
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय,बांसडीह,बलिया
बांसडीह,बलिया. प्राचीन अवनिनाथ महादेव मंदिर, बड़सरी में आयोजित श्री शिवशक्ति महायज्ञ का समापन वैदिक रीति-रिवाजों एवं धार्मिक अनुष्ठानों के साथ पूर्णाहुति के जरिए संपन्न हुआ। यज्ञशाला में वैदिक मंत्रोच्चार, हवन-पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठानों के बीच पूर्णाहुति दी गई, जिसके बाद आयोजित विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया।
महायज्ञ के अंतिम दिन सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। यज्ञाचार्य एवं पुरोहित चुन्नू तिवारी के निर्देशन में पूरे विधि-विधान के साथ हवन, पूजन और पूर्णाहुति का कार्यक्रम संपन्न कराया गया। पूर्णाहुति के दौरान शंखनाद, घंटियों की ध्वनि और “हर-हर महादेव” के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुति अर्पित कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और कल्याण की कामना की।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
महायज्ञ के मुख्य जजमान बबन तिवारी रहे। वहीं जजमान के रूप में सैजनाथ तिवारी, शंभूनाथ तिवारी, सतीश तिवारी, सैंज तिवारी, राजेश तिवारी, संजय तिवारी, अनिल बिन्द, भारत भूषण सिंह, बबन राजभर, मदन तिवारी, राजेंद्र तिवारी, विशाल राजभर, विक्रम राजभर, सूर्यदेव तिवारी, मृत्युंजय तिवारी तथा रामहृदया तिवारी सहित अन्य श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागिता निभाई।
पूर्णाहुति के उपरांत आयोजित महाभंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन समिति एवं ग्रामीणों ने श्रद्धालुओं की सेवा में बढ़-चढ़कर सहयोग किया, जिससे पूरा आयोजन सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
आयोजक गणों विजय बहादुर सिंह,मणिबहादुर सिंह, अनिल तिवारी अनुभव तिवारी गोलू, श्रीप्रकाश तिवारी आदि बताया कि श्री शिवशक्ति महायज्ञ का उद्देश्य धार्मिक चेतना, सामाजिक समरसता एवं आध्यात्मिक मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाना है। कई दिनों तक चले इस महायज्ञ ने पूरे क्षेत्र को भक्तिरस में सराबोर कर दिया तथा श्रद्धालुओं के बीच धर्म और संस्कृति के प्रति नई ऊर्जा का संचार किया।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

