Skip to content
8 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
Watch Video
  • Home
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • Ballia-जिले में एसआईआर-2026 की ड्राफ्ट सूची का प्रकाशन, जिनका नामनहीं है, वह करें यह काम
  • Front Page
  • बलिया शहर

Ballia-जिले में एसआईआर-2026 की ड्राफ्ट सूची का प्रकाशन, जिनका नामनहीं है, वह करें यह काम

जिलाधिकारी ने सभी पात्र नागरिकों से अपील किया कि जिनका नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है, वे प्रारूप-6 भरकर अपना नाम जुड़वाएं
General Desk 6 January, 2026 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
SIR Ballia Draft

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

आशीष दूबे, बलिया

बलिया. भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2026 के आधार पर कराए जा रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के अंतर्गत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचन नामावलियों के आलेख्य का प्रकाशन मंगलवार को किया गया। यह कार्यक्रम  जनपद स्तर पर शुभारंभ श्री मुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

जिलाधिकारी ने जनपद की सातों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतदाता सूची अपने हाथों से सौंपी। उन्होंने बताया कि जनपद में स्थित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 357- बेल्थरारोड (अ.जा.), 358-रसड़ा, 359- सिकन्दरपुर, 360- फेफना, 361-बलिया नगर, 362-बांसडीह तथा 363-बैरिया की फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन किया गया है।

 

जिलाधिकारी ने कहा कि आलेख्य प्रकाशित निर्वाचक नामावली पर दावे एवं आपत्तियां 06 जनवरी से 06 फरवरी, 2026 तक ऑन-लाइन voters.eci.gov.in के माध्यम से अथवा ऑफ-लाइन नियत प्रारूप पर संबंधित बूथ लेवल अधिकारी(बीएलओ) या निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के तहसील कार्यालय में दाखिल की जा सकती हैं। यह निर्वाचक नामावली समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय, जिला निर्वाचन कार्यालय बलिया, संबंधित तहसील कार्यालयों एवं मतदान केंद्रों पर जनसामान्य के अवलोकन हेतु निःशुल्क उपलब्ध रहेगी।

उन्होंने बताया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के अंतर्गत प्रकाशित मतदाता सूची के अनुसार जनपद में कुल 20,54,620 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें 11,47,075 पुरुष, 9,07,473 महिलाएं एवं 72 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।

जिलाधिकारी ने सभी पात्र नागरिकों से अपील किया कि जिनका नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है, वे प्रारूप-6 भरकर अपना नाम जुड़वाएं। मतदाता सूची से संबंधित जानकारी के लिए वोटर्स ऐप डाउनलोड करने की भी सलाह दी गई। उन्होंने बताया कि अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 06 मार्च, 2026 को किया जाएगा।

किसी भी जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1950 पर संपर्क किया जा सकता है। साथ ही सभी विधानसभाओं में अलग- अलग निर्वाचन अधिकारी एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी नामित किए गए हैं। 11 जनवरी को सभी बूथ लेवल अधिकारी अपने-अपने बूथ पर मतदाता सूची का पठन करेंगे। जिलाधिकारी ने उपस्थित लोगों को मतदाता के प्रति शपथ दिलाई तथा कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान “जन गण मन अधिनायक जय हे, भारत भाग्य विधाता” के सामूहिक गायन के साथ हुआ। इस कार्यक्रम में सीडीओ ओजस्वी राज, सीआरओ त्रिभुवन, अपर पुलिस अधीक्षक कृपा शंकर, एडीएम अनिल कुमार, एसडीएम सदर, जिला विद्यालय निरीक्षक देवेन्द्र गुप्ता, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह, सातों विधानसभा क्षेत्र के राजनैतिक दलों, सहायक निर्वाचन अधिकारी अख्तर हसन, सभी बीएलओ, सुपरवाइजर एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Related

Tags: Ballia LIVE Ballia news जिलाधिकारी बलिया बलिया न्यूज बलिया में एसआईआर बलिया समाचार यूपी में एसआईआर

Post navigation

Previous: बलिया जिले में 476 अनफिट स्कूल वाहन होंगे सीज
Next: Ballia-ट्रेन से गिर कर दिव्यांग युवक की मौत, परिवार पर टूटा कहर

ये भी पढ़ें

Dristi Meeting 07
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-दृष्टि समिति की बैठक में विकास कार्यों के दावों की खुली पोल, अधिकारियों को सुधार के निर्देश

General Desk 7 September, 2026
Sapa Meeting 07
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-सपा ने विधान परिषद स्नातक चुनाव को लेकर किया मंथन, वाराणसी खंड चुनाव को लेकर कसी कमर

General Desk 7 September, 2026
Vishpushp Bhavya Pandey
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • साहित्य

बलिया की बेटी और 10वीं की छात्रा भव्या पाण्डेय का काव्य संग्रह ‘विषपुष्प-एक फूल की आत्मकथा’ प्रकाशित

General Desk 7 September, 2026

वीडियो

https://www.youtube.com/watch?v=vYm7QZh16xQ

Recent Posts

  • Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर
  • Ballia-दृष्टि समिति की बैठक में विकास कार्यों के दावों की खुली पोल, अधिकारियों को सुधार के निर्देश
  • Ballia-सपा ने विधान परिषद स्नातक चुनाव को लेकर किया मंथन, वाराणसी खंड चुनाव को लेकर कसी कमर
  • Ballia-सर्पदंश से मृत बालक के परिजनों के घर पहुंच बीडीओ ने दिया सरकारी मदद का भरोसा
  • बलिया की बेटी और 10वीं की छात्रा भव्या पाण्डेय का काव्य संग्रह ‘विषपुष्प-एक फूल की आत्मकथा’ प्रकाशित
  • Ballia News-बच्चों की गुहार का असर: डीएम के संज्ञान लेते ही गांव पहुंचे अधिकारी, बदहाल सड़क का शुरू हुआ निर्माण
  • Ballia-सरयू फिर उफान पर, कई गांवों के चारों तरफ पानी, ग्रामीणों को नाव का सहारा
  • Ballia-नहर के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशने में जुटी पुलिस
  • Ballia-दिव्यांग ज्योति के घर पहुंचे डीएम, ट्राई साइकिल और हेलमेट पाकर ज्योति के चेहरे पर दिखी खुशी
  • शिक्षक विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण के शिल्पकार: दयाशंकर सिंह
  • Ballia-पशुहारी में तीन मौतों का मामला: स्वास्थ्य विभाग की जांच में दो लोग स्क्रब टाइफस पॉजिटिव
  • Ballia-सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम बलिया ने रसड़ा में सुनीं शिकायतें, 125 में से 12 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-सपा ने बाढ़, कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों को लेकर सरकार पर निशाना
  • Ballia-तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिल सामने से टकराईं, हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-सांसद रमाशंकर राजभर ने पशुहारी के बीमार लोगों को एम्स गोरखपुर भिजवाया, विधायक हंसू राम ने किया गांव का दौरा
  • Ballia-टेंट हाउस गोदाम में आग लगी, बड़ी मात्रा में गद्दे-रजाइयां, कुर्सी, जनरेटर जल कर खाक
  • Ballia: सरयू में आई बाढ़ से ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन अस्त-व्यस्त, एसडीएम ने राहत सामग्री बांटी
  • Ballia-विधायक ने शमशुद्दीनपुर और सिसयेण्ड कलां में किया सीसी रोड का लोकार्पण
  • Ballia-पाइपलाइन के लिए खोद दी सड़क, बरसात में लोगों की मुसीबत, कीचड़ में चलने को मजबूर
  • Ballia-बाढ़ और कटान पीड़ितों से मिलीं समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष, सरकार पर साधा निशाना
  • Ballia-चार दिन में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, लोगों में डर, स्वास्थ्य विभाग ने 35 लोगों के लिए सैंपल
  • Ballia-पढ़ाई के लिए एक पैर पर कूद-कूद कर स्कूल जाती थी रागिनी, डीएम बलिया को पता चला तो उसके गांव पहुंचे
  • Ballia-बंदरों के आतंक से बेल्थरारोड में लोग परेशान, हल्दी क्षेत्र में कटखने बंदर का आतंक
  • Ballia-शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन, लाठी-डंडे लेकर सड़क पर उतरीं
  • Ballia-गंगा का जलस्तर बढ़ने से शहर के निहोरा नगर में 50 घरों में घुसा पानी, डीएम ने किया औचक निरीक्षण

You may have missed

Belthra Hansia Attack 4
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर

General Desk 7 September, 2026
Dristi Meeting 07
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-दृष्टि समिति की बैठक में विकास कार्यों के दावों की खुली पोल, अधिकारियों को सुधार के निर्देश

General Desk 7 September, 2026
Sapa Meeting 07
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-सपा ने विधान परिषद स्नातक चुनाव को लेकर किया मंथन, वाराणसी खंड चुनाव को लेकर कसी कमर

General Desk 7 September, 2026
Belthra Snake byka Case
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सर्पदंश से मृत बालक के परिजनों के घर पहुंच बीडीओ ने दिया सरकारी मदद का भरोसा

General Desk 7 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.