Skip to content
4 November, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • विशेष सचिव ने किया ब्लॉक, गांवों और अस्पताल का औचक निरीक्षण, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने की शिकायत
  • जिला जवार
  • बांसडीह

विशेष सचिव ने किया ब्लॉक, गांवों और अस्पताल का औचक निरीक्षण, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने की शिकायत

शासन द्वारा नियुक्त नोडल अधिकारी एवं आबकारी विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के विशेष सचिव देवेंद्र सिंह कुशवाहा ने शुक्रवार को बाँसडीह ब्लॉक के विभिन्न ग्राम पंचायतों और सरकारी संस्थानों का औचक निरीक्षण किया
General Desk 31 May, 2025 1 minute read
Vishesh Sachiv Bansdih

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

रविशंकर पांडेय, बांसडीह, बलिया

बांसडीह,बलिया. शासन द्वारा नियुक्त नोडल अधिकारी एवं आबकारी विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के विशेष सचिव देवेंद्र सिंह कुशवाहा ने शुक्रवार को बाँसडीह ब्लॉक के विभिन्न ग्राम पंचायतों और सरकारी संस्थानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्राम पंचायतों की कार्यशैली, शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन तथा स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था की गहन समीक्षा की।

निरीक्षण की शुरुआत बँकवा ग्राम पंचायत से की गई, जहाँ पंचायत भवन, ग्राम सभा की बैठक पुस्तिका एवं विभिन्न योजनाओं से संबंधित अभिलेखों की जांच की गई। इस दौरान विशेष सचिव ने पंचायत सहायक से एक प्रमाणपत्र जारी करने को कहा, परंतु कंप्यूटर खराब होने की बात सामने आने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए वीडियो को जांच कर एक सप्ताह में रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए।

इसके उपरांत उन्होंने जूनियर हाई स्कूल बाँसडीह में नीति आयोग के तहत चल रहे 14 विभागीय बिंदुओं पर आकांक्षात्मक ब्लॉक के रूप में शिक्षा विभाग की समीक्षा की। विशेष सचिव ने पीएम श्री विद्यालय बँकवा का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान शौचालय, बिजली, पेयजल, स्मार्ट क्लास, स्वच्छता व्यवस्था, छात्र-अध्यापक अनुपात तथा भौगोलिक संसाधनों की स्थिति की जांच की।

इसके बाद उन्होंने उच्च प्राथमिक विद्यालय बाँसडीह में स्थापित खगोल विज्ञान प्रयोगशाला का अवलोकन करते हुए वहाँ मौजूद विभिन्न उपकरणों और छात्रों की भागीदारी की जानकारी ली।

निरीक्षण के अगले चरण में विशेष सचिव कुशवाहा रुकुनपुरा ग्राम पंचायत पहुँचे, जहाँ उन्होंने विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र, बच्चों की उपस्थिति, शौचालय निर्माण, विद्युतीकरण, शिक्षकों की तैनाती तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्माणाधीन आवासों की भौतिक जांच की। साथ ही दस्तावेजों से मिलान कर स्थानीय ग्रामीणों से फीडबैक भी लिया गया।

निरीक्षण के दौरान स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने आरोप लगाया कि उन्हें सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी नहीं दी जाती और समूह के संचालन में पैसे के लेन-देन में भारी अनियमितताएं हो रही हैं। इस पर विशेष सचिव ने बीएनएमओ मनजीत और सीएम फेलो राकेश कमल कांत के विरुद्ध प्रतिकूल प्रविष्टि दर्ज करने का निर्देश वीडीओ को दिया तथा मामले की जांच सुनिश्चित करने को कहा।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मंगलपुर की बदहाली पर नाराजगी

ग्रामीणों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मंगलपुर में पिछले 15 वर्षों से कोई चिकित्सक तैनात नहीं है। केवल एक वार्ड ब्वॉय व स्वीपर द्वारा मरीजों को दवाएं दी जाती हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए विशेष सचिव ने आश्वस्त किया कि वह इस मामले में शासन को पत्र लिखकर त्वरित कार्रवाई की संस्तुति करेंगे।

निरीक्षण के अंत में विशेष सचिव श्री कुशवाहा ने कहा, “शासन की मंशा है कि विकास कार्यों में पारदर्शिता, उत्तरदायित्व और जवाबदेही सुनिश्चित हो। किसी भी स्तर पर लापरवाही या भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषी पाए जाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Tags: बलिया न्यूज बलिया समाचार बांसडीह

Post navigation

Previous: Ballia-एक्शन मोड में डीएम बलिया, सोनबरसा मामले पर सख्त नाराजगी, जिम्मेदारी तय करके कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए
Next: रामगोविंद चौधरी ने भाजपा पर लगाया ऑपरेशन सिंदूर के नाम पर राजनीति का आरोप

ये भी पढ़ें

Belthra Police
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था की जांच और सघन चेकिंग अभियान

General Desk 4 November, 2026
Bansdih Sylinder Blast
  • Accident
  • जिला जवार
  • बांसडीह

गैस सिलेंडर में लगी आग तो दूर फेंक दिया था लेकिन धमाके से निकले लोहे ने ली महिला की जान

General Desk 4 November, 2026
Bansdih Police Checking
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

धनतेरस-दीपावली को लेकर पुलिस ने की सघन चेकिंग, नियम तोड़ने वालों के काटे चालान

General Desk 4 November, 2026

Recent Posts

  • बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था की जांच और सघन चेकिंग अभियान
  • गैस सिलेंडर में लगी आग तो दूर फेंक दिया था लेकिन धमाके से निकले लोहे ने ली महिला की जान
  • धनतेरस-दीपावली को लेकर पुलिस ने की सघन चेकिंग, नियम तोड़ने वालों के काटे चालान
  • तहसील घेराव के बाद जागा बाढ़ विभाग, नाव से पहुंचे इंजीनियर, जियो ट्यूब लगाने की तैयारी
  • युवती के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया
  • बेल्थरारोड क्षेत्र के गांव में धर्मांतरण की कोशिश के आरोप से मचा हड़कंप, एक हिरासत में, पुलिस जांच में जुटी
  • धार्मिक कार्यक्रम में महिलाओं के गले से मंगलसूत्र चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो महिलाएं पकड़ी गईं
  • गणितज्ञ रत्नेश कुमार ने विद्यार्थियों को बताए अपने गणितीय महासूत्र एवं नवीन तर्क, सिखाए गणित के नए आयाम
  • मोबाइल टॉवर से महंगी केबल काटकर चुरानेवाला आरोपी रंगे हाथों धरा गया
  • तीस किलोमीटर की पदयात्रा करके अपना दर्द बताने बांसडीह तहसील पहुंचे ग्रामीण, किया घेराव
  • बीस साल से बदहाल सड़क अब जाकर बनी, विधायक ने किया लोकार्पण
  • बेल्थरारोड कृषि मंडी में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया अतिक्रमण, रही अफरातफरी
  • सरयू के कटान का खौफ: अपना मकान तोड़ कर ईंट, दरवाजे, खिड़की बचाने की कोशिश में जुटे ग्रामीण
  • सरयू के कटान प्रभावित ग्रामीण करेंगे बांसडीह तहसील का घेराव, महाराजपुर से पदयात्रा करते हुए पहुंचेंगे
  • शटडाउन के बाद भी पोल पर दौड़ा करंट, फ्यूज ठीक करने चढ़ा संविदाकर्मी गंभीर रूप से झुलसा
  • मोबाइल फोन और मंगलसूत्र झपटने वाले आरोपी को जेल और जुर्माने की सजा
  • गोदाम का ताला तोड़कर 40 बोरी चावल ले उड़े चोर, ग्रामीणों को आता देख पिकअप लेकर भागे
  • पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि, कांग्रेस नेताओं ने अस्पताल में मरीजों को बांटे फल
  • बेटी से छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपितों ने घर में घुस कर माता-पिता को पीटा, केस दर्ज
  • बारिश होते ही सोनाडीह फीडर से बिजली आपूर्ति ठप हुई, 21 घंटे से फाल्ट ही तलाश रहा बिजली विभाग
  • कोटे की दुकान से खाद्यान्न वितरण में धांधली की शिकायतों पर एक्शन, एसडीएम की मंजूरी के बाद केस दर्ज
  • सरयू के कहर से उजड़ रहा महाराजपुर-नाहर छपरा, दूसरे दिन भी अपने आशियाने खुद तोड़ते रहे ग्रामीण
  • युवक ने अपने माता-पिता और भाइयों पर लगाया उसकी मेहनत से अर्जित संपत्ति हड़पने और धमकी देने का आरोप
  • महाराजपुर नाहर छपरा में आबादी के बेहद करीब पहुंची सरयू की लहरें, ग्रामीण खुद तोड़ रहे आशियाना
  • रोडवेज बस और टैंकर की आमने-सामने से टक्कर, हादसे में 10 यात्री घायल, दो की हालत गंभीर

You may have missed

Belthra Police
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था की जांच और सघन चेकिंग अभियान

General Desk 4 November, 2026
Bansdih Sylinder Blast
  • Accident
  • जिला जवार
  • बांसडीह

गैस सिलेंडर में लगी आग तो दूर फेंक दिया था लेकिन धमाके से निकले लोहे ने ली महिला की जान

General Desk 4 November, 2026
Bansdih Police Checking
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

धनतेरस-दीपावली को लेकर पुलिस ने की सघन चेकिंग, नियम तोड़ने वालों के काटे चालान

General Desk 4 November, 2026
Bansdih Asst engneer Visit
  • जिला जवार
  • बांसडीह

तहसील घेराव के बाद जागा बाढ़ विभाग, नाव से पहुंचे इंजीनियर, जियो ट्यूब लगाने की तैयारी

General Desk 3 November, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियाब्रेकिंगन्यूज़ बलिया लाइव बलिया समाचार बलियासमाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.