
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
दोकटी, बलिया. शादी समारोह के दौरान अलग-अलग मसलों को लेकर दूल्हा और दुल्हन पक्ष में मतभेद की खबरें आती रहती हैं लेकिन दोकटी थाना क्षेत्र के दलनछपरा गांव में एक युवती की शादी बेहद मामूली बात पर टूट गई.
दलनछपरा की एक युवती की शादी सहतवार थाना क्षेत्र के महाजनपुर गांव निवासी पवन गोंड के लड़के विशाल गोंड से तय हुई थी और 11 मई को पचरुखा देवी गायघाट मंदिर परिसर में सुनिश्चित की गई थी। सोमवार को दिन में लड़का पक्ष बारात लेकर पचरूखां देवी मंदिर पहुंचा। स्वागत, सत्कार के पश्चात शादी का कार्यक्रम चल रहा था कि लड़की पक्ष द्वारा डाल – चढ़ावा पर लाई गई पांच अदद साड़ी को लेकर दूल्हा पक्ष और दुल्हन पक्ष में विवाद हो गया।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
वाद विवाद बढ़ने पर लड़की के पिता ने अपनी लड़की की शादी करने से इन्कार कर दिया। आरोप है कि इस बात से आक्रोशित लड़के विशाल व उसके साथ के दोस्तों ने डंडे व धारदार हथियार से जमकर मारपीट की जिसके चलते लड़की पक्ष से लक्ष्मी देवी 37, रीता देवी 30,उमरावती देवी 25,जीतन 26 तथा कृष्णा 9 वर्ष घायल हो गए।
इसमें कृष्णा को छोड़कर शेष उपरोक्त घायलों को प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल बलिया के लिए रेफर कर दिया गया है। घटना के पश्चात बिना शादी के लड़का सहित बाराती वैरंग लौट गए। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

