Ballia-एक्शन मोड में डीएम बलिया, सोनबरसा मामले पर सख्त नाराजगी, जिम्मेदारी तय करके कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

आशीष दूबे, बलिया

बलिया. डीएम बलिया मंगला प्रसाद सिंह ने 100 शैय्यायुक्त संयुक्त चिकित्सालय,सोनबरसा प्रकरण पर कड़ी नाराजगी जताई है। डीएम ने सीएमओ से कहा है कि जिम्मेदारी निर्धारित कर सभी दोषियों के विरुद्ध स्थानांतरण के अलावा और कड़ी से कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाय। आज उन्होंने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक की।

डीएम बलिया ने सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों से कहा कि यह सुनिश्चित किया जाय कि इस प्रकार का प्रकरण पुनः न होने पाए, लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जनपद के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रो पर चिकित्सक सहित सभी स्टाफ समय से उपस्थित होकर मरीजों को देखें। स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर किया जाय। सभी निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि सभी प्रभारी चिकित्साधिकारी नियमित रूप से ए.एन.एम. व आशा आदि के साथ बैठक कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें।

बताते चलें कि सोनबरसा में रात के समय आई एक महिला की डिलिवरी अस्पताल के फर्श पर ही हो गई थी। आरोप था कि उस वक्त अस्पताल में कोई डॉक्टर और नर्स नहीं थी। इस घटना को लेकर काफी हंगामा हुआ था और स्थानीय नेताओं ने धरना भी दिया था। इसके बाद सीएमओ ने अस्पताल के कर्मचारियों पर कार्रवाई की थी।

जिलाधिकारी ने कहा कि मरीजों को बेहतर चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराई जाए। बाहर की दवा न लिखी जाय। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी से कहा कि सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सी.सी.टी.वी. कैमरा लगवाया जाय तथा जनपद स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित कर ऑनलाइन जोड़ा जाय। उन्होंने जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को भुगतान की स्थिति की समीक्षा के दौरान कहा कि लाभार्थियों को समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित किया जाय, कोई भी भुगतान लंबित न रहने पाए।

उन्होंने आयुष्मान कार्ड बनाए जाने की प्रगति की समीक्षा के दौरान अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए कहा कि लक्ष्य निर्धारित कर प्रत्येक ग्राम पंचायत में कम से कम 02 आयुष्मान कार्ड प्रतिदिन अवश्य बनाए जाय। उन्होंने नियमित टीकाकरण की समीक्षा के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोहाव, चिलकहर एवं बलिया सदर में अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए संबंधित प्रभारी चिकित्साधिकारियों को प्रगति लाने के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव वर्मन व डीपीएम राजशेखर सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel