Skip to content
22 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • Featured Story
  • बलिया बलिदान दिवस : तीन मंत्रियों की मौजूदगी में स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान, इतिहास हुआ जीवंत
  • Featured Story
  • Front Page

बलिया बलिदान दिवस : तीन मंत्रियों की मौजूदगी में स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान, इतिहास हुआ जीवंत

गंगा बहुद्देशीय सभागार में मंगलवार को बलिया बलिदान दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह
Ashish 19 August, 2025 1 minute read
IMG-20250819-WA0024
बलिया बलिदान दिवस : तीन मंत्रियों की मौजूदगी में स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान, इतिहास हुआ जीवंत

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page  https://www.facebook.com/ballialivenews

आशीष दूबे, बलिया

गंगा बहुद्देशीय सभागार में मंगलवार को बलिया बलिदान दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने दीप प्रज्वलन व मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर समारोह का शुभारंभ किया।

इस मौके पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राम विचार पांडेय एवं 49 स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को साल एवं किचन सेट देकर सम्मानित किया गया। साथ ही 19 अगस्त 1942 की ऐतिहासिक बलिदान दिवस पर आधारित डॉक्यूमेंट्री भी प्रदर्शित की गई, जिसे देखकर पूरा माहौल देशभक्ति से गूंज उठा।

बलिया की बागी धरती का स्मरण

प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र ने बलिया की क्रांतिकारी परंपरा को याद करते हुए कहा कि “यह वही धरती है जिसने अंग्रेजी हुकूमत को 14 दिनों तक सत्ता से बाहर कर दिया था।” उन्होंने बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की सराहना की और कहा कि यह कार्यक्रम मानो स्वतंत्रता संग्राम के दिनों को जीवंत कर गया।

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बलिया में स्थायी स्मारक एवं परियोजनाओं की घोषणा की। उन्होंने कहा कि चिंटू पांडेय स्मृति संस्थान के लिए दो एकड़ भूमि आवंटित की जा चुकी है और ₹40 करोड़ की लागत से ग्रीनफील्ड परियोजना विकसित की जाएगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि 2026 का बलिदान दिवस और भी भव्य स्वरूप में मनाया जाएगा।

अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने बलिया की ऐतिहासिक पहचान को रेखांकित करते हुए कहा कि “हम गर्व से कहते हैं कि हम बागी बलिया के निवासी हैं। यह केवल पहचान नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है।” उन्होंने बलिया की महिलाओं की भूमिका को विशेष रूप से नमन किया और कहा कि उनकी सहभागिता के बिना बलिया का बलिदान अधूरा होता।

बच्चों की प्रस्तुति और पुरस्कार

कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों की छह टीमों ने देशभक्ति गीत और नाटक प्रस्तुत किए। सरस्वती वंदना (सनबीम स्कूल अगरसंडा), देशभक्ति गीत (राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बलिया, गुलाब देवी बालिका इंटर कॉलेज बलिया, द होराइजन स्कूल गड़वार, महर्षि वाल्मिकी विद्यालय काजीपुर) तथा संकल्प साहित्यिक संस्थान द्वारा प्रस्तुत नाटक ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। तीनों मंत्रियों ने सभी 06 टीमों को 11-11 हजार रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया।

प्रशासनिक व सामाजिक हस्तियों की मौजूदगी

इस अवसर पर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह, सीडीओ ओजस्वी राज, सीआरओ त्रिभुवन सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष संत कुमार गुप्ता, महिला आयोग सदस्य सुनीता सिंह सहित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामविचार पांडेय, उनके परिजन, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएँ व बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

जय हिंद, भारत माता की जय के नारों से पूरा सभागार गूंज उठा और बलिया की बागी धरती एक बार फिर स्वतंत्रता संग्राम की स्मृतियों से सराबोर हो उठी।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_

Facebook: https://www.facebook.com/ballialivenews 

Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/

Website: https://ballialive.in/

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Tags: बलिया न्यूज बलिया लाइव बलिया समाचार बागीबलिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री विधायक

Post navigation

Previous: गौरा गांव में डूबे बालक के परिजनों को विधायक ने दी आर्थिक मदद
Next: बलिया बलिदान दिवस पर निकली ऐतिहासिक रैली, स्वतंत्रता सेनानियों को दी गई श्रद्धांजलि

ये भी पढ़ें

Baghi Ballia 23 August Photo
  • Front Page
  • स्पेशल/Exclusive

22-23 अगस्त 1942 की रात: जब बलिया की पांच दिन की आजादी पर अंग्रेजी फौज ने फिर कब्जा किया

General Desk 23 August, 2026
Baghi Ballia 22 August
  • Front Page
  • स्पेशल/Exclusive

22 अगस्त 1942 को भी आजाद रहा बलिया, नेदरसोल फौज के साथ पहुंचा

General Desk 22 August, 2026
august-21-bagi-ballia
  • Front Page
  • स्पेशल/Exclusive

21 अगस्त 1942: बलिया में चौकीदार से कलेक्टर तक सबने हथियार डाल दिए

Central Desk 21 August, 2026

Recent Posts

  • मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

You may have missed

AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा

General Desk 21 September, 2026
AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

General Desk 21 September, 2026
Veer Lorik Stachu AI Genrated
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • सिकंदरपुर

तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार

General Desk 21 September, 2026
Pushkar Mishra SDM Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस

General Desk 21 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.