Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय,बांसडीह,बलिया
बांसडीह,बलिया. बाबा अवनिनाथ महादेव मंदिर परिसर में श्री शिवशक्ति महायज्ञ के शुभारंभ पर रविवार को हाथी-घोड़ों, आकर्षक बैंड-बाजों के साथ निकली भव्य कलश यात्रा ने पूरे क्षेत्र को शिवमय बना दिया। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।
कलश यात्रा बाबा अवनीनाथ महादेव मंदिर से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्रारंभ हुई। सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर मैरीटार, शिवरामपुर और राजपुर होते हुए बड़सरी पहुंचकर पवित्र गंगाजल भरा। इसके बाद यात्रा नारायणपुर और बघौता मार्ग से होते हुए पुनः मंदिर परिसर स्थित यज्ञशाला पहुंची, जहां वैदिक विधि-विधान के साथ कलश स्थापना की गई।
यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के उत्साह ने धार्मिक आयोजन को एक भव्य उत्सव का रूप दे दिया। पूरे मार्ग पर शंखनाद, ढोल-नगाड़ों की गूंज और भगवान शिव के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता कर सनातन परंपरा के प्रति अपनी आस्था का परिचय दिया।
महायज्ञ आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं को अंगवस्त्र वितरित कर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर संजय उपाध्याय, चुन्नू त्रिपाठी, मणि बहादुर सिंह एवं पूर्व प्रधान अनिल तिवारी ने श्रद्धालुओं को अंगवस्त्र प्रदान किए।
कार्यक्रम में श्रीप्रकाश तिवारी, नीरज सिंह गुड्डू, विजय बहादुर सिंह, अनुभव तिवारी ‘गोलू’, प्रेम सागर तिवारी, विनय तिवारी, ओमजी तिवारी, अभिजीत तिवारी ‘बबलू’, भूषण तिवारी, बबुआ जी, शैलेन्द्र तिवारी, धर्मेन्द्र तिवारी, धनु, ललित, शिवम, शुभम सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.


