Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
बेल्थरारोड,बलिया. जनपद में बाइकों की सामने से टक्कर के कई मामले आने के बावजूद ना तो रफ्तार पर कोई लगाम लग रही है और ना ही ऐसी घटनाओं में कमी आ रही है। ताजा मामले में उभांव थाना क्षेत्र के अखोप चट्टी के समीप रविवार की शाम 5 बजे दो बाइकों की सीधी टक्कर में 2 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक तिरनई खुर्द निवासी हरिश्चंद्र पुत्र रामनाथ राजभर ( उम्र – 24 ) आजमगढ़ से होमगार्ड का पेपर देकर अपने घर लौट रहा था तथा इब्राहिम पुत्र जाहिद ( उम्र – 18 ) निवासी अखोप जो कि बेल्थरा रोड से वापस अपने गांव लौट रहा था, इन दोनों के बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना 112 पर काल कर पुलिस को दी , जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया। जहां से इब्राहिम की गंभीर हालत देखते हुए उनके परिजन उन्हें मऊ लेकर रवाना हो गए । वहीं हरिश्चंद्र का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर में ही चल रहा है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

