Skip to content
21 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • फेफना में महिलाओं ने बच्चे को बेहोश करने की दवा सुंघाई और अन्य खबरें
  • ब्रेकिंग न्यूज

फेफना में महिलाओं ने बच्चे को बेहोश करने की दवा सुंघाई और अन्य खबरें

नरही में 25 हजार के इनामी बदमाश समेत तीन हत्थे चढ़े. बांसडीह में छज्जा गिरने से दंपति घायल, वाराणसी रेफर. रसड़ा में सड़क दुर्घटना में पति-पत्नी घायल. अबूझ हालात में दो किशोर बैरिया में लापता
News Desk 25 August, 2019 1 minute read
OMPRAKASH_RAJBHAR

रविवार को जनपद मऊ के घोसी विधानसभा में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी द्वारा आयोजित जनसभा को ओमप्रकाश राजभर ने संबोधित किया.

बलिया। बैरिया में अबूझ हालात में दो किशोरों के लापता होने की खबर अभी सुर्खियों में थी ही. इसी बीच फेफना थाना क्षेत्र से भी एक नौ वर्षीय बच्चे को बेहोश करने वाली दवा सुंघाने की सूचना है. बताया जाता है कि मिड्ढा गांव के काली मंदिर स्थान पर रविवार की दोपहर खेल रहे नौ वर्षीय बालक शिवशक्ति पांडेय पुत्र विद्यासागर पांडेय उर्फ बंटी को दो महिलाओं ने रूमाल में बेहोशी की दवा मिलाकर सुंघा दिया. नतीजतन वह तत्काल बेहोश हो गया. इसी बीच एक महिला की नजर उस बालक पर पड़ी और वह शोर मचाती हुई दौड़कर उस तक पहुंची. उधर, शोर सुनकर महिलाएं फरार हो गईं. इस दौरान सूचना पर पिता बालक को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे. वहां बालक का उपचार चल रहा है.

भाजपा ने हमें धोखा दिया, चुनाव में इसका बदला लेंगे – ओम प्रकाश राजभर

https://www.facebook.com/omprakashrajbhar/videos/1356253271191012/?t=143

मऊ। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने रविवार को प्रदेश और केंद्र सरकार पर हमला करते हुए उन्हें दलित और पिछड़ा वर्ग विरोधी बताया. उन्होंने कहा कि भाजपा ने उनकी पार्टी को धोखा दिया है और वह चुनाव में इसका बदला लेंगे. उन्होंने मऊ जिले के कोपागंज क्षेत्र के फतेहपुर ताल नरजा में जनसभा को संबोधित किया था. ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि भाजपा से गठबंधन कर 125 सीटें जिताने वाली सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी को भाजपा के लोगों ने ही धोखा दिया. पार्टी 13 सीटों पर भाजपा को हरा कर इसका जवाब देगी. उन्होंने कहा कि इन सीटों पर पार्टी मजबूती के साथ लड़ेगी.

बांसडीह में छज्जा गिरने से दंपति घायल, वाराणसी रेफर

बलिया। बांसडीह नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक में शनिवार की देर शाम को छज्जा गिरने से श्याल लाल व उनकी पत्नी उषा देवी घायल हो गईं. इन दोनों की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया. श्याम लाल अपनी पत्नी उषा देवी से छज्जे के नीचे बैठकर बातें कर रहे थे. इसी बीच अचानक छज्जा का कुछ हिस्सा गिर गया. इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. परिवार वाले तत्काल अस्पताल ले गए. चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख वाराणसी के लिए रेफर कर दिया.

  • बलिया LIVE की लेटेस्ट पोस्ट से अपडेट रहने के लिए #बलियाLIVE के फेसबुक पेज को लाइक करें.
  • बलिया LIVE के ट्विटर के जरिये लेटेस्ट अपडेट के लिए @ballialive_ को फॉलो करें.
  • बलिया LIVE के वीडियो देखने के लिए बलिया LIVE Official चैनल यूट्यूब पर विजिट करें.
  • अगर आपके दोस्त, रिश्तेदार या परिचित बलिया से बाहर या किसी दूसरे मुल्क में रहते हैं तो उनसे भी शेयर करें.
  • अपने सुझाव, सलाह या कोई और जानकारी/फीडबैक देने के लिए हमारा CONTACT पेज विजिट करें
रसड़ा में सड़क दुर्घटना में पति-पत्नी घायल

बलिया। रसड़ा-नगरा मार्ग के माधोपुर के समीप रविवार की सुबह करीब दस बजे सड़क दुर्घटना में आशीष तिवारी (28) व उनकी पत्नी नेहा (25) निवासी सहदेशहा, चिलकहर घायल हो गईं. इसमें आशीष तिवारी की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया. आशीष अपनी पत्नी को बाइक से लेकर रसड़ा आ रहे थे. इसी बीच सड़क पर एकाएक एक महिला आ गईं. उसे बचाने के चक्कर में उनकी बाइक पलट गई. इसमें दोनों घायल हो गए.

अबूझ हालात में दो किशोर बैरिया में लापता

बलिया। बैरिया थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर स्थित श्रीशिवदयाल बाबा पब्लिक स्कूल से कक्षा छठवीं का 12 वर्षीय छात्र सुग्रीम चौधरी पुत्र बगेदन चौधरी शनिवार को रहस्यमय तरीके से गायब हो गया. वहीं शनिवार को ही इसी थाना क्षेत्र के देवकी छपरा गांव के बुआ के घर से पढ़ाई करने आए 13 वर्षीय किशोर दीपक दुबे भी रहस्यमय तरीके से गायब हो गया है. उक्त दोनों किशोरों को परिजन रिश्तेदारों के यहां ढूंढने के बाद पुलिस को सूचना दी. इससे क्षेत्र में चर्चा हो रही है कि बच्चों को गायब करने के पीछे कोई गिरोह तो सक्रिय नहीं.

@balliapolice के स्वाट टीम व थाना नरही पुलिस द्वारा मुठभेड़ में ₹ 25 हजार के इनामिया सहित उसके दो अन्य साथी गिरफ्तारी के सम्बंध में पुलिस अधीक्षक बलिया की बाईट। @Uppolice @adgzonevaranasi @digazamgarh pic.twitter.com/nZCJuR9WLC

— Ballia Police (@balliapolice) August 25, 2019

25 हजार के इनामी बदमाश समेत तीन हत्थे चढ़े

बलिया। नरहीं थाना पुलिस व स्वाट टीम ने उजियार मोड़ के पास शनिवार की देर शाम एक मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश अंकित गुप्ता निवासी उसरी श्रद्धा थाना मधुबन जिला मऊ गिरफ्तार किया. साथ ही इस गिरोह के शातिर बदमाश विनोद कुमार निवासी सरायलखंसी थाना सरायलखंसी जिला मऊ व शकील खां निवासी पीरो थाना पीरो जिला भोजपुर, बिहार को भी गिरफ्तार कर लिया. इन सभी के पास से तीन तमंचा, आधा दर्जन जिन्दा कारतूस, एक खोखा कारतूस 315 बोर, एक चोरी की बाइक व 15 हजार रुपये बरामद हुए. इन बदमाशों की पुलिस को लंबे समय से तलाश थी.

Tags: ब्रेकिंग न्यूज

Post navigation

Previous: बाढ़ व कटान पीड़ित भगवान व गंगा मैया के भरोसे, फ्लड फाइटिंग तो लूट खसोट का साधन है: विनोद
Next: 15 वर्षीय किशोरी संग दुष्कर्म, 60 साल का आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

ये भी पढ़ें

Belthra Hansia Attack 4
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर

General Desk 7 September, 2026
haldi truck accident
  • Accident
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia News: थाने से 20 मीटर दूर हल्दी में ट्रकों की टक्कर, केबिन में फंस गया था ड्राइवर

Central Desk 27 July, 2026
road accident Symbolic
  • Accident
  • Front Page
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक व्यक्ति की मौत, दो लोग घायल

General Desk 22 July, 2026

Recent Posts

  • एमएलसी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
  • हत्या की कोशिश के वॉन्टेड आरोपी को रसड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला पर किया था हमला
  • महानवमी पर पूजा-अर्चना और कन्या पूजन, मंदिरों में उमड़ी भीड़
  • प्लॉट पर बाउंड्री निर्माण को लेकर विवाद, सभासद समेत सात लोगों पर केस
  • जुआ खेलते पकड़े गए 9 लोग, पुलिस ने दो लाख से अधिक की नकदी बरामद की
  • क्षेत्र पंचायत कार्यालय के पास प्रेरणा कैंटीन की शुरुआत, महिलाओं के हाथ में संचालन, होंगी आत्मनिर्भर
  • नवरात्रि और विजयदशमी पर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने दीं शुभकामनाएं, कहा बनाए रखें आपसी सौहार्द
  • भीड़भाड़ वाली जगहों पर महिलाएं कैसे रहें सुरक्षित? मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत किया गया जागरूक
  • मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका, 12 नवंबर से शुरू होंगे दावे-आपत्तियां
  • दुर्गा मंदिर के स्थापना दिवस पर 151 महिलाओं का सम्मान
  • सरयू के कटान से प्रभावित गांवों के लोग बांसडीह तहसील का करेंगे घेराव, कई बैठकों के बाद आंदोलन का ऐलान
  • देवरिया-बलिया सीमा पर पुल से किशोर ने सरयू नदी में लगाई छलांग, परिजनों की डांट से नाराज था
  • संपूर्ण समाधान दिवस में नौ महिलाओं की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण
  • दादा के नाम पर पौत्र ने गांव के सरकारी स्कूल में दी स्मार्ट क्लास रूम की सुविधा
  • डीएम बलिया का सख्त निर्देश, सुबह 10 बजे हर हाल में कार्यालय पहुंचें अधिकारी
  • बांसडीह क्षेत्र के गांव के पोखरे में मगरमच्छ देखे जाने की खबर से सनसनी, निगरानी बढ़ाई गई
  • बलिया की बेटी का चयन उत्तर प्रदेश अंडर 19 कबड्डी टीम में, नेशनल चैंपियनशिप खेलेगी
  • सिकंदरपुर में पकड़ा गया 22 लाख का गांजा, गाजीपुर की पुलिस टीम ने की कार्रवाई
  • बांसडीह क्षेत्र में युवक पर बाइक सवार हमलावरों ने चाकू और डंडे से किया हमला
  • घर से लापता पांच वर्षीय बच्ची का शव कुएं में मिला, पुलिस जांच में जुटी
  • भोजपुरी की नई फिल्म ‘घर का बंटवारा’ यूट्यूब चैनल पर हुई रिलीज, घर बैठे उठाएं आनंद
  • दिव्या मित्तल की सियासत में एंट्री: AK और PK से कितनी अलग हैं DM मैडम
  • बलिया में किसानों से धान खरीद के लिए इस बार बनेंगे 100 क्रय केंद्र, इस दिन से खरीदारी होगी
  • सरयू का रौद्र रूप जारी, महाराजपुर के नाहरछपरा टोले में तेज कटान, आबादी के बेहद करीब पहुंची धारा
  • दिव्यांग युवक के घर जाकर पूर्व विधायक ने भेंट की ट्राई साइकिल

You may have missed

Sapa Sunil Maurya Kanhji
  • Campus रिपोर्ट
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

एमएलसी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

General Desk 20 October, 2026
Rasra murder case arrest
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • रसड़ा

हत्या की कोशिश के वॉन्टेड आरोपी को रसड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला पर किया था हमला

General Desk 19 October, 2026
Belthra Kanya poojan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

महानवमी पर पूजा-अर्चना और कन्या पूजन, मंदिरों में उमड़ी भीड़

General Desk 19 October, 2026
Boundry Dispute Bansdih
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

प्लॉट पर बाउंड्री निर्माण को लेकर विवाद, सभासद समेत सात लोगों पर केस

General Desk 19 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.