Skip to content
21 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • लाइफ मंत्रा
  • Ballia News: आधी रात के बाद शुरू हुआ कार्तिक पूर्णिमा का स्नान शुक्रवार को दोपहर बाद तक संगम तट पर डुबकी लगाते रहे श्रद्धालु
  • Front Page
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • बलिया शहर
  • लाइफ मंत्रा

Ballia News: आधी रात के बाद शुरू हुआ कार्तिक पूर्णिमा का स्नान शुक्रवार को दोपहर बाद तक संगम तट पर डुबकी लगाते रहे श्रद्धालु

भृगु क्षेत्र में कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर गंगा तमसा तट पर स्नान के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं ने बृहस्पतिवार को आधी रात होते ही गंगा में डुबकी लगाना शुरू कर दिया.
Central Desk 15 November, 2024 1 minute read
Ballia News: Kartik Purnima bath started after midnight, devotees kept taking a dip at Sangam bank till late afternoon on Friday

Ballia News: आधी रात के बाद शुरू हुआ कार्तिक पूर्णिमा का स्नान शुक्रवार को दोपहर बाद तक संगम तट पर डुबकी लगाते रहे श्रद्धालु

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

Ballia News: Kartik Purnima bath started after midnight, devotees kept taking a dip at Sangam bank till late afternoon on Friday

बलिया. भृगु क्षेत्र में कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर गंगा तमसा तट पर स्नान के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं ने बृहस्पतिवार को आधी रात होते ही गंगा में डुबकी लगाना शुरू कर दिया.

यह क्रम शुक्रवार को देर शाम तक चलता रहा. शुक्रवार को सुबह श्रद्धालुओं की भारी भीड़ गंगा तट पर एकत्रित हो गई. जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे.

खोया पाया शिविर भी लगाया गया था. सुरक्षित स्नान के दौरान किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न हो, इसके लिए एसडीआरएफ की तैनाती की गई थी.

Ballia News: Kartik Purnima bath started after midnight, devotees kept taking a dip at Sangam bank till late afternoon on Friday

बलिया जनपद और अन्य पड़ोसी जनपदों से 10,000 सिपाहियों की तैनाती की गई थी. गंगा तट पर स्नान के बाद सभी श्रद्धालु सीधे महर्षि भृगु मंदिर दर्शन के लिए पहुंच रहे थे. इसके लिए श्रद्धालुओं को महर्षि भृगु के दर्शन के लिए कड़ी मसस्कत करनी पड़ी.

भृगुआश्रम में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ था.  शहर के अन्य भागों में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली. इसके साथ ही ददरी मेला का मीना बाजार प्रारंभ हो गया. भृगुजी बाबा के दर्शन के बाद श्रद्धालु सीधे मीना बाजार परिवार के साथ पहुंचे और मेला का आनंद उठाया.

Ballia News: Kartik Purnima bath started after midnight, devotees kept taking a dip at Sangam bank till late afternoon on Friday

मंदिर से लेकर गंगा तट तक जिला प्रशासन ने क्षेत्र को 11 सेक्टर में बांट दिया था और अलग-अलग सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे.

महर्षि भृगु जी मंदिर के अलावे शहर के अन्य भागों में स्वयं सेवी संस्थाओं ने जगह-जगह श्रद्धालुओं को मदद पहुंचाने तथा भूले भटकों को सही रास्ता बताने के लिए रात भर और शुक्रवार को दिन भर शिविर लगाकर मदद करते रहे.

संतगणिनाथ मंदिर के सामने इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी ने सेवा एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया था जिसमें श्रद्धालुओं की स्वयंसेवकों ने मदद की.

जिला समन्वयिक शैलेंद्र पांडे के देख में शिविर का संचालन बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को चलता रहा.अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आनंद कुमार ने शिविर का संत गणीनाथ का पूजन करके शुभारंभ किया.

शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दिया गया था. इससे गंगा स्नान करने आए श्रद्धालुओं को आने-जाने में मदद मिली.

Ballia News: Kartik Purnima bath started after midnight, devotees kept taking a dip at Sangam bank till late afternoon on Friday

भारी वाहनों के प्रवेश न होने पर दुर्घटनाओं की संभावना कम हो गई थी. हर मंदिरों पर पुलिस की तैनाती की गई थी ताकि दर्शन के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो. रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन पर भी शाम से ही संस्थाएं अपने स्वयंसेवकों के साथ सेवा देती रही.

राजकीय सड़क परिवहन निगम तथा रेलवे ने गंगा स्नान करने आए श्रद्धालुओं की मदद के लिए अतिरिक्त बस व ट्रेन चलाया था. सारी व्यवस्था पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की कड़ी नजर थी.

Ballia News: Kartik Purnima bath started after midnight, devotees kept taking a dip at Sangam bank till late afternoon on Friday

बृहस्पतिवार को श्रीरामपुर गंगा तट पर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के अनुज धर्मेंद्र सिंह ने गंगा पूजन किया तथा गंगा आरती में भाग लिया.

इस मौके पर भारी संख्या में श्रद्धालु भाजपा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे. नगर पालिका अध्यक्ष संत कुमार मिठाई लाल ने आने वाले अधिकारियों एवं जनता का स्वागत किया.

Ballia News: Kartik Purnima bath started after midnight, devotees kept taking a dip at Sangam bank till late afternoon on Friday

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

 
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE/
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive

Website: https://ballialive.in/

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Tags: बलिया न्यूज बलिया लाइव बलिया समाचार बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलियाब्रेकिंगन्यूज़ बलियासमाचार बागीबलिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा भृगु क्षेत्र भृगुआश्रम मंत्री महर्षि भृगु जी मंदिर संतगणिनाथ मंदिर

Post navigation

Previous: Ballia News: सहतवार में दो महिला श्रद्धालुओं की मौत, कार्तिक पूर्णिमा पर जा रही थी गंगा स्नान करने
Next: भाजपा नेता देवा भाई से मारपीट मामले में नगरा थाने के आठ पुलिसकर्मियों को अदालत से नोटिस, मचा हड़कंप

ये भी पढ़ें

Sear CHC
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर

General Desk 20 September, 2026
Kotwali Bansdih 2025
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी

General Desk 20 September, 2026
road accident Symbolic
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल

General Desk 20 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग

You may have missed

Sear CHC
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर

General Desk 20 September, 2026
Kotwali Bansdih 2025
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी

General Desk 20 September, 2026
road accident Symbolic
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल

General Desk 20 September, 2026
Thana Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप

General Desk 20 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.