Skip to content
10 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • Ballia-‘मन करता है जाकर मंत्री को मंच से उठाकर फेंक दूं’-आखिर क्यों इतने गुस्से में थे सपा सांसद?
  • Front Page
  • जिला जवार
  • राजनीति

Ballia-‘मन करता है जाकर मंत्री को मंच से उठाकर फेंक दूं’-आखिर क्यों इतने गुस्से में थे सपा सांसद?

फेफना में रेल प्रशासन की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नहीं बनाए जाने से सपा सांसद सनातन पांडेय बेहद नाराज हो गए और उन्होंने खुलकर इसका इजहार करते हुए विवादास्पद बयान तक दे दिया।
General Desk 17 January, 2026 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
Sanatan Pandey On Railway Program

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

आशीष दूबे, बलिया

बलिया. फेफना में रेल प्रशासन की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नहीं बनाए जाने से सपा सांसद सनातन पांडेय बेहद नाराज हो गए और उन्होंने खुलकर इसका इजहार करते हुए विवादास्पद बयान तक दे दिया। उनकी जगह मुख्य अतिथि बनाए गए यूपी सरकार के आयुष मंत्री दयाशंकर उर्फ दयालु मिश्र के लिए सपा सांसद ने कह दिया कि ‘बूढ़ा हूं मगर मन का बूढ़ा नहीं। मन करता है जाकर मंत्री को मंच से उठाकर फेंक दूं’।

सनातन पांडे की अधिकारियों को भी चेतावनी

सांसद सनातन पांडे ने अधिकारियों को भी चेतावनी दी। कहा कि ‘जो अधिकारी काम नहीं करेगा वह जूता खाएगा। मुकदमा करना है तो कर दो मैं झेलने को तैयार हूं’। दरअसल, बलिया के फेफना रेलवे स्टेशन पर दो ट्रेनों के ठहराव की स्वीकृति के बाद दोनों ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने के लिए सपा सांसद की जगह यूपी सरकार के मंत्री को मुख्य अतिथि बनाया गया था जिससे सपा संसद काफी नाराज थे।

सपा सांसद को नहीं बुलाने पर बीजेपी सांसद ने दी सफाई

इसपर पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे और बीजेपी के राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने सफाई देते हुए कहा कि रेलवे का कोई बड़ा कार्यक्रम आएगा तो उसमें मुख्य अतिथि लोकसभा सांसद ही होंगे। ये महज एक ठहराव था और रेल मंत्री की तरफ से आयुष मंत्री को पत्र आया था इसलिए उन्हें मुख्य अतिथि बनाया गया।

क्यों नाराज हो गए सपा सांसद?

बलिया से सपा सांसद सनातन पांडेय ने सपा कार्यकर्ताओं की तरफ से आयोजित एक निजी कार्यक्रम में खुले मंच से भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि ‘तीन ट्रेन मैं बलिया को दिया मगर किसी अखबार ने और न ही प्रशासन ने बताने का काम किया। कितना प्रतिशोध है समाजवादी पार्टी के प्रति सरकार का। उत्सर्ग और गोंदिया एक्सप्रेस के ठहराव के लिए आंदोलन हुआ था। मैं भी आंदोलन में गया था इसलिए आज दोनों ट्रेनों का ठहराव हो रहा है। हिंदुस्तान की कोई परियोजना किसी भी प्रदेश में भारत सरकार की बनती है तो उसका मुख्य अतिथि वहां का सांसद होता है। चाहे वह पक्ष का सांसद हो या विपक्ष का सांसद हो। लेकिन आज इस सरकार ने अपना चेहरा फिर दिखाने का काम किया’।

रेलवे को भी सांसद ने सुनाई खरी-खरी

सपा सांसद ने आगे कहा कि यहां के प्रभारी मंत्री दयालु मिश्र को मुख्य अतिथि बनाने का काम किया गया। लोग कहते हैं आप झगड़ालु प्रवत्ति के हो जाते हैं। अधिकारी काम नहीं करेंगे तो जूता नहीं खाएंगे? मैं सरकार के सामने और सरकार के नुमाइंदों के सामने झुकने को तैयार नहीं हूं। उन्होंने रेलवे के महाप्रबंधक गोरखपुर को फोन करके कहा कि तुमको कानून दिखाना पड़ेगा। तुमको आदेश दिखाना पड़ेगा कि किसके आदेश से तुमने उत्तर प्रदेश के मंत्री को मुख्य अतिथि बनाने का काम किया। अगर नहीं दिखाओगे तो तुम से दो-दो हाथ करने को तैयार हूं।

बहारहाल सपा सांसद की नाराजगी के बीच रेलवे के इस कार्यक्रम में मंत्री तो नहीं पहुंचे लेकिन बीजेपी के राज्यसभा सांसद नीरज शेखर पहुंचे थे। उन्होंने सपा संसद सनातन पांडेय की नाराजगी पर कहा कि आज दो ट्रेनों के ठहराव का कार्यक्रम था। जिसके मुख्य अतिथि राज्य सरकार के मंत्री दयाशंकर उर्फ दयालु जी थे। मगर मुख्यमंत्री योगी की एक मीटिंग के चलते वह नहीं आ पाए। सभी के प्रयास से इन दोनों ट्रेनों का ठहराव हुआ।

 

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Related

Tags: Ballia LIVE Ballia news Fefna Ballia News दयाशंकर मिश्र दयालु फेफना बलिया न्यूज बलिया समाचार रेलवे स्टेशन फेफना सनातन पांडेय सांसद नीरज शेखर

Post navigation

Previous: बलिया में निर्वाचक नामावली में नाम जोड़ने व संशोधन का सुनहरा मौका
Next: Ballia-मंत्री ओम प्रकाश राजभर और मंत्री दयाशंकर सिंह ने बांटे कंबल, समाजिक समरसता सहभोज में शामिल हुए

ये भी पढ़ें

road accident Symbolic
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

General Desk 9 September, 2026
DM Ballia Meeting 09
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर

General Desk 9 September, 2026
Vikas Pandey Ballia Swagat 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत

General Desk 9 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
  • Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर
  • बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत
  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र
  • बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी
  • Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया
  • Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर
  • Ballia-दृष्टि समिति की बैठक में विकास कार्यों के दावों की खुली पोल, अधिकारियों को सुधार के निर्देश
  • Ballia-सपा ने विधान परिषद स्नातक चुनाव को लेकर किया मंथन, वाराणसी खंड चुनाव को लेकर कसी कमर
  • Ballia-सर्पदंश से मृत बालक के परिजनों के घर पहुंच बीडीओ ने दिया सरकारी मदद का भरोसा
  • बलिया की बेटी और 10वीं की छात्रा भव्या पाण्डेय का काव्य संग्रह ‘विषपुष्प-एक फूल की आत्मकथा’ प्रकाशित
  • Ballia News-बच्चों की गुहार का असर: डीएम के संज्ञान लेते ही गांव पहुंचे अधिकारी, बदहाल सड़क का शुरू हुआ निर्माण
  • Ballia-सरयू फिर उफान पर, कई गांवों के चारों तरफ पानी, ग्रामीणों को नाव का सहारा
  • Ballia-नहर के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशने में जुटी पुलिस
  • Ballia-दिव्यांग ज्योति के घर पहुंचे डीएम, ट्राई साइकिल और हेलमेट पाकर ज्योति के चेहरे पर दिखी खुशी
  • शिक्षक विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण के शिल्पकार: दयाशंकर सिंह
  • Ballia-पशुहारी में तीन मौतों का मामला: स्वास्थ्य विभाग की जांच में दो लोग स्क्रब टाइफस पॉजिटिव
  • Ballia-सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम बलिया ने रसड़ा में सुनीं शिकायतें, 125 में से 12 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-सपा ने बाढ़, कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों को लेकर सरकार पर निशाना
  • Ballia-तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिल सामने से टकराईं, हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-सांसद रमाशंकर राजभर ने पशुहारी के बीमार लोगों को एम्स गोरखपुर भिजवाया, विधायक हंसू राम ने किया गांव का दौरा
  • Ballia-टेंट हाउस गोदाम में आग लगी, बड़ी मात्रा में गद्दे-रजाइयां, कुर्सी, जनरेटर जल कर खाक
  • Ballia: सरयू में आई बाढ़ से ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन अस्त-व्यस्त, एसडीएम ने राहत सामग्री बांटी
  • Ballia-विधायक ने शमशुद्दीनपुर और सिसयेण्ड कलां में किया सीसी रोड का लोकार्पण

You may have missed

road accident Symbolic
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

General Desk 9 September, 2026
DM Ballia Meeting 09
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर

General Desk 9 September, 2026
Vikas Pandey Ballia Swagat 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत

General Desk 9 September, 2026
DM Ballia Kasturba School
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल

General Desk 8 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.