Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय, बांसडीह, बलिया
बांसडीह,बलिया. बांसडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत केवरा गांव से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां ज्योति नाम की विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ज्योति की शादी सन 2012 में केवरा निवासी संजय से हुई थी। आरोप है कि ज्योति को जहर देकर मारा डाला गया,इतना ही नहीं शव भी गायब कर दिया गया।
मायका पक्ष की तरफ से बांसडीह कोतवाली पर पति के खिलाफ तहरीर दी गई है। वहीं पुलिस ने आरोपी संजय को गिरफ्तार करते हुए शव की तलाश शुरू कर दी है।।
बता दें कि ज्योति का मायका बिहार के छपरा शहर में है। ज्योति के पिता सत्येंद्र सिंह ने कहा कि ज्योति की शादी अपनी शक्ति के अनुसार हमने किया था लेकिन हमसे दहेज मांगा जा रहा था। मैं एक ऑटो चालक हूं। दो चार लाख रुपया शादी के बाद दहेज देना मेरे वश का नहीं था।
दुर्भाग्य रहा मेरी बेटी जब वीडियो कॉल पर बात करती थी,हंसते हुए बात बताती थी। सोमवार को सूचना मिली कि बेटी नहीं है,ज्योति के पिता सत्येंद्र का आरोप है कि उसे जहर देकर मारा गया है। सोमवार की शाम ही छपरा से चलकर बलिया आ गए और इंसाफ की मांग कर रहे हैं। ज्योति के दो संतान में एक लड़का,एक लड़की हैं।
छपरा से चलकर बांसडीह कोतवाली पहुंची मृतका ज्योति के मायके से आईं महिलाओं ने रोते हुए कहा, कि कभी ज्योति अपने घर का दुख नहीं बताती थी। फफक रोते हुए महिला ने कहा कि हम से फोन पर ज्योति बता रही थी,हम खुश बानी(मैं खुश हूं कोई दुख नहीं है )
इस बात को सुनकर हर कोई हैरान है। आक्रोशित महिलाएं ज्योति के पति को सजा दिलाने की बात कह रही थीं, कि बेटी को जहर देकर मारा गया है। बांसडीह कोतवाल संजय कुमार सिंह ने कहा कि छपरा निवासी सत्येंद्र सिंह की तहरीर आई है।जिसमें ज्योति को जान से मारने का आरोप है। आरोपी दामाद को गिरफ्तार कर शव के बारे में पूछताछ किया जा रहा है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.


