Ballia News: पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाली शिक्षकों की प्राथमिक मांग,आंदोलन जारी रहेगा-शिक्षक संघ

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

रविशंकर पांडेय, बांसडीह, बलिया

सुखपुरा,बलिया. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ(पांडेय गुट) के 61वें दो दिवसीय जिला वार्षिक अधिवेशन का शुभारंभ सुखपुरा इंटर कॉलेज परिसर में शुक्रवार को हुआ। अधिवेशन के पहले दिन आयोजित शैक्षिक संगोष्ठी में नई शिक्षा नीति, पुरानी पेंशन बहाली, शिक्षक हित तथा शिक्षा व्यवस्था में हो रहे बदलावों पर व्यापक चर्चा की गई। इस दौरान शिक्षकों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर संघर्ष कार्यक्रम तय किए।

मुख्य अतिथि और संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि नई शिक्षा नीति समग्र शिक्षा का महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इसके सफल क्रियान्वयन के लिए शिक्षकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। कहा कि शिक्षकों को अपनी उपलब्धियों और अधिकारों की रक्षा के लिए संगठित होकर संघर्ष करना होगा। पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल कराना शिक्षकों की प्राथमिक मांग है और इसके लिए आंदोलन जारी रहेगा।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

संगठन के प्रांतीय मुख्य संरक्षक अमरनाथ सिंह ने कहा कि देश में “एक राष्ट्र-एक शिक्षा व्यवस्था” लागू किए जाने की आवश्यकता है, ताकि सभी विद्यार्थियों को समान अवसर मिल सके। कहा कि शिक्षक अपने कर्तव्यों के प्रति ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करेगा, तभी वह अपने अधिकारों की लड़ाई मजबूती के साथ लड़ पाएगा।

विशिष्ट अतिथि एवं प्रदेश संरक्षक विजय कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था अब ब्लैकबोर्ड से स्मार्ट बोर्ड की ओर बढ़ रही है। डिजिटल शिक्षा के इस दौर में शिक्षकों की जिम्मेदारियां पहले की अपेक्षा अधिक बढ़ गई हैं। सरकार को शिक्षकों की समस्याओं और अधिकारों के प्रति संवेदनशील रवैया अपनाना चाहिए।

प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि अधिवेशन में पुरानी पेंशन बहाली, सेवा शर्तों में सुधार, कैशलेस चिकित्सा पोर्टल को प्रभावी बनाने समेत कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इन मांगों को लेकर शासन स्तर पर वार्ता की जाएगी। यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो शिक्षक संगठन संघर्ष का रास्ता अपनाने के लिए बाध्य होगा।

संगोष्ठी में त्रिभुवन लाल, दिनेश सिंह, जमशेर सिंह, अशोक पांडेय, अजय प्रताप सिंह एवं अजय कुमार पाठक समेत कई वक्ताओं ने शिक्षक हितों और शिक्षा की गुणवत्ता पर अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक दिनेश चंद्र सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। अधिवेशन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जयशेर बहादुर सिंह ने की, जबकि संचालन दिनेश सिंह ने किया। कार्यक्रम में जिले भर से बड़ी संख्या में शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE