आग में तीन परिवारों की आठ रिहायशी झोपड़ियां जल कर खाक

बेटी की शादी के लिए तैयार किया गया सामान भी जलकर हुआ राख

सहतवार(बलिया)। क्षेत्र के ग्राम सभा चितविसाँव खुर्द मे शुक्रवार की देर शाम अचानक आग लगने से तीन परिवारों के 8 रिहायसी पलानी जलकर राख हो गया. जिससे उसमें रखा सारा समान जलकर राख हो गया. आस पास के लोगो ने किसी तरह से आग पर काबू पाया. आग कैसे लगी किसी को जानकारी नही हो सकी.

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात्रि 8-30 बजे करीब सबसे पहले आग चितविसाँव खुर्द निवासी भिखारी पटेल पुत्र स्व रामचन्द्र पटेल रिहायसी पलानी के पीछे से लगी.उस समय घर की महिलाएं चौथ ब्रत की कथा सुनने किसी के घर गयी हुयी थी. पलानी में अचानक आग लगने से उनके परिवार के सभी लोग घबराकर बाहर निकलने और आग पर काबू पाने के लिए कोशिश करने लगे. तभीआग ने विकराल रुप धारण कर बगल मे रहने वाले मुनीब व सरल गोंड के पलानी को चपेट मे ले लिया. जिससे भिखारी के चार पलानी, मुनीब के दो व सरल गोंड के दो रिहायसी पलानी सहित उसमे रखा सारा समान जलकर राख हो गया. भिखारी के लड़की ज्योति की 4 फरवरी की शादी थी. जिसकी वो सारी तैयारी कर चुके थे. आग में सब कुछ जलकर राख हो गया.