पिकप के धक्के से बाइक सवार युवक घायल, गम्भीर

नगरा(बलिया)। नगरा-बिल्थरारोड मार्ग पर जहागिरापुर के समीप शुक्रवार को अपराह्न लगभग तीन बजे पिकप के धक्के से बाइक सवार 30 वर्षीय युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया.आसपास के लोगो ने घायल युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा पहुंचाया. जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसे सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया.
नगरा थाना क्षेत्र के खरुआव गांव निवासी युवक नैन कुमार पुत्र स्वामीनाथ बाइक से बेल्थरारोड की तरफ से आ रहेे थे, अभी वह नगरा बेल्थरारोड मार्ग पर जहागिरापुर के समीप ही पहुँचे थे कि इधर से जा रही पिकप ने उसे जोरदार धक्का मार दिया. दुर्घटना इतनी भयावह थी कि युवक का दाहिना पैर कट कर अलग हो गया. जबकि सिर में गम्भीर रूप से चोट आई है.आसपास के लोग घायल युवक को तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा पर पहुँचाए.