Skip to content
26 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • देश दुनिया
  • शराबी पति-ससुर से त्रस्त बीमार महिला ने दो बच्चों को सरयू नदी में फेंका
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • ब्रेकिंग न्यूज

शराबी पति-ससुर से त्रस्त बीमार महिला ने दो बच्चों को सरयू नदी में फेंका

आर्थिक तंगी मनुष्य से कुछ भी करवा सकती है. ऊपर से पति और ससुर अगर शराबी निकले तो कोढ़ में खाज ही साबित होंगे. वरना कौन महिला अपने कलेजे के टुकड़ों की मौत का सबब बनना चाहेगी. बुधवार को माझी थाना क्षेत्र के जयप्रभा सेतु पर शराबी पति से तंग आकर एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों को सरयू नदी में फेंक दिया.
News Desk 22 August, 2018 1 minute read
display-media-breaking_700

छपरा/बलिया। आर्थिक तंगी मनुष्य से कुछ भी करवा सकती है. ऊपर से पति और ससुर अगर शराबी निकले तो कोढ़ में खाज ही साबित होंगे. वरना कौन महिला अपने कलेजे के टुकड़ों की मौत का सबब बनना चाहेगी. बुधवार को माझी थाना क्षेत्र के जयप्रभा सेतु पर शराबी पति से तंग आकर एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों को सरयू नदी में फेंक दिया. महिला अपनी सात साल की एक अन्य बेटी के साथ खुद भी जान देने जा रही थी, जिसे स्थानीय लोगों ने बचा लिया गया.

बताया जाता है कि मांझी थाना क्षेत्र निवासी अमरजीत राम की पत्नी मनोरमा ने शराबी पति की पिटाई और शराबी ससुर की प्रताड़ना से तंग आकर ऐसा कदम उठाया है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मनोरमा पहले डेढ़ साल के प्रिंस को सरयू नदी में फेंक दी, उसके बाद पांच वर्षीय पुत्री निशा को भी नदी में फेंक दिया. इसके बाद तीसरी बेटी सात वर्षीय अर्चना को साथ लेकर नदी में कूदने वाली थी.  तभी वहां से गुजर रहे कुछ लोगों की नजर उन पर पड़ गई और उन्होंने उन्हें रोक दिया.

पहले फेंके गए दोनों बच्चों को बचाने के लिए मछुआरों ने काफी प्रयास किया पर खबर लिखे जाने तक किसी का पता नही चल सका. इस बीच काफी संख्या में लोग भी जुट गए और महिला की पिटाई करने लगे, इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया. महिला ने बताया कि ग्यारह वर्षों से अपने शराबी पति व ससुर की प्रताड़ना से तंग आ चुकी है. वह अपने मायके सिताब दियरा के आलेख टोला निवासी ललन राम के घर जा रही थी. इस बीच उसका मन बदल गया और उसने इतनी बड़ी घटना को अंजाम दिया.

घटना के संबंध में महिला ने बताया कि वह अंदर से टूट चुकी है. अब उसे जीने की कोई चाह नहीं है. जीवित रह कर जब बच्चों को पाल नहीं सकती तो अब उसके सामने बस यही रास्ता रह गया था. मनोरमा सिताब दियरा लाला टोला निवासी ललन राम की बेटी है. 11 वर्ष पहले बिहार के छपरा जनपद के माझी थाना क्षेत्र के ताजपुर फुलवरिया निवासी बुनी लाल राम के पुत्र अमर जीत राम से हुई थी. बीच-बीच में पति से किसी न किसी बात को लेकर घर में झगड़ा बराबर होता रहता था. इसकी शिकायत अपने मायके वालों से वह किया करती थी. इस पर मायके वाले समझा बुझाकर चले जाते. कुछ दिन ठीक रहता फिर वही सब शुरू हो जाता था. इस बीच इसने तीन बच्चों को जन्म दिया. सास विद्यावती देवी और ससुर भी महिला को प्रताड़ित करते रहते थे. इसमें पति अमरजीत शराब पीकर घर पहुंचता और महिला की जमकर पिटाई करता था. यह चुप चाप मार खा कर सह कर रह जाती थीं. महिला ने बताया कि तीन दिनों से उसकी तबीयत खराब चल रही है. इलाज तो करना दूर बीती रात इलाज व काम को लेकर पति से झगड़ा हो गया और पति ने पिटाई कर दी. इस झगड़े व पिटाई से तंग आकर महिला अपने तीनो बच्चों के साथ मायके जाने के लिए निकल गई.

women-threw-two-child-in-river-in-manjhi

Tags: मांझी लाला टोला शराब सरयू सारण सिताब दियरा हत्या

Post navigation

Previous: टैम्पू को बचाने में डीसीएम ने राहगीर को मारी टक्कर, एक की मौत दो घायल
Next: इंदासो गांव में आस्था पर चोट पहुंचाने की कोशिश नाकाम, आरोपी पहुंचा हवालात

ये भी पढ़ें

ram-govind-chaudhary
  • जिला जवार
  • राजनीति

बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका

Assignment Desk 26 September, 2026
Belthra Bijli kati
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले

General Desk 25 September, 2026
Ganpati Visarjan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन

General Desk 25 September, 2026

Recent Posts

  • बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका
  • करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले
  • Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन
  • ‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन
  • डैंपनर भी नहीं रोक पाया सरयू की धार, अब घरों पर मंडरा रहा कटान का खतरा
  • बांसडीह में सपा का शक्ति प्रदर्शन, नए जिलाध्यक्ष सुनील मौर्य के स्वागत में रैली जैसा माहौल
  • नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर
  • बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता
  • नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव
  • रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव
  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
  • पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे
  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • Sikanderpur: अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Bansdih: नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Bansdih: बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी

You may have missed

ram-govind-chaudhary
  • जिला जवार
  • राजनीति

बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका

Assignment Desk 26 September, 2026
Belthra Bijli kati
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले

General Desk 25 September, 2026
Ganpati Visarjan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन

General Desk 25 September, 2026
Belthra vande Mataran
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन

General Desk 25 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.