Ballia-बाढ़ में खाली पानी की बोतल और गैलन भी बड़े काम के, एनडीआरएफ ने ग्रामीणों को दिया बचाव का प्रशिक्षण

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

रविशंकर पांडेय,बांसडीह,बलिया

बांसडीह,बलिया. सरयू नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर और तटवर्ती गांवों पर मंडरा रहे बाढ़ के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को बांसडीह तहसील क्षेत्र के कटान एवं बाढ़ प्रभावित ग्राम भोजपुरवा में सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम के तहत 11 एनडीआरएफ की टीम ने ग्रामीणों को आपदा से बचाव का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया।

प्रशिक्षण के दौरान एनडीआरएफ के जवानों ने ग्रामीणों को बताया कि यदि अचानक बाढ़ आ जाए तो घबराने के बजाय सूझबूझ से काम लें। टीम ने समझाया कि घर में उपलब्ध सामान्य संसाधन भी जान बचाने में कारगर साबित हो सकते हैं। यदि प्लास्टिक की बोतल उपलब्ध हो तो उसका ढक्कन कसकर बंद कर उसे शरीर से बांधने पर वह पानी में तैरने में सहायक होती है।

इसी प्रकार पांच लीटर की प्लास्टिक गैलन को भी शरीर से बांधकर व्यक्ति अपनी जान बचा सकता है। टीम ने डूब रहे व्यक्ति को सुरक्षित तरीके से बाहर निकालने, रस्सी, डंडे और अन्य स्थानीय संसाधनों के उपयोग की भी जानकारी दी।

एनडीआरएफ के जवानों ने बताया कि बाढ़ के दौरान अनावश्यक रूप से तेज बहाव वाले पानी में प्रवेश न करें, बच्चों और बुजुर्गों को पहले सुरक्षित स्थान पर पहुंचाएं तथा प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पूरी तरह पालन करें। उन्होंने ग्रामीणों को आपदा के समय संयम बनाए रखने और अफवाहों से बचने की सलाह भी दी।

 

ग्रामीणों ने प्रशिक्षण में बढ़-चढ़कर भाग लिया और बचाव संबंधी कई सवाल पूछे, जिनका टीम ने मौके पर ही प्रदर्शन के माध्यम से समाधान किया। ग्रामीणों ने कहा कि इस तरह का प्रशिक्षण बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों के लिए काफी उपयोगी है और इससे आपदा के समय जनहानि को कम करने में मदद मिलेगी।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान नायब तहसीलदार आशीष सिंह, लेखपाल राहुल वर्मा सहित राजस्व विभाग के कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। प्रशासन ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव की तैयारियां लगातार की जा रही हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel