Skip to content
21 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • Ballia Breaking News: मोदी जी के नेतृत्व में महिलाओं को मिला उनका हक -जेपी नड्डा
  • ELECTION लाइव
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • राजनीति

Ballia Breaking News: मोदी जी के नेतृत्व में महिलाओं को मिला उनका हक -जेपी नड्डा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज बदलते भारत में हमारे देश की अर्थव्यवस्था 11वें नंबर से पांचवें नंबर पर आ गई. बहुत जल्दी ही हमारा देश तीसरे नंबर की अर्थव्यवस्था बन जाएगी.
Central Desk 24 May, 2024 1 minute read
Ballia Breaking News: Women got their rights under the leadership of Modi ji - JP Nadda
मोदी जी के नेतृत्व में महिलाओं को मिला उनका हक -जेपी नड्डा
लोकसभा की प्रत्याशी रहे कैप्टन वैभव सिंह ने दिया समर्थन

 

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page  https://www.facebook.com/ballialivenews

केके पाठक, बलिया

 

दुबहर, बलिया. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार महिलाओं को उनका हक मिला है. समाज में आज तक हो रहा उत्पीड़न 2014 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनने के बाद महिलाओं का उत्पीड़न परिवार व समाज में बंद हुआ है. महिलाओं को सुरक्षा की गारंटी मोदी जी ने दी है. महिलाओं का जीवन पहले से ज्यादा खुशहाल हुआ है.

Ballia Breaking News: Women got their rights under the leadership of Modi ji - JP Nadda
लोकसभा चुनाव विकसित भारत के संकल्प को पूर्ण करने का चुनाव है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के गांव, गरीब, शोषित-पीड़ित, वंचित, किसान, युवा, महिला आदि के भाग्योदय के साथ-साथ भारतीय राजनीति की संस्कृति, परिभाषा तथा तौर तरीका भी बदल गया है. आज भारत बदल गया है. भारत की तस्वीर बदल गई है.

उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने क्षेत्र के जनाड़ी तिराहा स्थित जियर स्वामी यज्ञ स्थल से भारी भीड़ को संबोधित करते हुए कही. राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नड्डा ने महर्षि भृगु ऋषि, शहीद मंगल पांडेय, चित्तू पांडेय, जयप्रकाश नारायण, चंद्रशेखर आदि को नमन करते हुए कहा कि इतने कड़ाके की धूप के बावजूद लगभग चार घंटे से आप लोग नीरज शेखर के लिए इस चल चिल चिलाती धूप में खड़े हैं और मेरा इंतजार कर रहे हैं.

इसी से अंदाजा लग रहा है कि आप लोगों ने पहले ही नीरज शेखर को चुनाव जीता दिया हैं. वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के बाद अमेरिका, जापान, चीन, ऑस्ट्रेलिया आदि देशों के अर्थव्यवस्था एकदम गड़बड़ हो गई.

लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज बदलते भारत में हमारे देश की अर्थव्यवस्था 11वें नंबर से पांचवें नंबर पर आ गई. बहुत जल्दी ही हमारा देश तीसरे नंबर की अर्थव्यवस्था बन जाएगी.

मजबूत भारत में मजबूत नींव के कारण आज हमारा भारत देश विश्व में केमिकल उत्पादन में एक नंबर, दवाई उत्पादन में दो नंबर तथा दवाई निर्यात में एक नंबर, स्टील में दो नंबर तथा मोबाइल उत्पादन में विश्व बाजार का 97% मोबाइल भारत देश में बन रही है.

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनकल्याणकारी कार्यक्रमों एवं योजनाओं के कारण गांव, गरीब, शोषित-पीड़ित, वंचित, महिला, युवा आदि को ताकत मिली है. सपा मुखिया अखिलेश सिंह यादव पर तंज करते हुए कहा कि अखिलेश यादव ने कभी कहा था कि डिजिटल भारत क्या होगा ? लेकिन आज 2014 के बाद से ही गांव में वाई-फाई, नेटवर्क, ऑप्टिकल फाइबर, सर्विस कॉमन सेंटर, ग्राम पंचायत भवन आदि के कारण आम जनता का समुचित विकास हुआ है.आज सब्जी वाला भी डिजिटल ट्रांजेक्शन करता है. पहले एक गांव में दो इंदिरा आवास आते थे.

अभी एक गांव में 50 से अधिक प्रधानमंत्री आवास दिए जा रहे हैं जिसमें कमरे, किचेन, शौचालय आदि के साथ साथ रसोई बनाने के लिए सिलेंडर भी मुफ्त में दिए जा रहे हैं.

केवल 10 वर्षों के अंदर 5 करोड लोगों को आवास प्रदान किए गए और आने वाले समय में तीन करोड़ और लोगों को आवास प्रदान किए जाएंगे.आने वाले समय में हर घर की छत पर सौर ऊर्जा योजना के कारण बिजली का बिल जीरो आएगा.

पूर्ववर्ती सरकारों में कैंसर, हर्ट, किडनी आदि के इलाज में लोगों के घर और जमीन बिक जाते थे.आज आयुष्मान भारत कार्ड के द्वारा ₹500000 तक के इलाज मुफ्त में किए जा रहे हैं.

आज देश में एयरपोर्ट, हाईवे का निरंतर निर्माण किया जा रहा है जिसके कारण भारत की तस्वीर बदल रही है. उन्होंने इंडिया गठबंधन को घमंडिया गठबंधन कहते हुए कहा कि अखिलेश यादव सहित राहुल गांधी धर्म के नाम पर आरक्षण प्रदान कर समाज का बंटवारा करना चाहते हैं.

ये घमंडिया दल के परिवारवादी नेता पिछड़ों, दलितों, आदिवासियों आदि के आरक्षण पर डाका डालना चाहते थे.जिसे अभी-अभी बंगाल के कोलकाता हाईकोर्ट ने खारिज कर साबित कर दिया कि भारत में धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दिया जा सकता.

इस इंडी गठबंधन के नेता सोनिया, राहुल, अखिलेश, चिदंबरम, मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, लालू, ममता, के. कविता, अरविंद केजरीवाल, डीएमके के नेता कोयला, चीनी, चावल, बालू, पनडुब्बी, हेलीकॉप्टर, 2 जी-3जी, शराब घोटाला आदि करके या तो जेल में हैं या बेल पर हैं.

ये सभी राम विरोधी हैं. सोनिया गांधी कहती है कि राम काल्पनिक हैं लेकिन राम हमारे आदर्श और आस्था के प्रतीक हैं. उन्होंने इन सनातन विरोधियों, राम विरोधियों, राष्ट्र विरोधियों से सचेत रहते हुए आने वाले 01 जून को पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के पुत्र नीरज शेखर के पक्ष में भारी से भारी मतदान करने की अपील कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 400 पार के संकल्प को पूरा करने का आह्वान किया.

विशिष्ट अतिथि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम भारतीय जनता पार्टी के लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 10 वर्षों का लेखा-जोखा एवं रिपोर्ट कार्ड लेकर चुनाव लड़ रहे हैं लेकिन ये इंडिया गठबंधन वाले नकारात्मक एजेंडा चलाकर सीधा-साधारण लोगों को भ्रमित कर रहे हैं लेकिन 2024 के चुनाव में भी जनता भ्रमित होने वाली नहीं है. उन्होंने 400 पार का नारा देते हुए भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर को भारी मतों से जीताने की अपील की.

सभा को परिवहन राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह, पूर्व विधायक एवं मंत्री उपेंद्र तिवारी व आनंद स्वरूप शुक्ला, केतकी सिंह, वर्तमान सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, बैरिया के पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, छट्ठू राम, नागेंद्र पांडेय, राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी आदि ने संबोधित करते हुए कमल का बटन दबाकर नीरज शेखर को जिताने की अपील की.

सभा के दौरान सांसद प्रत्याशी कैप्टन वैभव सिंह ने अपना पर्चा वापस लेकर नीरज सिंह को समर्थन प्रदान किया.
इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, वीरेंद्र पाठक टुन जी, पूर्व विधायक भगवान पाठक, कालीचरण राजभर, भाजपा के जिला अध्यक्ष संजय यादव, हरेंद्र सिंह, जयप्रकाश साहू, ज्ञानेंद्र राय गुड्डू, प्रमुख प्रतिनिधि देवनारायण सिंह उर्फ पूना सिंह ,पंकज पटेल, शिवनारायण निषाद, विजयबहादुर दुबे, रविशंकर सिंह पप्पू कमलेश पांडे अनूप चौबे संतोष पांडे,पीयूष चतुर्वेदीआदि मौजूद रहे.

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_

Facebook: https://www.facebook.com/ballialivenews 

Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/

Website: https://ballialive.in/

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Tags: बलिया न्यूज बलिया समाचार बागीबलिया बालू ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मनीष सिसोदिया ममता राहुल राहुल गांधी लालू शराब सत्येंद्र जैन सोनिया हर्ट हेलीकॉप्टर

Post navigation

Previous: Ballia Breaking News: मालीपुर चट्टी के समीप बाइक पलटने से एक युवक घायल
Next: बलिया: सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर वार, कहा 4 जून को इनकी दोस्ती खंड-खंड हो जाएगी

ये भी पढ़ें

AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा

General Desk 21 September, 2026
AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

General Desk 21 September, 2026
Veer Lorik Stachu AI Genrated
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • सिकंदरपुर

तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार

General Desk 21 September, 2026

Recent Posts

  • मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

You may have missed

AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा

General Desk 21 September, 2026
AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

General Desk 21 September, 2026
Veer Lorik Stachu AI Genrated
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • सिकंदरपुर

तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार

General Desk 21 September, 2026
Pushkar Mishra SDM Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस

General Desk 21 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.