Skip to content
20 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • Uncategorised
  • हर पात्रों तक पहुँचाया जा रहा सरकारी योजनाओं का लाभ : मंत्री उपेंद्र तिवारी
  • Uncategorised

हर पात्रों तक पहुँचाया जा रहा सरकारी योजनाओं का लाभ : मंत्री उपेंद्र तिवारी

रतसर में आयोजित चौपाल में मंत्री ने सुनी जनता की समस्या
General Desk 7 July, 2018

रतसर में आयोजित चौपाल में मंत्री ने सुनी जनता की समस्या

बलिया । राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार उपेंद्र तिवारी ने अपने जनपद भ्रमण के दूसरे दिन शुक्रवार को रतसर में बिका भगत के पोखरे पर आयोजित जनचौपाल में जनता की समस्याओं को सुना. उन्होंने सभी फरियादियों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि हर एक की समस्या का त्वरित निस्तारण होगा. इसके लिए अधिकारियो को कड़े निर्देश दिए.
उन्होंने कहा कि सरकार गांव, गरीब व किसानों के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है. आमजन के हित में चलाई जा रही सरकारी योजनाओं को हर पात्रों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने जनता से आह्वान किया कि सभी योजनाओं के प्रति जागरुक होकर उसका लाभ लें.

मंत्री तिवारी ने कहा कि बेहतर विद्युत आपूर्ति बनाए रखने के लिए लगातार जर्जर तारों को बदलने व अन्य संसाधनों को ठीक करने का प्रयास विद्युत विभाग द्वारा किया जा रहा है. जनता से विद्युत कनेक्शन लेने तथा विद्युत चोरी रोकने में भी सहयोग करने की अपील की. विद्युत विभाग को कैम्प लगाकर निःशुल्क कनेक्शन देने के साथ वंचित पुरवों के विद्युतीकरण करने का निर्देश दिया. पेंशन के अंतर्गत वृद्धा, विधवा व दिव्यांग पेंशन के अद्यतन स्थिति की जानकारी ली. स्वच्छता अभियान की समीक्षा के दौरान उन्होंने निःशुल्क शौचालय योजना के अंतर्गत निर्माण व प्रोत्साहन राशि मिलने के बाबत पूछताछ की. लंबित प्रोत्साहन राशि के शीघ्र भुगतान के निर्देश दिए. सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों के राशन प्राप्ति की जानकारी प्राप्त किया. नए राशन कार्डों के आवेदन व सत्यापन में तेजी लाने के निर्देश दिए. उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिया कि गांव की जनता की सुविधा के लिए गांव में ही कंप्यूटर और इंटरनेट की व्यवस्था कर कैम्प लगाकर नए राशन कार्ड का आवेदन, प्रधानमंत्री आवास योजना का आवेदन एवं आय, जाति व निवास प्रमाण पत्र का आवेदन करना सुनिश्चित कराई जाए.

17 जुलाई को लगेगा कैम्प

राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार उपेंद्र तिवारी ने प्रधान मंत्री आवास योजना व निःशुल्क शौचालय योजना की धीमी प्रगति पर असंतोष जाहिर किया. इसके बाद विकास विभाग व राजस्व विभाग के अधिकारियों ने रतसर बिका भगत के पोखरा पर दिनांक 17 जुलाई को कैम्प लगाने की घोषणा की. जनचौपाल में जिला विकास अधिकारी शशिमौली मिश्रा, जिला पंचायत राज अधिकारी, तहसीलदार सदर, बीडीओ गड़वार पीके सिंह , उपेंद्र पांडेय, विजय गुप्ता, देवेंद्र गिरि, ग्राम प्रधान सुश्री स्मृति सिंह, उमेश सिंह, शिवलोचन यादव, उप खंड अधिकारी विद्युत, आपूर्ति निरीक्षक सहित दर्जनों अधिकारी उपस्थित रहे.

Tags: उपेन्द्र तिवारी जनचौपाल बलिया मंत्री रतसर

Post navigation

Previous: चांदपुर में सर्पदंश से बालक की मौत
Next: पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए जरूरी है पौधरोपण

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा

You may have missed

Pashuhari CAse Medical Jaanch
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा

General Desk 19 September, 2026
DM Ballia Samadhan Diwas 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण

General Desk 19 September, 2026
Baba Ganinath Janmotsav 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग

General Desk 19 September, 2026
Sear Peace Commetee Meet
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक

General Desk 18 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.