Skip to content
22 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • Ballia-सारनाथ और हस्तिनापुर बनेंगे अनुभवात्मक पर्यटन केंद्र..मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने बताईं बजट 2026 की खूबियां
  • Front Page
  • बलिया शहर

Ballia-सारनाथ और हस्तिनापुर बनेंगे अनुभवात्मक पर्यटन केंद्र..मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने बताईं बजट 2026 की खूबियां

प्रदेश सरकार के आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन राज्यमंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने बलिया के लोगों को केंद्रीय बजट 2026 की खूबियां बताईं.
General Desk 4 February, 2026 1 minute read
BJP DSS Dayalu PC

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

आशीष दूबे, बलिया

बलिया. प्रदेश सरकार के आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन राज्यमंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने बलिया के लोगों को केंद्रीय बजट 2026 की खूबियां बताईं. बुधवार को उन्होंने कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों का संकलन नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत-2047 और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को साकार करने वाला दूरदर्शी विजन डॉक्यूमेंट है।

उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों में मोदी सरकार ने आमजन की सुविधाओं, नवाचार, आर्थिक वृद्धि, रोजगार सृजन और समावेशी विकास पर निरंतर ध्यान दिया है। बजट 2026-27 में किसान, युवा, महिला, उद्यमी और मध्यम वर्ग सभी को केंद्र में रखकर योजनाएं बनाई गई हैं। बताया कि आधारभूत संरचना को अर्थव्यवस्था की रीढ़ मानते हुए इसमें ऐतिहासिक निवेश किया गया है।

वर्ष 2014-15 में जहां इंफ्रास्ट्रक्चर बजट 2 लाख करोड़ रुपये था, वहीं इसे बढ़ाकर अब 12.2 लाख करोड़ रुपये कर दिया गया है। साथ ही मंत्री ने कहा कि बजट में देश को सात नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर की सौगात मिली है, जिनमें दिल्ली- वाराणसी और वाराणसी- सिलीगुड़ी कॉरिडोर उत्तर प्रदेश के लिए विशेष रूप से लाभकारी होंगे। इससे नोएडा, आगरा, लखनऊ, प्रयागराज और वाराणसी जैसे शहरों को तेज़ गति से जोड़ा जा सकेगा।

इसके अलावा डांकुनी से सूरत तक डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर तथा अगले पांच वर्षों में 20 नए वाटरवेज़ शुरू करने का निर्णय लिया गया है। वाराणसी में गंगा जलमार्ग पर शिप-रिपेयर और जलयान मरम्मत केंद्र की स्थापना से स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

बताया कि पांच लाख से अधिक आबादी वाले टियर-2 और टियर-3 शहरों में सिटी इकोनॉमिक रीजन विकसित किए जाएंगे। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पांच प्रमुख टूरिस्ट डेस्टिनेशन विकसित किए जाएंगे, जिनमें उत्तर प्रदेश के सारनाथ और हस्तिनापुर को अनुभवात्मक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।

रक्षा क्षेत्र पर बोलते हुए डॉ. दयालु ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद पेश किए गए इस पहले बजट में रक्षा बजट को 15 प्रतिशत बढ़ाकर 7.85 लाख करोड़ रुपये किया गया है, जिसमें 2.19 लाख करोड़ रुपये रक्षा अवसंरचना के लिए निर्धारित हैं । मैन्युफैक्चरिंग को रोजगार का प्रमुख आधार बताते हुए उन्होंने कहा कि मेक इन इंडिया और पीएलआई योजनाओं को और सशक्त किया गया है।

बायोफार्मा शक्ति परियोजना के तहत 10 हजार करोड़ रुपये, इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन 2.0, इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग के लिए 40 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।एमएसएमई क्षेत्र के लिए 10 हजार करोड़ रुपये का एमएसएमई ग्रोथ फंड तथा पारंपरिक उद्योगों के पुनरुद्धार से उत्तर प्रदेश को विशेष लाभ मिलेगा। साथ ही आयुष क्षेत्र में तीन अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थानों की स्थापना की जाएगी।

युवाओं और महिलाओं के लिए प्रत्येक जिले में गर्ल्स हॉस्टल की व्यवस्था की गई है। स्वास्थ्य क्षेत्र में जिला अस्पतालों की क्षमता 50 प्रतिशत तक बढ़ाने और हर जिले में ट्रॉमा सेंटर स्थापित करने का प्रावधान है।

उन्होंने बताया कि कृषि क्षेत्र के लिए 1.62 लाख करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 7 प्रतिशत अधिक है। वहीं केंद्रीय सहायता, टैक्स डिवोल्यूशन और सीएसएस के तहत उत्तर प्रदेश को लगभग 4.18 लाख करोड़ रुपये का वित्तीय समर्थन मिलेगा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट 2026-27 “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” की भावना को साकार करने वाला बजट है, जो उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश को आत्मनिर्भर और विकसित भारत की दिशा में आगे ले जाएगा।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्र, नारद राय, जिला उपाध्यक्ष शुभनारायण सिंह, सुरेंद्र, संजीव कुमार डम्पू, जिला महामंत्री आलोक शुक्ला, रंजना राय, जिला मंत्री कृष्णा पांडेय, अरुण सिंह बंटू, संजय कुमार सिंह, अभिजीत तिवारी बब्लू, मनोज श्रीवास्तव, नितेश कुमार मिश्र सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Tags: बलिया न्यूज बलिया समाचार बलियाभाजपा राज्यमंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु

Post navigation

Previous: Ballia-बांसडीह में होलसेल की दुकान में भीषण आग, फायर ब्रिगेड का पानी आग बुझने से पहले ही खत्म
Next: Ballia-माइ युवा भारत संस्था की ओर से जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

ये भी पढ़ें

Veer Lorik Stachu AI Genrated
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • सिकंदरपुर

तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार

General Desk 21 September, 2026
PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ballia Sapa Sunil
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष

General Desk 16 September, 2026

Recent Posts

  • मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

You may have missed

AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा

General Desk 21 September, 2026
AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

General Desk 21 September, 2026
Veer Lorik Stachu AI Genrated
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • सिकंदरपुर

तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार

General Desk 21 September, 2026
Pushkar Mishra SDM Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस

General Desk 21 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.