Ballia-आंधी-पानी में पेड़ और बिजली के जर्जर तार गिरे, चरमराई बिजली व्यवस्था, कई घंटों तक गुल रही बिजली

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया

बेल्थरारोड,बलिया. आंधी और बारिश ने जहां तापमान में भारी कमी करके भीषण गर्मी से लोगों को निजात दिलाई है वहीं इसने बिजली विभाग की तैयारियों की पोल खोल दी है। आंधी के बाद बुधवार शाम करीब 6 बजे से क्षेत्र के बड़े इलाके में बिजली आपूर्ति ठप हो जाने से उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। देर रात तक कई इलाकों में अंधेरा पसरा रहा, जिससे लोगों में विभाग के प्रति नाराजगी देखने को मिली।

तेज आंधी और बारिश के चलते क्षेत्र के कई स्थानों पर बिजली के तार टूटकर गिर पड़े, जबकि कई जगह पेड़ भी धराशायी हो गए। इससे बिजली विभाग का तंत्र पूरी तरह प्रभावित हो गया। हर बार आंधी-पानी आते ही बिजली व्यवस्था चरमरा जाने से लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिरकार बिजली विभाग तैयारी के नाम पर करता क्या है?

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

आंधी-बारिश में ग्राम सभा कुशहा भाड़ के पास एक बड़ा नीम का पेड़ जड़ से उखड़कर सड़क किनारे गिर पड़ा। गनीमत रही कि वहां ठेला लगाकर रोजी-रोटी कमाने वाले दुकानदार समय रहते आंधी-पानी देखकर अपना ठेला हटाकर सुरक्षित स्थान पर चले गए, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

स्थानीय लोगों का कहना है कि मौसम खराब होते ही बिजली विभाग की तैयारियों की कमी साफ नजर आती है। विभाग को पहले से जर्जर तारों और पेड़ों की छंटाई करानी चाहिए, ताकि बार-बार होने वाली ऐसी समस्याओं से राहत मिल सके।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.