Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय,बांसडीह,बलिया
बांसडीह,बलिया. नगर पंचायत क्षेत्र के अंबेडकर तिराहे पर रविवार की रात नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने 5.50 लाख रुपये की लागत से स्थापित हाईमास्ट स्ट्रीट लाइट का उद्घाटन किया। उद्घाटन के साथ ही पूरा तिराहा दूधिया रोशनी से जगमगा उठा। स्थानीय लोगों ने इसे नगर के सौंदर्यीकरण और सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि बांसडीह को आधुनिक और सुविधायुक्त नगर बनाने के लिए लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्र में सड़कों का निर्माण, पोखरों का सुंदरीकरण, योगशाला निर्माण तथा बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए लाइब्रेरी जैसी योजनाओं पर तेजी से कार्य चल रहा है। आने वाले समय में नगर पंचायत क्षेत्र में और भी जनहित की योजनाएं धरातल पर दिखाई देंगी।
उन्होंने कहा कि नगरवासियों की समस्याओं का समाधान करना उनकी प्राथमिकता है। नगर के प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर बेहतर प्रकाश व्यवस्था से लोगों को काफी राहत मिलेगी। साथ ही रात्रि के समय दुर्घटनाओं और असामाजिक गतिविधियों पर भी अंकुश लगेगा।
उद्घाटन समारोह में व्यापार मंडल सभासद मिथिलेश तिवारी, अशोक कुमार गुप्ता, व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय कुमार गुल्लर, सुजीत सिंह परिहार, अरुण सिंह, मनोज साहू, प्रवीण पटेल, संजय तिवारी, नवीन, सोनू पटेल, अनिल सोनी, धूमन, राहुल तिवारी सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे.
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.


