Skip to content
12 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • Ballia-मौनी अमावस्या पर सरयू घाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-मौनी अमावस्या पर सरयू घाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब

मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर रविवार को बेल्थरा बाजार स्थित सरयू नदी घाट पर श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा
General Desk 18 January, 2026 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
Belthra Mauni Amavasya Snan

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया

बेल्थरारोड,बलिया. मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर रविवार को बेल्थरा बाजार स्थित सरयू नदी घाट पर श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। तड़के सुबह से ही दूर-दराज के गांवों से श्रद्धालु घाट पर पहुंचने लगे और आस्था की डुबकी लगाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं दान-पुण्य किया। महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने स्नान के बाद मंदिरों में दर्शन-पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

कई श्रद्धालुओं ने गरीबों और जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र और दक्षिणा का दान भी किया।मौनी अमावस्या के चलते घाट तक जाने वाले मार्ग और बेल्थरा बाजार चट्टी पर जबरदस्त मेले जैसा दृश्य देखने को मिला। जगह-जगह अस्थायी दुकानें सजी रहीं, जिनमें महिलाओं के लिए कॉस्मेटिक सामान, सौंदर्य प्रसाधन और श्रृंगार की वस्तुएं खूब बिकती दिखीं। वहीं बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले, खिलौने और खेल-तमाशे आकर्षण का केंद्र बने रहे। खान-पान के स्टॉलों पर भी जबरदस्त भीड़ रही। जगह-जगह छोला-भटूरा, फुल्की, बर्गर, समोसा, चाट, चाय और मिठाइयों की दुकानें लगी रहीं, जहां श्रद्धालु स्वाद का आनंद लेते दिखे।

सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर तैनात रहा लेकिन घाट पर भीड़ के बीच पॉकेटमार भी सक्रिर रहे.  मौनी अमावस्या पर स्नान करने गए ग्राम तेंदुआ पाहीपर निवासी राजेन्द्र यादव पुत्र सादा प्रसाद यादव से दो अज्ञात व्यक्ति पास आकर बातचीत करने लगे। बातचीत के बीच ही भीड़ का फायदा उठाकर दोनों ने उनकी जेब पर हाथ साफ कर दिया।

कुछ देर बाद जब राजेन्द्र यादव किसी सामान की खरीदारी के लिए जेब में हाथ डाले तो उनका पर्स गायब देखकर वे दंग रह गए। पीड़ित के अनुसार पर्स में लगभग ₹1000 नगद तथा जरूरी कागजात रखे हुए थे।बताया जा रहा है कि घाट पर पुलिस व प्रशासन की तैनाती के बावजूद पॉकेटमारों ने इस घटना को अंजाम दे दिया. घटना के बाद पीड़ित ने आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की, लेकिन पॉकेटमारों का कोई सुराग नहीं मिल सका।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Related

Tags: Ballia Belthra road News Ballia Belthraroad News Ballia LIVE Ballia news उभावं बलिया बलिया न्यूज बलिया समाचार बेल्थरारोड सीयर

Post navigation

Previous: Ballia-खेत में सिंचाई कर रही महिला से दुष्कर्म की कोशिश, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी
Next: बलिया में तहसील और ब्लॉक मुख्यालयों पर बनेंगे हेलीपैड, जमीन चिन्हित की गई

ये भी पढ़ें

SApa Meeting Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • राजनीति

Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र

General Desk 11 September, 2026
Belthra Maarpeet
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया

General Desk 11 September, 2026
Bansdih Flood Katan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता

General Desk 11 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला
  • ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo
  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
  • Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर
  • बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत
  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र
  • बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी
  • Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया
  • Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर
  • Ballia-दृष्टि समिति की बैठक में विकास कार्यों के दावों की खुली पोल, अधिकारियों को सुधार के निर्देश
  • Ballia-सपा ने विधान परिषद स्नातक चुनाव को लेकर किया मंथन, वाराणसी खंड चुनाव को लेकर कसी कमर
  • Ballia-सर्पदंश से मृत बालक के परिजनों के घर पहुंच बीडीओ ने दिया सरकारी मदद का भरोसा
  • बलिया की बेटी और 10वीं की छात्रा भव्या पाण्डेय का काव्य संग्रह ‘विषपुष्प-एक फूल की आत्मकथा’ प्रकाशित
  • Ballia News-बच्चों की गुहार का असर: डीएम के संज्ञान लेते ही गांव पहुंचे अधिकारी, बदहाल सड़क का शुरू हुआ निर्माण
  • Ballia-सरयू फिर उफान पर, कई गांवों के चारों तरफ पानी, ग्रामीणों को नाव का सहारा
  • Ballia-नहर के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशने में जुटी पुलिस
  • Ballia-दिव्यांग ज्योति के घर पहुंचे डीएम, ट्राई साइकिल और हेलमेट पाकर ज्योति के चेहरे पर दिखी खुशी

You may have missed

SApa Meeting Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • राजनीति

Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र

General Desk 11 September, 2026
Belthra Maarpeet
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया

General Desk 11 September, 2026
Bansdih Flood Katan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता

General Desk 11 September, 2026
Belthra Maarpeet
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर

General Desk 11 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.