
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय, बांसडीह, बलिया
बांसडीह,बलिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे समय तक देश के प्रधानमंत्री पद पर बने रहने के रिकॉर्ड के उपलक्ष्य में सोमवार को विकासखंड बांसडीह परिसर में जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों के माध्यम से आमजन को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने का कार्य किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बांसडीह विधायक केतकी सिंह रहीं. विधायक ने विभिन्न विभागों के स्टालों का निरीक्षण कर अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली तथा लाभार्थियों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए ऐसे शिविर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
शिविर में कृषि विभाग, सहकारिता विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम), आवास विभाग, खाद्य एवं रसद विभाग, खादी एवं ग्रामोद्योग, बेसिक शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग, आईसीडीएस, मिशन शक्ति, पुलिस विभाग, पीएम सूर्य घर योजना, बैंकिंग सेवाएं तथा विद्युत विभाग सहित विभिन्न विभागों के स्टाल लगाए गए।
इस दौरान एडीओ पंचायत संजय सिंह ने उपस्थित लोगों को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, मनरेगा, वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन, दिव्यांग पेंशन, राशन कार्ड, स्वयं सहायता समूह, पीएम सूर्य घर योजना सहित अन्य योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं लाभ के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। उन्होंने लोगों से योजनाओं का लाभ उठाने तथा पात्र व्यक्तियों को जागरूक करने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित गोद भराई कार्यक्रम विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। विधायक केतकी सिंह ने लगभग एक दर्जन गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म पूरी कराई तथा उन्हें मिष्ठान और खीर खिलाकर स्वस्थ मातृत्व की शुभकामनाएं दीं। साथ ही महिलाओं को पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी भी प्रदान की गई।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए शिविर में लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई, जबकि कृषि विभाग ने किसानों को आधुनिक खेती एवं कृषि योजनाओं की जानकारी दी। समाज कल्याण विभाग ने विभिन्न पेंशन योजनाओं तथा अन्य विभागों ने अपनी-अपनी योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक किया।
कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश वर्मा, अजीत कुमार, राजेश सिंह सहित पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी, स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

