Ballia-श्रद्धा, उत्साह और शांतिपूर्वक निकला सिकंदरपुर का ऐतिहासिक महीवीरी झंडा जुलूस

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

संतोष शर्मा, सिकंदरपुर,बलिया

सिकंदरपुर,बलिया. ऐतिहासिक महावीरी झंडा जुलूस गुरुवार को श्रद्धा, उत्साह और अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। पूरे आयोजन के दौरान पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से जुलूस की पल-पल निगरानी की गई, जिससे आयोजन पूरी तरह सुरक्षित और व्यवस्थित रहा।

महावीरी झंडा जुलूस का शुभारंभ चतुर्भुज नाथ मंदिर से हुआ। इसके बाद मैनापुर, बड्ढा, रहिलापाली, मिल्की मोहल्ला, भिखपुरा, महावीर स्थान, बाजार चौक, जलालीपुर, बस स्टेशन तथा चकखान सहित विभिन्न अखाड़ों के जुलूस अपनी-अपनी भव्य झांकियों और पारंपरिक शस्त्र प्रदर्शन के साथ निर्धारित मार्गों से निकले। अखाड़ों के युवाओं ने लाठी, तलवार एवं अन्य पारंपरिक युद्धकलाओं का आकर्षक प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी।

रहिलापाली का जुलूस गुरुजी के मोड़ पर पहुंचा, जहां पहले से मौजूद बड्ढा, मैनापुर और मुड़ियापुर के अखाड़ों से उसका भव्य मिलन हुआ। इसके बाद सभी अखाड़े एक साथ भिखपुरा, गांधी मोहल्ला होते हुए जल्पा चौक पहुंचे और निर्धारित मार्गों से भ्रमण करते हुए देर रात पुनः चतुर्भुज नाथ मंदिर पहुंचकर जुलूस का समापन हुआ।

पूरे नगर में भक्तिमय वातावरण छाया रहा। केसरिया परिधानों में सजे श्रद्धालु, आकर्षक झांकियां, डीजे की धार्मिक धुनों पर झूमते हजारों युवा, महिलाएं, बुजुर्ग एवं बच्चे आयोजन का प्रमुख आकर्षण रहे। नगर के विभिन्न स्थानों पर सामाजिक संगठनों एवं श्रद्धालुओं द्वारा महाप्रसाद, फल, शर्बत और पेयजल की निःशुल्क व्यवस्था की गई थी। छोटे-छोटे बच्चों ने भी शर्बत वितरण कर सेवा और सामाजिक समर्पण का प्रेरक संदेश दिया।

 

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने नगर को दो जोन एवं सात सेक्टरों में विभाजित किया था। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह स्वयं पूरे समय भ्रमणशील रहकर व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे। उनके निर्देशन में तीन अपर पुलिस अधीक्षक, आठ क्षेत्राधिकारी, 51 थाना प्रभारी/एसओ, 260 उपनिरीक्षक, 1037 हेड कांस्टेबल एवं कांस्टेबल, 51 महिला आरक्षी, 28 ट्रैफिक पुलिसकर्मी, 83 होमगार्ड, दो कंपनी पीएसी तथा तीन फायर ब्रिगेड की तैनाती की गई थी। संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था के चलते पूरा आयोजन पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न हुआ।

 

महावीरी झंडा जुलूस में विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस अवसर पर पूर्व विधायक संजय यादव, पूर्व मंत्री राजधारी, पूर्व विधायक भगवान पाठक, चेयरमैन प्रतिनिधि संजय जायसवाल, अहमद अली ‘संजय भाई’, जयराम पांडेय, नजरुलबारी, राकेश सिंह, राकेश यादव, गणेश सोनी, डॉ. उमेशचंद्र, राजू पांडेय, लालबचन तिवारी, लालबचन शर्मा, जितेश वर्मा, अभिषेक सोनी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel