Skip to content
4 November, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • Uncategorised
  • बलिया न्यूज़ अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में
  • Uncategorised

बलिया न्यूज़ अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में

बलिया जिले की पुलिस ने वाहनचोर गिरोह के सात सदस्यों को 12 मोटरसाइकिलों के साथ गिरफ्तार किया.वाहनों को बिहार में बेचने की तैयारी थी.
Assignment Desk 7 September, 2019 1 minute read

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें – आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.

 

यूपी में स्नातक निर्वाचन क्षेत्र एमएलसी चुनाव की तैयारियां शुरू

लखनऊ। यूपी में स्नातक निर्वाचन क्षेत्र एमएलसी चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं. चुनाव मार्च 2020 में होने हैं और इनके लिए नामांकन की प्रक्रि‍या नवंबर तक चलेगी. इस बीच समाजवादी पार्टी ने अपने प्रत्‍याशि‍यों की सूची जारी कर दि‍या है.

26 पशुओं और देसी कट्टे के साथ चार पशु तस्कर गिरफ्तार 

बांसडीह: पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर चौकी के तहत मिश्र केवटलिया के पास से 26 पशुओं के साथ चार पशु तस्करों को एक कट्टा 315 बोर व दो जिंदा कारतूस सहित पकड़ा. पुलिस ने चारों को गोवध निवारण अधिनियम के तहत जेल भेज दिया.

जन्मदिन पर पटाखे छोड़ने को लेकर मारपीट, दो की मौत

बलियाः उभाव थाना के बेल्थरा रोड पर ककरासो गांव में बर्थडे पार्टी में पटाखे छोड़ने पर हुए विवाद में दो लोगों की हत्या हो गयी. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनमें चार महिलाओं की हालत गंभीर बतायी जाती है. सूचना मिलने पर SP ने मौके पर पहुंच कर जायजा लिया. अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है.

जले ट्रांसफार्मर न बदलने से गांवों में बिजली संकट

बलिया : जिले के अधिकतर ग्रामीण इलाकों में जले हुए ट्रांसफार्मरों को न बदलने से वहां के लोगों को बिजली संकट झेलना पड़ रहा. संबंधित अफसरों की लापरवाही से रसड़ा, नगरा, फेफना बाजार इलाकों के रहने वाले लंबे समय से बिजली संकट से जूझ रहे हैं. इसको लेकर लोगों में काफी रोष है.

 

अवैध बिजली कनेक्शन लेने वालों पर विभाग की कार्रवाई

रसड़ा : कटिया लगाकर बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ बिजली विभाग ने केस दर्ज कराया है. बकाया बिजली बिल वाले उपभोक्ताओं से विभाग ने 25 लाख रुपये भी वसूले.

दूध जांच टीम पर दुकानदार का हमला

बलिया : माल्देपुर मोड़ पर दुकानदारों ने दूध की क्वालिटी जांच के लिए आयी टीम पर हमला कर दिया. वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह मामले को शांत कराया. पुलिस ने दुकानदार को हिरासत में ले लिया.

अस्पतालों की बदहाली पर विद्यार्थियों का DM दफ्तर के सामने प्रदर्शन

बलिया: शहर के तीनों कॉलेजों के विद्यार्थियों ने जिला और महिला अस्पताल में अनियमितता और बदहाली के खिलाफ DM दफ्तर के सामने प्रदर्शन किया. उन्होंने महिला अस्पताल में मरीजों के भोजन के नाम पर घपलेबाजी का आरोप भी लगाया. अनियमितताओं की जांच न करने पर विद्यार्थियों ने तीव्र आंदोलन की चेतावनी भी दी.

SDM तबादले की मांग पर वकीलों ने DM का पुतला जलाया

बलिया : अपनी मांगों को वकीलों ने DM दफ्तर के सामने उनका पुतला जलाया. उन्होंने जिलाधिकारी पर बांसडीह के SDM अन्नपूर्णा गर्ग के तबादले की मांग पर कोई कार्रवाई न करने का आरोप लगाया.

अस्पतालों की बदहाली पर CMO को ज्ञापन

बलिया: जिले के अस्पतालों के कार्यकलापों से नाराज पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह ने चीफ मेडिकल अफसर(CMO)को ज्ञापन सौंपा है. उनके मुताबिक मरीजों को पर्याप्त सेवा नहीं मिल पाती. ज्ञापन में स्वास्थ्य सेवाएं तुरंत सुधारने की मांग की.

मोहर्रम पर सद्भाव बनाये रखने की अपील

बलिया : मोहर्रम के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए जिले के बैरिया, सहतवार, रेवती इलाकों में शांति समितियों द्वारा बैठक की गयी. बैठकों में लोगों से सद्भाव से मनाने की अपील की गई. अदालत ने इस दौरान डीजे नहीं बजाने का निर्देश दिया है जिसपर सख्ती से अमल किया जायेगा. बैरिया और पास के इलाकों में करीब 50 जगहों पर ताजिये रखे जायेंगे.

एक शिक्षा पद्धति को लेकर इनौस का धरना

सिकंदरपुर(बलिया): शिक्षा पद्धति को लेकर इंकलाबी नौजवान सभा के कार्यकर्ताओं ने सिकंदरपुर तहसील पर एक दिवसीय धरना दिया. धरने में संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष भागवत बिद ने कहा कि देश में एक संविधान एक कानून है तो शिक्षा पद्धति भी एक होनी चाहिए. ऐसा न होने से विषमताएं बढ़ती जा रही हैं.

मुकदमा से संतुष्ट नहीं, गिरफ्तारी की मांग पर अड़े
रेवती: पिछले दिनों कूड़ा उठाने को लेकर हुए विवाद में महज केस दर्ज करने से असंतुष्ट कर्मचारियों ने दफ्तर का कामकाज ठप कर प्रदर्शन किया. उन्होंने चेतावनी दी कि जबतक आरोपी गिरफ्तारी नहीं किया जायेगा, वे काम पर नहीं लौटेंगे. सफाई और पानी की समस्या झेलनी पड़ी.

कटान से कई मकान ढहे

बलियाः सदर तहसील के गंगापुर के पुरवा चौबेछपरा में गंगा की उतरती लहरों से शुरू हुए कटान में बस्ती के कई मकान नदी में विलीन हो गये.पिछले कई दिनों से जारी विनाशलीला के बावजूद संबंधित अधिकारियों ने कोई खबर नहीं ली.

सती घाट से ईंट लाद कर जा रही नाव डूबी, आठ लोग बाल बाल बचे

दोकटी क्षेत्र के सती घाट से ईंट लादकर बिहार जा रही नाव शुक्रवार को गंगा नदी में डूब गई. नाव में बैठे आठ मजदूर व एक नाविक तैरकर व ग्रामीणों के सहयोग से बाहर निकल सके. इस घटना से घाट पर अफरा-तफरी मच गई. इसकी सूचना पर मौके पर पहुंचे दोकटी के एसएचओ ने घटना की जायजा लिया.

छात्रों में सृजनात्मक भाव और ज्ञान का आनन्द जगाना ही शिक्षक का दायित्व

बलिया। शिक्षा के द्वारा ही मानव मस्तिष्क का सदुपयोग किया जा सकता है. अत: विश्व को एक ही इकाई मानकर शिक्षा का प्रबंध किया जाना चाहिए. यह बातें नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय माल्देपुर, बलिया में मुख्य अतिथि के रूप में हेमचन्द्र, क्षेत्रीय संगठन मंत्री, विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश द्वारा व्यक्त किया गया.

गाड़ी चोर गिरोह का भांडाफोड़, 12 वाहन बरामद

बलिया। बलिया जिले की पुलिस ने वाहन चोरों के गिरोह का पर्दाफाश कर उनके पास से चोरी की 12 दोपहिया वाहन बरामद करने में सफलता हासिल की है.

खेसारी ने स्‍ट्रगल के साथी विकास को सौंपी बेस्‍ट एक्‍टर की अपनी ट्रॉफी

भोजपुरी सुपर स्‍टार खेसारीलाल यादव ने एक बार फिर ऐसा काम किया, जिससे उन्‍होंने लोगों का दिल जीत लिया. हम बात कर रहे हैं सबरंग अवार्ड 2019 की, जिसमें खेसारीलाल यादव को बेस्‍ट एक्‍टर के अवार्ड से सम्‍मानित किया गया. इस दौरान अवार्ड लेने गए खेसारीलाल यादव ने अपने स्‍ट्रगल के दिनों के साथी विकास सिंह वीरपन्‍न को मंच पर बुला कर अपनी ट्रॉफी सौंप दी और कहा कि इस अवार्ड के असल हकदार विकास हैं, क्‍योंकि उनकी वजह से ही आज मैं यहां हूं.

कार सवार बदमाशों ने बैंक में एफडी करने आए दंपति से लूटे डेढ़ लाख रुपये.

बैरिया (बलिया): अपराधियों ने एक बार फिर एक दंपति से गुरुवार को डेढ़ लाख रुपये फिल्मी स्टाइल से लूटकर भाग निकले. एक महीने के भीतर यह लूट की दूसरी घटना है.

शौच के लिए गयी महिला लापता

बैरिया (बलिया): शौच के लिए गई दोकटी थाना क्षेत्र के कर्णछपरा की मूक-वधिर महिला सरिता देवी (35) लापता है. उसका एक दुधमुंहा बच्चा भी है. परिवार वालों ने उसे हर जगह ढूंढा मगर कोई पता नहीं चल पाया.

BHU देश के उत्कृष्ट संस्थानों में शामिल केंद्र सरकार ने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी BHU को उत्कृष्ट संस्थानों में शामिल कर लिया है. पूर्वांचल के अलावा अन्य राज्यों के विद्यार्थी पढ़ाई के अलावा शोध कार्यों के लिए BHU में दाखिला लेते हैं.

केंद्र सरकार ने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी BHU को उत्कृष्ट संस्थानों में शामिल कर लिया है. पूर्वांचल के अलावा अन्य राज्यों के विद्यार्थी पढ़ाई के अलावा शोध कार्यों के लिए BHU में दाखिला लेते हैं.

रेप की शिकार छात्रा ने मृत बच्चे को दिया जन्म
बलिया: गड़वार थाना क्षेत्र की एक रेप की शिकार स्कूली छात्रा ने स्कूल में ही एक मृत बच्चे को जन्म दिया. इस खबर से सकते में आये स्कूल प्रबंधन ने छात्रा को उसके घर भिजवा दिया. खबर है कि उक्त छात्रा के साथ सात माह पहले दुष्कर्म हुआ था.

12वीं पास अब होंगे यूपी होमगार्ड में भर्ती
लखनऊ: अब उत्तर प्रदेश होमगार्ड में बहाल होने के लिए उम्मीदवारों को 12वीं पास होना होगा. प्रदेश के होमगार्ड्स, सैनिक कल्याण, प्रांतीय रक्षक दल व नागरिक सुरक्षा मंत्री चेतन चौहान ने कहा कि पहले दसवीं पास न्यूनतम योग्यता थी. मंत्री होमगार्ड्स मुख्यालय में मंडलीय व क्षेत्रीय अधिकारियों विभागीय कार्यों की समीक्षा कर रहे थे.

फालोवर की पत्नी ने जतायी हत्या की आशंका
भीमपुरा (बलिया): फालोवर की संदिग्थ मौत पर उसकी पत्नी ने हत्या की आशंका जतायी है. पिछले दिनों भीमपुरा थाने के रसोई घर में फंदे से लटकने से उसकी मौत हो गयी थी. पत्नी का कहना था कि उसे उसके पति का मृत शरीर भी ठीक से नहीं देखने दिया गया.

जांच टीम को धान के 10 लाख बोरे कम मिले
बलिया: जिलाधिकारी द्वारा गठित जांच टीम ने वर्ष 2018-19 के दौरान धान खरीद में हुई अनियमितता और करोड़ों का घोटाला पकड़ा है. जांच के दौरान टीम को मलप हरसेनपुर की एक राइस मिल पर हलिंग के लिए भेजी गईं 9.85लाख धान से भरी बोरियां कम मिलीं। संतोषजनक जवाब न मिलने पर टीम ने मिल को ब्लैक लिस्ट करने और मिल के खिलाफ केस दर्ज कराने की अनुशंसा की है. साथ ही, जांच टीम ने नगरा क्षेत्र के ही एक कृषक उपभोक्ता बहुउद्देशीय सहकारी समिति पर अनियमितता पकड़ी. डीएम ने संबंधित पक्षों से नौ सितंबर तक जवाब मांगा है.

ठेकेदारों का अफसरों पर शोषण का आरोप
बलिया : ठेकेदारों ने विभाग के अफसरों पर शोषण और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. कान्ट्रैक्ट वेलफेयर संस्था की एक बैठक ने ठेकेदारों ने अपराजिता कंस्ट्रक्शन नामक फर्म को ब्लैक लिस्ट करने पर गुस्से का इजहार किया. फर्म पर अनियमितता के आरोप को गलत बताया.

मुकदमा वापसी की मांग को लेकर पत्रकारों का धरना
रसड़ा (बलिया) : पिछले दिनों मिर्जापुर के एक स्कूल में मिडडे मील के तहत नमक रोटी देने की खबर को लेकर वहां के DM द्वारा पत्रकारों के खिलाफ दर्ज फर्जी मुकदमा वापस लेने की मांग को लेकर पत्रकारों ने प्रदर्शन किया. गांधी पार्क में धरना-प्रदर्शन के बाद राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा.

गंगा कटान पर 40 करोड़ खर्च, लोगों को राहत नहीं
बलिया : जिले के बाढ़ग्रस्त इलाके आज भी कटान की मार झेल रहे हैं जबकि संबंधित विभाग इससे राहत के लिए पिछले चार साल में 40 करोड़ से कहीं ज्यादा रुपये खर्च कर चुका है. इससे जाहिर होता है महकमे में भ्रष्टाचार किस कदर हावी है.

व्यवसायी के घर के सामने से पिकअप वैन चोरी
नगरा (बलिया) : पांडेयपुर के रहने वाले कपड़ा व्यवसायी जगदीश जायसवाल की पिकअप वैन उनके घर के सामने से चोरी हो गई. व्यवसायी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

रामानुज के शहादत दिवस मनाने की तैयारियां पूरी
रसड़ा (बलिया) : बखरियाडीह में सात सितंबर को प्रस्तावित शहीद रामानुज के श्रद्धांजलि सभा और मेले के संबंध में गुरुवार को एक बैठक श्रीरामानुज इंटर कालेज प्रधानपुर में हुई. ग्राम प्रधान राधेश्याम यादव ने कहा कि शहीद रामानुज के 36वें शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा और मेले की तैयारियां पूरी हो गयी हैं.

नहरों में पर्याप्त पानी नहीं ,गुस्से में किसान
पूर (बलिया): पूर रजवाहे में पानी न छोड़ने से धान की फसलें सूख रही हैं जिससे किसानों में काफी नाराजगी है. बताते हैं कि उस रजवाहे से करीब 25 से ज्यादा छोटी नहरें निकलती है. हाल यह है कि उसमें पर्याप्त पानी न छोड़ने से टेल तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है.

जिला अस्पताल में सामान सप्लाई में अनियमितता की जांच
बलिया: जिला अस्पताल में जरूरी सामानों की सप्लाई में गड़बड़ी के मामले में DM भवानी सिंह खंगारौत के निर्देश पर एसडीएम रसड़ा विपिन कुमार जैन (आईएएस) के नेतृत्व में टीम सप्लाई और पेमेंट से जुड़े दस्तावेजों की जांच करेगी. जांच के दायरे अस्पताल के मेडिकल सामान, वाहन, खाने-पीने के सामान आदि भी शामिल हैं.

सिकन्दरपुर में चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार

सिकन्दरपुर(बलिया): स्थानीय पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है. दोनों युवकों के खिलाफ पुलिस ने चालान न्यायालय में पेश कर दिया है.

छात्रों में सृजनात्मक भाव और ज्ञान का आनन्द जगाना ही शिक्षक का दायित्व

शिक्षा के द्वारा ही मानव मस्तिष्क का सदुपयोग किया जा सकता है. अत: विश्व को एक ही इकाई मानकर शिक्षा का प्रबंध किया जाना चाहिए. यह बातें नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय माल्देपुर, बलिया में मुख्य अतिथि के रूप में हेमचन्द्र, क्षेत्रीय संगठन मंत्री, विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश द्वारा व्यक्त किया गया.

कार सवार बदमाशों ने बैंक में एफडी करने आए दंपति से लूटे डेढ़ लाख रुपये

बैरिया (बलिया): अपराधियों ने एक बार फिर एक दंपति से गुरुवार को डेढ़ लाख रुपये फिल्मी स्टाइल से लूटकर भाग निकले. एक महीने के भीतर यह लूट की दूसरी घटना है.

रेलमंत्री का आश्वासन, अक्टूबर से सुरेमनपुर में रुकेगी गोंदिया एक्सप्रेस

बैरिया (बलिया): गोंदिया एक्सप्रेस अब सुरेमनपुर में भी रुकेगी. यह आश्वासन रेलमंत्री पीयूष गोयल ने विधायक सुरेंद्र सिंह को गुरुवार को दी है.

मौजूदा शासन में आम लोग दहशत में : राजभर

बांसडीह: सुहलदेव समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि कहा कि प्रदेश में हत्या, बलात्कार, चोरी, डकैती से आम नागरिक दहशत में है. प्रदेश में कानून तोड़ने वालों का राज है. उन्होने कहा कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की योगी सरकार आम जनता पतन कर देगी. वह गुरुवार को तहसील परिसर में पार्टी के विभिन्न मांगो को लेकर आयोजित धरने को सम्बोधित कर रहे थे.

प्रेरणा एप के खिलाफ शिक्षकों ने धरना देकर नारे लगाये

प्राथमिक शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार, स्थानीय शाखा द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में शिक्षक सम्मान बचाओ दिवस और प्रेरण एप के विरोध में धरना दिया गया.

एसजी पब्लिक स्कूल मे केक काटकर मनाई डॉ. राधाकृष्णन की जयंती

दुबहड़: एसजी पब्लिक स्कूल अड़रा घोड़हरा में शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती मनाई गयी. विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर में केक काटकर एवं अपने गुरुजनों को उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया.

एसडीएम जिन्दाबाद और मुर्दाबाद नारे गूंजे कोर्ट परिसर में

बांसडीह: तहसील परिसर में गुरुवार को जिन्दाबाद और मुर्दाबाद का अजीबो गरीब नजारा देखने को मिला. बुद्विजीवी वर्ग व आम जनता ने एसडीएम आईएएस अन्नपूर्णा गर्ग के समर्थन और विरोध में नारे लगाये. नारेबाजी के बीच एसडीएम अपने कोर्ट में वादकारियो के मुकदमों की सुनवाई करती रही.

बच्ची को बेहोश कर ले गये बदमाश, केवंटिलयाकंला गांव से बरामद

बांसडीह : बड़ी बाजार से गुरूवार की दोपहर स्कूल से घर जा रही नौ वर्षीय बच्ची को दवा से अर्धबेहोश कर बदमाश लेकर भाग गये. कस्बे से पांच किलोमीटर दूर केवटलिया गांव के लोगों की सूचना पर पहुंचे परिवार वाले और पुलिस इलाज के लिये उसे लेकर पीएचसी आयी. डाक्टरों ने बच्ची को जिला अस्पताल भेज दिया.

शिक्षक दिवस पर केक काटकर खुशियां मनायीं

दुनिया भर में टीचर्स डे मनाने की अलग-अलग तिथियां निर्धारित हैं. यूनेस्को की ओर से शिक्षक दिवस मनाने के लिए 5 अक्टूबर की तिथि निर्धारित है. दुनिया के 100 से ज्यादा देशों में 5 अक्टूबर को टीचर्स डे मनाया जाता है.

भारत में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाने के पीछे एक कहानी है. इस दिन वर्तमान और पूर्व विद्यार्थी अपने-अपने तरीके से अपने शिक्षकों को याद कर उन्हें थैंक यू कहते हैं. विद्यार्थी अपने गुरु को उपहार भी देते हैं.

फर्जी दस्तावेज पर दस साल से प्राइमरी स्कूल में कार्यरत शिक्षिका फरार

बांसडीह: इलाके के पिण्डहरा गांव के प्राइमरी स्कूल में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर दस साल से नौकरी कर रही एक शिक्षिका के खिलाफ एसडीआई बांसडीह ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है. बीएसए की नोटिस व मुकदमा दर्ज होने के बाद शिक्षिका फरार है.

दस वर्ष में पचास लाख का वेतन ले ली फर्जी शिक्षिका

बांसडीह: बलिया जनपद में वर्ष 2009 में बहाल हुई पूनम यादव ने करीब दस वर्षो में पचास लाख रुपये से अधिक वेतन लिया है. अंतिम वेतन पूनम यादव ने वर्ष 2018 के दिसम्बर माह तक पाया है जिसकी राशि 55 हजार रुपये थी.

नगवा में स्वच्छ भारत मिशन की जांच करने पहुंची लखनऊ की टीम

स्वच्छ भारत मिशन के तहत गुरुवार के दिन लखनऊ से फीडबैक लेने पहुंची एक एजेंसी के कार्यकर्ताओं ने नगवां गांव के बस्ती, स्कूल आदि में पहुंचकर स्वच्छता पर पहल के विषय में जानकारी हासिल की.

क्राइम राउंडअप – असलहों समेत नगरा पुलिस के हत्थे चढ़ा टॉप टेन अपराधी

नगरा थाना पुलिस ने मंगलवार की रात कोठियां चट्टी से एक शातिर बदमाश को तमंचा व कारतूस के साथ धर दबोचा.

ललई छठः हजारों दंपतियों ने लगाई लोलार्क और क्रीं कुंड में आस्था की डुबकी

वाराणसी में लोलार्क छठ (ललई छठ) पर हजारों दंपतियों ने संतान प्राप्ति की कामना के साथ बुधवार को भदैनी के लोलार्क कुंड एवं रवीन्द्रपुरी स्थित क्रीं कुंड में आस्था की डुबकी लगा कर लोलाकेश्वर महादेव की पूजा-अर्चना की.

एक दलित जिला पंचायत अध्यक्ष भाजपा बर्दाश्त नहीं कर पा रही – राम गोविंद चौधरी

उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने बताया है कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) प्रदेश के उप चुनावों में समाजवादी पार्टी की मदद कर सकती है.

शौचालय के लाभार्थियों के पात्रता की होगी जांच
बांसडीहरोड (बलिया) : जिलाधिकारी ने खुले में शौच को खत्म करने के लिए सौ से अधिक लाभार्थियों की सूची देने वाली पंचायतों की पात्रता की जांच का आदेश जारी किया है. इस संबंध में जिलाधिकारी ने सभी विकास खंडों में जांच अधिकारी तय किये गये हैं.
सोशल ऑडिट के नाम पर अवैध वसूली
सिकन्दरपुर (बलिया): महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना के सोशल ऑडिट में प्रतिनिधियों की मनमानी जारी है. इस संबंध में जिला स्तरीय सोशल आडिट टीम पैसे लेकर कागजी खानापुरी में लगी है. लोगों ने इसकी जांच कराने की मांग भी की है.
अक्षत-हल्दी संग घर-घर पहुंचे विधायक
बिल्थरारोड (बलिया) :बिल्थरारोड के विधायक धनंजय कन्नौजिया हल्दी व अक्षत लेकर घर-घर जा रहे है. साथ ही इलाके में होने वाले सामूहिक विवाह में शामिल होने के लिए लोगों को आमंत्रित कर रहे हैं.

महिला अस्पताल में 24 घंटे मुफ्त पैथालॉजी
बलिया : गर्भवतियों को अब जिला महिला अस्पताल में 24 घंटे ब्लड जांच की सुविधा मिलेगी. सीएमएस डा. माधुरी सिंह ने इमरजेंसी पैथालॉजी सेन्टर का उद्धाटन किया.

भक्तों के जयकारों के साथ महावीरी झंडा जुलूस निकला
बिल्थरारोड (बलिया): महावीर हनुमान के जयकारों के साथ मंगलवार को नगर में भव्य महावीरी झंडा जुलूस निकाला गया. मानस मंदिर पूजा समिति व यूनाईटेड क्लब पूजा समिति के सहयोग से पवनसुत के विभिन्न रूपों की झांकियां निकाली गईं. लोगों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए.

प्राइमरी स्कूल के विद्यार्थियो ने पौधे लगाये
पूर (बलिया) : प्राइमरी स्कूल नंबर एक एवं उमा विद्यालय में पौधे लगाये गये. छात्र नेता आलोक सिंह ने स्कूली बच्चों और गांव वालों को पौधे बांटे. स्कूल में विद्यार्थियों ने एक दर्जन पौधे लगाए.
फर्जीवाड़ा कर जमीन बेचने वालों पर कार्रवाई की मांग
बलिया : फर्जीवाड़ा कर बेनामी जमीन बेचने को लेकर महतपाल, सहतवार निवासी मीरा देवी ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है. उनके मुताबिक गांव के ही दबंगों ने उनके पुत्र को नशीला पदार्थ खिलाकर जमीन बेच दी है.

[पूरी खबर पढ़ें]

 

Tags: महिला रेप लापता सतीघाट स्ट्रगल

Post navigation

Previous: सती घाट से ईंट लाद कर जा रही नाव डूबी, आठ लोग बाल बाल बचे
Next: जन्मदिन पर पटाखे छोड़ने को लेकर मारपीट, दो की मौत

ये भी पढ़ें

SDM at Bansdih Katan Place
  • Uncategorised

महाराजपुर नाहर छपरा में आबादी के बेहद करीब पहुंची सरयू की लहरें, ग्रामीण खुद तोड़ रहे आशियाना

General Desk 29 October, 2026
Manoj Tiwari Pawan
  • Uncategorised
  • देश दुनिया
  • भोजपत्तर
  • स्क्रीन TASTE

आईवीवाई भोजपुरी म्यूजिक अवॉर्ड 2026 में पवन सिंह बने बेस्ट मेल सिंगर, निरहुआ प्राइड ऑफ भोजपुरी

General Desk 27 October, 2026
IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026

Recent Posts

  • तहसील घेराव के बाद जागा बाढ़ विभाग, नाव से पहुंचे इंजीनियर, जियो ट्यूब लगाने की तैयारी
  • युवती के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया
  • बेल्थरारोड क्षेत्र के गांव में धर्मांतरण की कोशिश के आरोप से मचा हड़कंप, एक हिरासत में, पुलिस जांच में जुटी
  • धार्मिक कार्यक्रम में महिलाओं के गले से मंगलसूत्र चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो महिलाएं पकड़ी गईं
  • गणितज्ञ रत्नेश कुमार ने विद्यार्थियों को बताए अपने गणितीय महासूत्र एवं नवीन तर्क, सिखाए गणित के नए आयाम
  • मोबाइल टॉवर से महंगी केबल काटकर चुरानेवाला आरोपी रंगे हाथों धरा गया
  • तीस किलोमीटर की पदयात्रा करके अपना दर्द बताने बांसडीह तहसील पहुंचे ग्रामीण, किया घेराव
  • बीस साल से बदहाल सड़क अब जाकर बनी, विधायक ने किया लोकार्पण
  • बेल्थरारोड कृषि मंडी में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया अतिक्रमण, रही अफरातफरी
  • सरयू के कटान का खौफ: अपना मकान तोड़ कर ईंट, दरवाजे, खिड़की बचाने की कोशिश में जुटे ग्रामीण
  • सरयू के कटान प्रभावित ग्रामीण करेंगे बांसडीह तहसील का घेराव, महाराजपुर से पदयात्रा करते हुए पहुंचेंगे
  • शटडाउन के बाद भी पोल पर दौड़ा करंट, फ्यूज ठीक करने चढ़ा संविदाकर्मी गंभीर रूप से झुलसा
  • मोबाइल फोन और मंगलसूत्र झपटने वाले आरोपी को जेल और जुर्माने की सजा
  • गोदाम का ताला तोड़कर 40 बोरी चावल ले उड़े चोर, ग्रामीणों को आता देख पिकअप लेकर भागे
  • पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि, कांग्रेस नेताओं ने अस्पताल में मरीजों को बांटे फल
  • बेटी से छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपितों ने घर में घुस कर माता-पिता को पीटा, केस दर्ज
  • बारिश होते ही सोनाडीह फीडर से बिजली आपूर्ति ठप हुई, 21 घंटे से फाल्ट ही तलाश रहा बिजली विभाग
  • कोटे की दुकान से खाद्यान्न वितरण में धांधली की शिकायतों पर एक्शन, एसडीएम की मंजूरी के बाद केस दर्ज
  • सरयू के कहर से उजड़ रहा महाराजपुर-नाहर छपरा, दूसरे दिन भी अपने आशियाने खुद तोड़ते रहे ग्रामीण
  • युवक ने अपने माता-पिता और भाइयों पर लगाया उसकी मेहनत से अर्जित संपत्ति हड़पने और धमकी देने का आरोप
  • महाराजपुर नाहर छपरा में आबादी के बेहद करीब पहुंची सरयू की लहरें, ग्रामीण खुद तोड़ रहे आशियाना
  • रोडवेज बस और टैंकर की आमने-सामने से टक्कर, हादसे में 10 यात्री घायल, दो की हालत गंभीर
  • कथावाचिका जया किशोरी के साथ भजनों पर झूमे श्रद्धालु, भक्तिरस का किया रसपान
  • एमएलसी चुनाव नतीजों के बाद मंत्री ओमप्रकाश राजभर का सपा-कांग्रेस गठबंधन पर निशाना लेकिन अखिलेश पर दिखी नरमी
  • एमएलसी चुनाव नतीजों से जोश में समाजवादी पार्टी, अखिलेश यादव और सनातन पांडेय के निशाने पर आए केशव मौर्य

You may have missed

Bansdih Asst engneer Visit
  • जिला जवार
  • बांसडीह

तहसील घेराव के बाद जागा बाढ़ विभाग, नाव से पहुंचे इंजीनियर, जियो ट्यूब लगाने की तैयारी

General Desk 3 November, 2026
Kotwali Bansdih 2025
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

युवती के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया

General Desk 3 November, 2026
Dharmantaran case arrest
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड क्षेत्र के गांव में धर्मांतरण की कोशिश के आरोप से मचा हड़कंप, एक हिरासत में, पुलिस जांच में जुटी

General Desk 3 November, 2026
Bansdih Road women Arrest
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

धार्मिक कार्यक्रम में महिलाओं के गले से मंगलसूत्र चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो महिलाएं पकड़ी गईं

General Desk 3 November, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियाब्रेकिंगन्यूज़ बलिया लाइव बलिया समाचार बलियासमाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.