Skip to content
10 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • देश दुनिया
  • बलिया लाइव नवरात्रि स्पेशल: मां मंगला भवानी, यहां पूरी होती है हर मनोकामना
  • अध्यात्म
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • स्पेशल/Exclusive

बलिया लाइव नवरात्रि स्पेशल: मां मंगला भवानी, यहां पूरी होती है हर मनोकामना

किंवदंती है कि 1876 से पहले वाली जब यह स्थान गाजीपुर जिला में हुआ करता था, उस समय कोरंटाडीह को तहसील बनाया गया था. तहसील के निर्माण कार्य में यह मंदिर बाधक बन रहा था.
सेंट्रल डेस्क 16 October, 2023 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
Ballia Live Navratri Special: Maa Mangala Bhavani, every wish is fulfilled here
प्रथम शैलपुत्री च द्वितीयं ब्रह्मचारिणी……..
आज सोमवार को नवरात्रि का दूसरा दिन है. मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप ब्रह्मचारिणी के रूप में उनकी पूजा की जा रही है. सभी शक्तिपीठों में दर्शन करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है. सभी लोग मां के दरबार में मत्था
टेककर सुख शांति एवं समृद्धि की कामना कर रहे हैं.

 

चीनी यात्री ह्वेनसांग की डायरी में है मां मंगला भवानी का जिक्र
यहां पूरी होती है हर मनोकामना
यूपी के साथ बिहार वासियों का भी होता है जमावाड़ा

Ballia Live Navratri Special: Maa Mangala Bhavani, every wish is fulfilled here

 

नरहीं, बलिया. कोरंटाडीह पुलिस चौकी के ठीक सामने नसीरपुर मठ गांव के पखनपुरा मौजा में मोक्षदायिनी गंगा के उत्तरी तट पर स्थित मां मंगला भवानी का भव्य मंदिर छठी शताब्दी से पहले का है.

Ballia Live Navratri Special: Maa Mangala Bhavani, every wish is fulfilled here

इस मंदिर के प्राचीनता का उल्लेख बलिया के जिलाधिकारी रहे हरि राम ने अपनी पुस्तक बलिया एक दृष्टि में लिखा है कि चीनी यात्री ह्वेनसांग पटना जातें समय अपनी यात्रा डायरी में मां मंगला भवानी का जिक्र किया है.

Ballia Live Navratri Special: Maa Mangala Bhavani, every wish is fulfilled here

किंवदंती है कि 1876 से पहले वाली जब यह स्थान गाजीपुर जिला में हुआ करता था, उस समय कोरंटाडीह को तहसील बनाया गया था. तहसील के निर्माण कार्य में यह मंदिर बाधक बन रहा था. इसलिए अंग्रेज अधिकारी ने मंदिर तोड़वा कर जिस पत्थर को लोग पूजते थे उसे बगल में स्थित गंगा नदी में फेंकवा दिया. एक सप्ताह के अंदर ही उस अंग्रेज अधिकारी के बेटे की मौत हो गई.

Ballia Live Navratri Special: Maa Mangala Bhavani, every wish is fulfilled here

दूसरी तरफ उनके अस्तबल के घोड़े मरने लगे. एक रात अंग्रेज अधिकारी को स्वप्न में दिखा कि तुमने जो पत्थर गंगा नदी में फेंकवाया है उसे तत्काल लाकर यथास्थान स्थापित करवाओं अन्यथा तुम्हारा सर्वनाश हो जाएगा. इसके बाद अंग्रेज अधिकारी ने गंगा नदी से मूर्ति निकलवाने के बाद यथास्थान स्थापित कराया.

Ballia Live Navratri Special: Maa Mangala Bhavani, every wish is fulfilled here

कहा जाता है कि गंगा नदी से पत्थर की मूर्ति निकालने वाले बगल के गांव उजियार के दरगाही यादव थे जो पास ही अपनी गाय चरा रहे थे. इसके बाद अंग्रेज अधिकारी को कष्ट से मुक्ति मिली.

इधर चार दशकों से मंगला भवानी मंदिर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने लगी हैं.
शारदीय नवरात्र में बिहार, गाजीपुर और बलिया जिले से लाखों की संख्या में श्रद्धालु यहां आते हैं और उनकी मनोकामनाएं भी पूर्ण होती है. शारदीय नवरात्र की तैयारियां जोरों पर है. मंदिर पर जाने वाले मार्ग पर प्रसाद, चुनरी, नारियल की दुकानें सज गई हैं. नास्ता मिठाई की दूकानों पर भीड़ बढ़ने लगी है.

सुरही गांव का दुर्गा मंदिर भी आकर्षण का केंद्र बना
नरहीं. सुरही एन एच 31 सड़क के बगल में स्थित नव दुर्गा मंदिर पर भी शारदीय नवरात्र की तैयारी अंतिम चरण में है. इस मन्दिर पर पूरे नवरात्र तक मां के भक्तों का जमावड़ा लगा रहता है. देवी जागरण, अखण्ड ज्योति जलती रहती है. यहां दूर दराज से आए लोग नवरात्र तक रह कर हवन पूजन करते हैं.

Ballia Live Navratri Special: Maa Mangala Bhavani, every wish is fulfilled here

  • नरही से विश्वंभर प्रसाद की रिपोर्ट

बलिया लाइव की हर खबर अब आपको Whatsapp पर भी मिल सकती है. अभी तक बलिया लाइव की खबरें आपको फेसबुक, टेलीग्राम – सोशल मीडिया साइट X पर मिलती रही हैं.

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/

Related

Tags: NH31 एन एच-31 गाजीपुर चीनी यात्री छठी शताब्दी जिलाधिकारी डीएम नरही बलिया बलिया एक दृष्टि बलिया न्यूज बलिया लाइव नवरात्रि स्पेशल बलिया लाइव स्पेशल बलिया समाचार बिहार मां मंगला भवानी यूपी शारदीय नवरात्र सुरही सुरही गांव का दुर्गा मंदिर हरि राम ह्वेनसांग

Post navigation

Previous: आज की खास – खास ख़बरें / 15 October 2023
Next: देवी देवताओं को रिझाने का माध्यम है गीत संगीत

ये भी पढ़ें

road accident Symbolic
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

General Desk 9 September, 2026
DM Ballia Meeting 09
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर

General Desk 9 September, 2026
Vikas Pandey Ballia Swagat 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत

General Desk 9 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
  • Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर
  • बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत
  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र
  • बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी
  • Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया
  • Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर
  • Ballia-दृष्टि समिति की बैठक में विकास कार्यों के दावों की खुली पोल, अधिकारियों को सुधार के निर्देश
  • Ballia-सपा ने विधान परिषद स्नातक चुनाव को लेकर किया मंथन, वाराणसी खंड चुनाव को लेकर कसी कमर
  • Ballia-सर्पदंश से मृत बालक के परिजनों के घर पहुंच बीडीओ ने दिया सरकारी मदद का भरोसा
  • बलिया की बेटी और 10वीं की छात्रा भव्या पाण्डेय का काव्य संग्रह ‘विषपुष्प-एक फूल की आत्मकथा’ प्रकाशित
  • Ballia News-बच्चों की गुहार का असर: डीएम के संज्ञान लेते ही गांव पहुंचे अधिकारी, बदहाल सड़क का शुरू हुआ निर्माण
  • Ballia-सरयू फिर उफान पर, कई गांवों के चारों तरफ पानी, ग्रामीणों को नाव का सहारा
  • Ballia-नहर के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशने में जुटी पुलिस
  • Ballia-दिव्यांग ज्योति के घर पहुंचे डीएम, ट्राई साइकिल और हेलमेट पाकर ज्योति के चेहरे पर दिखी खुशी
  • शिक्षक विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण के शिल्पकार: दयाशंकर सिंह
  • Ballia-पशुहारी में तीन मौतों का मामला: स्वास्थ्य विभाग की जांच में दो लोग स्क्रब टाइफस पॉजिटिव
  • Ballia-सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम बलिया ने रसड़ा में सुनीं शिकायतें, 125 में से 12 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-सपा ने बाढ़, कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों को लेकर सरकार पर निशाना
  • Ballia-तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिल सामने से टकराईं, हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-सांसद रमाशंकर राजभर ने पशुहारी के बीमार लोगों को एम्स गोरखपुर भिजवाया, विधायक हंसू राम ने किया गांव का दौरा
  • Ballia-टेंट हाउस गोदाम में आग लगी, बड़ी मात्रा में गद्दे-रजाइयां, कुर्सी, जनरेटर जल कर खाक
  • Ballia: सरयू में आई बाढ़ से ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन अस्त-व्यस्त, एसडीएम ने राहत सामग्री बांटी
  • Ballia-विधायक ने शमशुद्दीनपुर और सिसयेण्ड कलां में किया सीसी रोड का लोकार्पण

You may have missed

road accident Symbolic
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

General Desk 9 September, 2026
DM Ballia Meeting 09
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर

General Desk 9 September, 2026
Vikas Pandey Ballia Swagat 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत

General Desk 9 September, 2026
DM Ballia Kasturba School
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल

General Desk 8 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.