Skip to content
22 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बलिया सीएमओ के खाते में बिना जानकारी भेजे दस हजार रुपए! शिकायत पर सीएचसी में अमृत फार्मेसी संचालक पर केस
  • CRIME डायरी
  • Front Page
  • बलिया शहर
  • बांसडीह

बलिया सीएमओ के खाते में बिना जानकारी भेजे दस हजार रुपए! शिकायत पर सीएचसी में अमृत फार्मेसी संचालक पर केस

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ)बलिया डॉ. संजीव वर्मन के बैंक खाते में उनकी जानकारी के बिना पैसे भेजे जाने के मामले में, फार्मेसी के संचालक पर आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
General Desk 1 July, 2025 1 minute read
Amrit pharmesi

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

रविशंकर पांडेय, बांसडीह, बलिया

बांसडीह,बलिया. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में संचालित अमृत फार्मेसी की जांच के दौरान मामले ने एक गंभीर मोड़ ले लिया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ)बलिया डॉ. संजीव वर्मन के बैंक खाते में उनकी जानकारी के बिना पैसे भेजे जाने के मामले में, फार्मेसी के संचालक पर आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह कार्रवाई सीएमओ की शिकायत के बाद साइबर पुलिस थाने में की गई है। सीएमओ डॉ. वर्मन ने अपनी शिकायत में बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर उन्होंने बांसडीह सीएचसी में अमृत फार्मेसी की कार्यप्रणाली की जांच के लिए एक तीन-सदस्यीय समिति का गठन किया था।

जांच समिति के अध्यक्ष डॉ. विजय यादव ने 23 जून को फार्मेसी के प्रभारी अधिकारी डॉ. संजय तिवारी को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया था। बयान दर्ज करवाने के दौरान डॉ. संजय तिवारी के साथ उनके भाई अजय तिवारी भी मौजूद थे। अजय तिवारी ने समिति को बताया कि अमृत फार्मेसी से संबंधित मामला पहले से ही विजिलेंस द्वारा देखा जा रहा है, इसलिए विभागीय जांच की आवश्यकता नहीं है।

इसी बातचीत के दौरान, उन्होंने यह भी दावा किया कि उन्होंने सीएमओ को 10 हजार रुपये दिए हैं। समिति द्वारा यह जानकारी मिलने पर,  तत्काल अपने बैंक खाते का विवरण निकलवाया।  पता चला कि 11 जून, 2025 को उनकी सहमति या अनुमति के बिना, उनके सार्वजनिक रूप से उपलब्ध यूपीआई नंबर पर दो बार पैसे भेजे गए थे। पहली बार 500 रुपये और दूसरी बार 10,000 रुपये का लेन-देन हुआ था।

सीएमओ ने अपनी तहरीर में स्पष्ट किया है कि बांसडीह सीएचसी परिसर में चल रही अमृत फार्मेसी एक “गैरकानूनी मेडिकल स्टोर” है। उन्होंने आरोप लगाया कि श्रीराम विद्यापीठ ट्रस्ट से जुड़े अजय तिवारी ने जानबूझकर और साजिश के तहत यह कृत्य किया है। उनका मकसद सीएमओ पर दबाव बनाना और उन्हें फंसाना था, ताकि अवैध रूप से चल रही फार्मेसी का संचालन जारी रखा जा सके।

सीएमओ डॉ. संजीव वर्मन की तहरीर पर त्वरित कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने अजय तिवारी के खिलाफ आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अब पुलिस इस मामले की गहराई से छानबीन कर रही है, ताकि इस पूरे प्रकरण के पीछे की सच्चाई सामने आ सके और दोषियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा सके।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Tags: बलिया न्यूज बलिया समाचार बांसडीह सीएमओ

Post navigation

Previous: बांसडीह में 1.71 करोड़ की लागत से बने 6 नालों का काम पूरा, जलभराव से मिलेगी मुक्ति
Next: Ballia-पत्नी की हत्या कर शव गायब करने के आरोप में पति गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

ये भी पढ़ें

AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा

General Desk 21 September, 2026
AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

General Desk 21 September, 2026
Veer Lorik Stachu AI Genrated
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • सिकंदरपुर

तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार

General Desk 21 September, 2026

Recent Posts

  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

You may have missed

AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा

General Desk 21 September, 2026
AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

General Desk 21 September, 2026
Veer Lorik Stachu AI Genrated
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • सिकंदरपुर

तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार

General Desk 21 September, 2026
Pushkar Mishra SDM Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस

General Desk 21 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.