
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय,बांसडीह,बलिया
बांसडीह,बलिया. जनगणना प्रक्रिया को डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में प्रशासन ने बड़ी पहल करते हुए स्व-गणना कार्यक्रम शुरू किया है। एसडीएम अभिषेक प्रियदर्शी ने जानकारी देते हुए बताया कि स्व-गणना का यह विशेष अभियान 7 मई से शुरू है जो 21 मई तक चलाया जाएगा। इस अवधि में नागरिक स्वयं ऑनलाइन माध्यम से अपने परिवार और मकान का पूरा विवरण दर्ज कर सकेंगे।
उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा जारी आधिकारिक पोर्टल पर जाकर लोग अपने मोबाइल नंबर से OTP के माध्यम से लॉगिन कर सकते हैं। इसके बाद उत्तर प्रदेश राज्य का चयन कर जिला एवं स्थानीय जानकारी भरनी होगी। पोर्टल पर उपलब्ध डिजिटल मानचित्र में अपने घर का स्थान चिन्हित करने के बाद मकान और परिवार से जुड़ी जानकारी दर्ज करनी होगी।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
पूरी प्रक्रिया समाप्त होने के बाद संबंधित व्यक्ति को एक विशेष SE ID जारी होगी। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि इस SE ID को सुरक्षित रखें, क्योंकि प्रगणक (Enumerator) के घर पहुंचने पर इसी ID के आधार पर जानकारी का सत्यापन किया जाएगा।
एसडीएम अभिषेक प्रियदर्शी ने कहा कि डिजिटल स्व-गणना व्यवस्था से जनगणना प्रक्रिया अधिक सरल, तेज और पारदर्शी बनेगी। इससे लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और आंकड़ों की शुद्धता भी सुनिश्चित होगी। प्रशासन द्वारा लोगों को जागरूक करने के लिए लगातार प्रचार-प्रसार किया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक लोग इस ऑनलाइन व्यवस्था का लाभ उठा सकें।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

