीक्षक को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।सीओ बैरिया के नेतृत्व में पुलिस टीम सर्व प्रथम मूर्ति नं एक स्थल पर पहुंचे. जहां से विभिन्न मूर्ति स्थलों का जायजा लेते हुए पैदल ही रामलीला मैदान पहुंचे.
नदी के इस बढ़ाव के चलते दियारांचल के वाशिंदों में दहशत बढ़ने लगी है. बुधवार की सुबह नदी चांदपुर गेज पर खतरा बिन्दु 58 मीटर को पार कर 21 सेंटीमीटर का बढ़ाव दर्ज कराते हुए 58.21 मीटर पर बह रही थी. नदी दतहां चट्टी के पश्चिम व्यापक रूप से फैली हुई है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के क्रम में आज चौथे दिन भाजपा बांसडीह मंडल के अध्यक्ष प्रतुल कुमार ओझा के नेतृत्व में नगर पचायत में स्वच्छता अभियान चलाया गया.
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे वारण्टियों की गिरफ्तारी अभियान के क्रम में रेवती पुलिस ने सफलता अर्जित करते हुए दो वारंटियों को गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं के तहत चालान न्यायालय कर दिया.
छपरा चट्टी से आरक्षी स्वतंत्र कुमार,रामनाथ यादव की टीम ने 30 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ भाखर निवासी परमात्मा पासवान पुत्र स्वर्गीय त्रिलोकी पासवान को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने सभी चार अभियुक्तों को सुसंगत धाराओं के तहत चालान न्यायालय कर दिया.
रेवती थाना क्षेत्र के दल छपरा गांव निवासिनी अमृता देवी पत्नी रमेश यादव ने तहरीर में लिखा है कि अजय यादव पुत्र श्रीरामनिया यादव निवासी ग्राम छपिया अहिरौली,पठाकुलि जिला गोरखपुर ने मेरे पति को आनलाइन अपनी बोलेरो गाड़ी दिखाकर उसे बेचने की बात की. गाड़ी की कीमत एक लाख बीस हजार में फाइनल हुई.
झरकटहां गांव निवासी प्रदीप कुमार सिंह का 13 वर्षीय पुत्र प्रतीक उर्फ कृष सिंह अपने घर से साइकिल द्वारा करीब 3:30 बजे ट्यूशन पढ़ने के लिए रेवती के लिए निकला. शाम 6 बजे तक जब प्रतीक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने ट्यूशन टीचर के यहां फोन किया तो पता चला कि प्रतीक आज ट्यूशन पढ़ने के लिए आया ही नहीं है.
शौर्य स्थल के समिति के संयोजक अतुल पाण्डेय बब्लू सहित अन्य लोगों की मौजूदगी में आर्किटेक्ट इंजिनियर अभिमन्यु सिंह ने रफ ले आउट तैयार करते हुए ग्राम प्रधान चम्पा देवी से रख रखाव प्रमाण पत्र लिया गया.
थाना प्रभारी रेवती हरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए अलग-अलग जगहों से सौ लीटर अवैध शराब के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया. सभी को सुसंगत धाराओं के तहत चालान न्यायालय कर दिया.
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के उच्चीकृत छात्रावास का भूमि पूजन और शिलान्यास बुधवार के दिन मुख्य अतिथि एवं बांसडीह विधायक केतकी सिंह ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनिराम सिंह की मौजूदगी में ब्राह्मणों के वैदिक मंत्रोचार के बीच किया.
आजादी के 75 साल के पूरा होने के बाद अगस्त क्रांति दिवस पर रोटी कपड़ा सस्ती हो,दवा पढ़ाई मुफ्त में हो के नारे के साथ गाजीपुर से निकली समाजवादी पार्टी की देश बचाओ,देश बनाओ समाजवादी पद यात्रा विभिन्न मुद्दों को लेकर रेवती पहुंची.
स्वतंत्रता दिवस पर प्रत्येक घरों तथा विभिन्न संस्थानों,प्रतिष्ठानों पर लगाये गये तिरंगे को ससम्मान उतार कर रखने या नगर पंचायत कार्यालय में किसी भी दिवस जमा करने के लिए ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से नगर पंचायत कार्यालय प्रशासन द्वारा प्रचार-प्रसार कराया जा रहा है.
error: Content is protected !!
बलिया लाइव पर अपना विज्ञापन देने के लिए यह FORM भर कर भेज दें. हम आपसे संपर्क कर लेंगे.