Skip to content
12 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • बांसडीह: रोहित पांडेय हत्याकांड के मुख्य आरोपी रोहित यादव उर्फ राइडर के मकान पर चला बुल्डोजर
  • CRIME डायरी
  • Front Page
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह

बांसडीह: रोहित पांडेय हत्याकांड के मुख्य आरोपी रोहित यादव उर्फ राइडर के मकान पर चला बुल्डोजर

दो बुल्डोजर के साथ पहुँची फोर्स ने फरार चल रहे मुख्य आरोपी रोहित यादव उर्फ राइडर के मकान तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी जिसके बाद हड़कंप मचा हुआ है
General Desk 23 July, 2024 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
Bansdih Buldozar action 1

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/ballialivenews

रविशंकर पांडेय, बांसडीह, बलिया

बांसडीह, बलिया. बांसडीह कोतवाली गेट के सामने दिनदहाड़े रोहित पाण्डेय की हुई हत्या मामले में पुलिस प्रशासन का एक्शन जारी है। मंगलवार को एसडीम बांसडीह अभिषेक प्रियदर्शी एवं सीओ बांसडीह प्रभात कुमार के नेतृत्व में भारी मात्रा में दो बुल्डोजर के साथ पहुँची फोर्स ने फरार चल रहे मुख्य आरोपी रोहित यादव उर्फ राइडर के मकान तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी जिसके बाद हड़कंप मचा हुआ है।

 

इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों अंकित यादव और ओम प्रकाश यादव को गिरफ्तार भी कर लिया है। अन्य आरोपी अब भी फरार चल रहे हैं। इनमें से मुख्य आरोपी रोहित यादव उर्फ राइडर के मकान पर मंगलवार को बांसडीह एसडीएम अभिषेक प्रियदर्शी एवं सीओ प्रभात कुमार के नेतृत्व में पहुंची फोर्स ने बुल्डोजर से मकान तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी.

Bansdih Buldozar action

हालांकि मकान को जमींदोज करने पहुचीं प्रशासन को जब इस बात की जानकारी हुई कि राइडर यादव के मकान में सिर्फ आधा ही उसकी हिस्सेदारी है तो पुलिस ने दूसरे पाटीदार का हिस्सा बचाते हुए उसके हिस्से को जमींदोज कर दिया। इस दौरान मौके पर अफरा तफरी मची रही।

दो गुटों के बीच हुआ था विवाद

शनिवार सुबहब कोतवाली के मुख्य द्वार पर रोहित यादव उर्फ राइडर नाम के बदमाश ने आपसी रंजिश में हुई लड़ाई के बाद एक युवक रोहित पांडे पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी थी। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची । परिजनों की तहरीर पर 7 अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास करने लगी।इस मामले में मंगलवार को  दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी भी पुलिस कर चुकी है। इस मामले में पुलिस द्वारा पीड़ित परिजनों को आश्वासन दिया गया था कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसी क्रम में घटना के मुख्य आरोपी राइडर के घर पर बुलडोजर की कार्रवाई हुई।

मुख्य आरोपी के मकान समेत अन्य के अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सीओ प्रभात कुमार द्वारा पीडब्ल्यूडी को आरोपी के घर के अवैध हिस्से को चिह्नित करने के लिए निर्देश दिया गया था। जिसके बाद पीडब्ल्यूडी ने आरोपित रोहित यादव राइडर ,शेखर यादव व अंकित के दरांव स्थित घर पर पंहुचकर अतिक्रमण का चिन्हांकन किया । इसके बाद एसडीएम , सीओ, तहसीलदार निखिल शुक्ला व कोतवाल बांसडीह संजय सिंह के साथ बड़ी संख्या में प्रशासनिक अमला व  पुलिस बल आरोपी के घर पहुचीं और चिन्हित अतिक्रमण को बुलडोजर से धराशायी कर दिया।

Bansdih Buldozar action

इसी दौरान अधिकारियों से बातचीत के बाद मुख्य आरोपी राइडर के मकान का काफी हिस्सा तोड़ दिया गया। इस दौरान प्रशासन ने पड़ोस के उमेश यादव भूपेंद्र राजा आदि के मकानों के अतिक्रमण को भी तोड़ दिया गया। सीओ प्रभात कुमार ने कहा कि आरोपी के घर पर बुलडोजर की कार्रवाई की गयी है। ये सबक उन लोगों के लिए है जो शहर में दहशत फैलाने की कोशिश करते हैं। आरोपित रोहित राइडर ,शेखर यादव, अंकित यादव के घर पर कार्रवाई की गयी है।

पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा ने रविवार को फरार चल रहे छह अभियुक्तों पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। एसपी द्वारा फरार चल रहे रोहित यादव उर्फ राइडर पुत्र भुट्टेलाल यादव निवासी दरांव थाना बांसडीह जनपद बलिया, शेखर यादव पुत्र कमलेश यादव निवासी दरांव थाना बांसडीह जनपद बलिया, अंकित यादव पुत्र शुकुल यादव निवासी दरांव थाना बांसडीह जनपद बलिया, बागी यादव पुत्र राजा यादव निवासी दरांव थाना बांसडीह जनपद बलिया, जवाहर गोड़ पुत्र विजय गोड़ निवासी पिण्डहरा थाना बासंडीह जनपद बलिया, प्रकाश यादव पुत्र रमेश यादव निवासी पिण्डहरा थाना बांसडीह जनपद बलिया के विरुद्ध 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_

Facebook: https://www.facebook.com/ballialivenews

Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/

Website: https://ballialive.in/

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Related

Tags: Ballia LIVE Ballia news कोतवाली बलिया बलिया न्यूज बलिया पुलिस बलिया समाचार बांसडीह बुलडोजर एक्शन मौत हमला

Post navigation

Previous: बलिया में वन क्षेत्र में हो रहा वृक्षों का अवैध कटान! वन विभाग ने पकड़ा दो ट्रॉली हरे महुआ की लकड़ी
Next: बजट 2024: मध्यवर्गीय, गरीबो, महिलाओ युवाओं और किसानो का बजट, समझें बजट 2024 की प्रमुख बातें

ये भी पढ़ें

SApa Meeting Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • राजनीति

Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र

General Desk 11 September, 2026
Belthra Maarpeet
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया

General Desk 11 September, 2026
Bansdih Flood Katan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता

General Desk 11 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला
  • ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo
  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
  • Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर
  • बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत
  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र
  • बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी
  • Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया
  • Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर
  • Ballia-दृष्टि समिति की बैठक में विकास कार्यों के दावों की खुली पोल, अधिकारियों को सुधार के निर्देश
  • Ballia-सपा ने विधान परिषद स्नातक चुनाव को लेकर किया मंथन, वाराणसी खंड चुनाव को लेकर कसी कमर
  • Ballia-सर्पदंश से मृत बालक के परिजनों के घर पहुंच बीडीओ ने दिया सरकारी मदद का भरोसा
  • बलिया की बेटी और 10वीं की छात्रा भव्या पाण्डेय का काव्य संग्रह ‘विषपुष्प-एक फूल की आत्मकथा’ प्रकाशित
  • Ballia News-बच्चों की गुहार का असर: डीएम के संज्ञान लेते ही गांव पहुंचे अधिकारी, बदहाल सड़क का शुरू हुआ निर्माण
  • Ballia-सरयू फिर उफान पर, कई गांवों के चारों तरफ पानी, ग्रामीणों को नाव का सहारा
  • Ballia-नहर के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशने में जुटी पुलिस
  • Ballia-दिव्यांग ज्योति के घर पहुंचे डीएम, ट्राई साइकिल और हेलमेट पाकर ज्योति के चेहरे पर दिखी खुशी

You may have missed

SApa Meeting Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • राजनीति

Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र

General Desk 11 September, 2026
Belthra Maarpeet
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया

General Desk 11 September, 2026
Bansdih Flood Katan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता

General Desk 11 September, 2026
Belthra Maarpeet
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर

General Desk 11 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.