Skip to content
10 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • बलिया न्यूज़ अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में
  • ब्रेकिंग न्यूज

बलिया न्यूज़ अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें - आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.
Assignment Desk 3 October, 2019 1 minute read
news update ballia live headlines

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें – आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.

                                                         ब्रेकिंग न्यूज

रसड़ा: बाहरी एजेन्सी द्वारा चार माह से मानदेय का भुगतान न करने को लेकर रसड़ा के निविदा कर्मी बिजली वितरण कार्यालय के समक्ष धरने पर बैठ गये.निविदा कर्मियों ने बताया कि वाह्य एजेन्सी निविदा कर्मियों से कार्य लेती है.पिछले चार माह से मानदेय न मिलने से वे भूखमरी के कगार पहुंच गये हैं.

बैरिया: बैरिया थाना क्षेत्र के रिशाल राय के टोला गांव निवासी रवि यादव (10) पुत्र श्रीभगवान यादव बुधवार की देर शाम अपने दोस्तों के साथ गांव के पास बंधे पर खेल रहा था. घर लौटते समय रवि का पैर फिसलने से वह घाघरा नदी की बाढ़ के पानी डूब गया.
दुबेछपरा में बंधे पर शरण लिए बाढ़ और कटान पीड़ितों को जिला प्रशासन द्वारा भोजन का पैकेट देना बंद करने नाराज इंटक के जिलाध्यक्ष विनोद सिंह गुरुवार सुबह 10 बजे आमरण अनशन पर बैठ गए.करीब 12 बजे पहुंचे एसडीएम बैरिया दुष्यंत कुमार मौर्य ने आज से ही भोजन के पैकेट बंधे पर रह रहे बाढ़-कटान पीड़ितों में बांटने का आश्वासन दिया. इसके बाद अनशन समाप्त हो गया.
ब्रह्मांड की रचना करने वाली देवी भगवती मां के चौथे स्वरूप मां कूष्मांडा की पूजा अर्चन बुधवार को भक्तों ने विधि विधान से किया. शारदीय नवरात्र के चौथे दिन भक्तों का हुजुम उजेड़ा और खरीद के भवानी मंदिर, कपूरी स्थित मां कपिलेश्वरी मंदिर, मंगला भवानी मंदिर, ब्रह्माइन स्थित मां ब्रह्माणी देवी मंदिर और शंकरपुर स्थित शांकरी भवानी मंदिर में उमड़ पड़ा. इसके अलावा जिले के अन्य देवी मंदिरों में भी शाम तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा.

अब रसड़ा में 12 अक्टूबर को रावण वध के बाद विजयादशमी संपन्न होगी. भारी बारिश के चलते ऐतिहासिक राम लीला के कार्यक्रम में फेरबदल किया गया है. रामलीला कमेटी के सदस्यों ने बताया कि अब 13 को विभीषण का राजतिलक, सीता की अग्नि परीक्षा,14 को महावीरी झंडा और भरत मिलाप, 16 को प्रभु श्रीराम को राजगद्दी,18 को रामचंद्र का राज्य भ्रमण और 22 को महावीर पूजा के साथ रसड़ा की रामलीला सम्पन्न होगी. उधर, बिल्थरारोड के बिचला पोखरा स्थित मैदान में 21 दिवसीय रामलीला का मंचन शुरू हो गया है. दरभंगा के लीला कलाकारों द्वारा धार्मिक अनुष्ठानों के बीच मुकुट-पूजन किया गया.

छपरा-बलिया रूट पर बुधवार को पूरी एहतियात बरतते हुए कुछेक ट्रेनों को स्लो स्पीड में चलाया तो गया मगर मौसम का मिजाज और मिट्टी की तासीर को भांपते हुए रेल महकमा किसी तरह का रिस्क लेने के मूड में नहीं दिखता. इसलिए इस रूट की दो दर्जन ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया है. आठ ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेशन कर बलिया और छपरा स्टेशन से चलाया जा रहा है. परिचालन शुरू होने के बाद इस रूट पर अभी तक लंबी दूरी की सिर्फ तीन ट्रेनों का परिचालन हो रहा है. नतीजतन रेलवे को राजस्व में भारी नुकसान हो रहा है. उधर 1917 में स्थापित बलिया जिला जेल में जमा पानी के सुखने के आसार तत्काल तो नजर नहीं आ रहे.अनुमान है कि स्थिति सामान्य होने में हफ्ते दस दिन तो लग ही जाएंगे.

रामगढ़ के बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री बांटने पहुंचे सदर तहसीलदार शिवसागर दुबे को लेखपालों संग बुधवार को बैरंग लौटना पड़ा. अनियमितता का आरोप लगा बाढ़ पीड़ितों ने हंगामा शुरू कर दिया. तहसीलदार बीच में ही वितरण बंद कर वापस बलिया लौट गए. उन्होंने मीडिया को बताया कि वितरण सूची को दोबारा सत्यापित कराने के बाद राहत सामग्री का वितरण कराया जाएगा.

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री को याद कर धन्य हुआ भृगु क्षेत्र. कहीं रामधुन गूंजा तो कहीं गौरव गाथा का बखान हुआ. प्रभात फेरी और रैली निकाल कर स्वच्छता का संदेश दिया गया. भाषण, वाद-विवाद, समूह गायन के अलावा स्कूली बच्चों ने नाटक और एकांकी के जरिए युगपुरुषों को याद किया. बैरिया के द्वाबा संस्कृत प्रचार समिति महाविद्यालय में गोष्ठी आयोजित की गई. वहीं डा. लोहिया उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में साफ सफाई हुई. पकड़ी में योगेश यादव और खेजुरी थाने पर एसएचओ प्रदीप चौधरी ने झंडा रोहण कर बापू की स्मृतियों को नमन किया. सिकंदरपुर के ज्ञानकुंज एकेडमी बंशीबाजार में महापुरुषों के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया. इसी क्रम में भगवानपुर गांव स्थित शिवनंदन जूनियर हाई स्कूल के प्रांगण में बीएसए ने प्राथमिक स्कूलों में बच्चों की घटती संख्या पर चिंता जताई.

सास की पासबुक पर बहू ने अपना फोटो चस्पाकर पूर्वांचल बैंक से निकाल लिए 1 लाख 12 हजार. मामले का खुलासा बुधवार को तब हुआ जब बैरिया थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव निवासी पीड़िता गुलजार तुरहा की पत्नी शिवकुमारी देवी ने बैंक के चेयरमैन, क्षेत्रीय प्रबंधक, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र सौंप कर इंसाफ की गुहार लगाई. आरोप है कि शिवकुमारी की पुत्रवधू गुडि़या देवी पत्नी लालजी तुरहा ने बैंक के शाखा प्रबंधक से मिलीभगत कर चार किश्तों में एक लाख 12 हजार रुपये फर्जी तरीके से निकाल लिए.

रेवती थाना अंतर्गत एक बस्ती और भाखर गांव में बुधवार को पुलिस ने औचक छापेमारी कर 50 लीटर कच्ची शराब के साथ एक महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया.

विद्युत अधीक्षण अभियंता के कार्यालय में हुए विवाद पर भाजपा नेता विनोद तिवारी ने खुद को निर्दोष बताया है. बुधवार को मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में इंसाफ की मांग करते हुए विनोद तिवारी ने लिखा है कि उनके खिलाफ साजिश हो रही है. इस प्रकरण पर भाजपा के पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह ने डीएम के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाने की मांग की है.

सुखपुरा कस्बे के कन्या पाठशाला के पास 250 केवीए का ट्रांसफार्मर महीने में दूसरी बार जल गया. इससे गांव की आधी आबादी की बत्ती गुल हो गई है. स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि चक्का जाम के दूसरे दिन किसी तरह ट्रांसफार्मर बदला गया. एक बार फिर ट्रांसफॉर्मर दगा दे गया.

फेफना-गड़वार रोड पर आदित्य इलेक्ट्रॉनिक दुकान में बुधवार की दोपहर शार्ट सर्किट से अचानक आग लग गई. किसी तरह से दुकान का ताला तोड़कर काफी मशक्कत के बाद लोगों ने आग पर काबू पाया. लेकिन तब तक सब कुछ जल कर राख हो चुका था.

सीयर सीएचसी परिसर से बुधवार को एक दवा व्यवसायी की बाइक चोरी हो गई. बीते 25 सितंबर को भी इस अस्पताल परिसर में खड़ी स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी की बाइक पर किसी ने हाथ साफ कर दिया था.

Tags: बारिश महात्मा गांधी मां कूष्मांडा रसड़ा रामगढ़ रामलीला रावण वध राहत सामग्री वितरण रेवती लाल बहादुर शास्त्री विजयादशमी स्पीड हंगामा

Post navigation

Previous: गांधी मजबूरी का नहीं मजबूती का नाम है: यशवंत सिंह
Next: NH-31 में फैले गड्ढों से मार्ग पर लगते हैं घंटों जाम

ये भी पढ़ें

Belthra Hansia Attack 4
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर

General Desk 7 September, 2026
haldi truck accident
  • Accident
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia News: थाने से 20 मीटर दूर हल्दी में ट्रकों की टक्कर, केबिन में फंस गया था ड्राइवर

Central Desk 27 July, 2026
road accident Symbolic
  • Accident
  • Front Page
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक व्यक्ति की मौत, दो लोग घायल

General Desk 22 July, 2026

Recent Posts

  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव
  • अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे
  • तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
  • बदहाल सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों का धरना जारी, ग्रामीण बोले जर्जर सड़क पर आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं
  • स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देने अखिलेश यादव, संजय सिंह समेत तमाम नेता पहुंचेंगे बलिया
  • सरयू की लहरें निगल रहीं गांव, अस्तित्व बचाने के लिए ग्रामीणों की बैठक, सरकारी कार्यों से संतुष्ट नहीं
  • झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
  • तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • आम्रपाली दुबे की नई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर रिलीज, पारिवारिक रिश्तों के पेंच और हास्य का फुल डोज
  • बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी
  • मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में बदहाल बिजली व्यवस्था की शिकायतों पर विधायक हंसूराम ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम
  • ग्राम पंचायत की ओर से स्कूल में बिछाई जा रहीं इंटरलाकॉकिंग ईंटें, बच्चों को मिलेगा साफ-सुथरा परिसर
  • गाली-गलौच और मारपीट के आरोप में महिला की शिकायत पर पड़ोसी व्यक्ति पर केस दर्ज
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में 613 करोड़ की परियोजना से बदल जाएगी तस्वीर, सरयू पर नया पुल और रेल ओवर ब्रिज निर्माण तेजी से जारी
  • गरीब, शोषित और वंचितों की आवाज थे रामगोविंद चौधरी- सैदपुरा में सपा समर्थकों ने दी श्रद्धांजलि
  • नवरात्र, दुर्गापूजा, दशहरा त्योहारों पर शांति बनाए रखने की रणनीति के लिए बैठक
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में सरयू नदी खतरे के निशान से 96 सेमी ऊपर, तटीय गांवों के लोगों की चिंता बढ़ी
  • सड़क किनारे लगे खंभे से टकराकर बाइक सवार की मौत, एक घायल
  • सर्वाइकल कैंसर के प्रति महिलाओं को किया जागरूक, स्वास्थ्य अधिकारों और कानूनी सहायता की दी गई जानकारी
  • प्रधानमंत्री को राखी भेजने वाली छ: छात्राएं सम्मानित, बच्चों को बताया गया पत्र लेखन का महत्व
  • गिरे पेड़ का तना सड़क पर छोड़ दिया, टकराकर बाइक सवार युवक घायल
  • दानवीर भामाशाह सम्मान समारोह में समाजसेवियों का सम्मान
  • बोलेरो और मैजिक वाहन में सामने से भीषण टक्कर, एक महिला समेत 6 लोग गम्भीर रुप से घायल

You may have missed

Akhilesh Yadav gosaipur
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत

General Desk 9 October, 2026
Arvind Rajbhar Belthra
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव

General Desk 9 October, 2026
Belthra Patakha Jabt
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे

General Desk 8 October, 2026
Belthra Accident 3
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर

General Desk 8 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.