Skip to content
13 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • राजनीति
  • बद्रीनाथ सिंह की 21वीं पुण्यतिथि धूमधाम से मनाई गई
  • राजनीति

बद्रीनाथ सिंह की 21वीं पुण्यतिथि धूमधाम से मनाई गई

सहतवार बलिया. नगर पंचायत स्थित बड़े पोखरे पर स्वर्गीय बद्रीनाथ सिंह की 21वीं पुण्यतिथि धूमधाम से मनाई गई जिसमें मुख्य अतिथि सपा के पूर्व मंत्री शिवपाल सिह यादव रहे.
Assignment Desk 19 January, 2023 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
Shivpal Yadav_01

भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण देश का विकास ठहर सा गया- शिवपाल

सहतवार बलिया. नगर पंचायत स्थित बड़े पोखरे पर स्वर्गीय बद्रीनाथ सिंह की 21वीं पुण्यतिथि धूमधाम से मनाई गई जिसमें मुख्य अतिथि सपा के पूर्व मंत्री शिवपाल सिह यादव रहे. उनका काफिला आने के बाद सर्वप्रथम बद्रीनाथ सिह चौराहे पर स्थित बद्रीनाथ सिंह की आदमकद प्रतिमा पर रामगोविन्द चौधरी, अम्बिका चौधरी, नारद राय व अन्य नेताओं के साथ माला अर्पण किया. उसके बाद मंच पर आये जहां उन्हें बद्रीनाथ सिंह सेवा संस्थान के कार्यकर्ताओं द्वारा 51 किलो की माला के साथ स्वागत किया गया. वही नीरजसिंह गुड्डू व सरिता सिंह ने चाँदी की मुकुट व‌ चाँदी की राधा कृष्ण की मूर्ति से सम्मानित किया. पुण्यतिथि में जुटे लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए बद्रीनाथ सिंह युथ ब्रिगेड, बद्रीनाथ सिंह सेवा संस्थान कार्यकर्ता व पुलिस प्रशासन के लोग चारो तरफ बराबर चक्रमण कर रहे थे.

उन्होंने सर्वप्रथम बद्रीनाथ सिंह का श्रध्दा सुमन अर्पित किया और कहा कि उनका प्रेम स्नेह यहां पर उमड़ा जनसैलाब देखकर पता चलता है कि बद्रीनाथ सिंह लोगों को कितने प्रिय थे.वे लोगों के दिल में बसे हैं. उनके पग चिन्हों पर चलकर उनके परिवार के लोग यहां की जनता की सेवा कर रहे है, यह कार्य बहुत ही सराहनीय है.
भाजपा को कोसते हुए कहा कि यह सरकार झूठ और फरेब की सरकार है. इनकी गलत नीतियों से देश का विकास रुक गया है . भ्रष्टाचार चरम सीमा पर बढ़ गया है. पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल पैदा हो गया है. सरकार का विरोध करने वाले सपा कार्यकर्ताओं का ईडी का भय दिखाकर जेल भेजा रहा है. इससे सपा कार्यकर्ता उन से डरने वाले नहीं हैं . कार्यकर्ता गरीब कमजोर लोगों के लिए हमेशा आवाज उठाते रहेंगे.

चाहे इसके लिए उन्हें जेल ही क्यों न जाना पड़े. उन्होंने कहा कि सरकार कह रही है कि किसानों को फायदा दोगुना होंगे. दो गुना तो दूर आज उनका पूँजी भी नहीं निकल पाती है . इसलिए सभी लोगों से अनुरोध करता हूं कि आने वाले अगले चुनाव में भाजपा को उखाड़ फेंके और सपा को जिताये. सपा पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें सभी लोगों की भलाई है. बलिया बागी बलिया के नाम से प्रसिद्ध है. हमे उम्मीद ही नहीं पूरा विश्वास है कि इसका शुरुआत सहतवार से ही शुरू होगा.

सरिता सिंह ने कहा कि इस ठण्ड के मौसम में क्षेत्र की जनता ने यहां आकर अपना कीमती समय दिया है.मै उनका हमेशा आभारी रहूंगी. जन सभा में रामगोविन्द चौधरी, अम्बिका चौधरी,नारद राय, जयप्रकाश अंचल, मु रिजवी, सुधाकर सिंह, रामाशंकर विद्यार्थी आदि अन्य गणमान्य लोगों ने अपना विचार व्यक्त किया. अध्यक्षता चैनराम बाबा के मठिया के महन्थ एवं संचालन नीरजसिंह गुड्डू ने किया. सभा के अन्त में कार्यक्रम को सफल बनाने के सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया.
सहतवार से श्रीकांत चौबे की रिपोर्ट

Related

Tags: बलिया बलिया न्यूज बलिया समाचार सहतवार

Post navigation

Previous: बलिया जनपद में 35 पीआरडी एवं स्वयं सेवकों की होगी भर्ती
Next: विद्यार्थियों को परीक्षा के तनाव से मुक्त रहने की दी गई सलाह

ये भी पढ़ें

SApa Meeting Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • राजनीति

Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र

General Desk 11 September, 2026
Maharajpur Sapa Netri
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • राजनीति

Ballia-बाढ़ और कटान पीड़ितों से मिलीं समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष, सरकार पर साधा निशाना

General Desk 3 September, 2026
Sapa PDA Sammelan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड
  • राजनीति

Ballia-सपा के पीडीए सम्मेलन में भाजपा पर चलाए गए जुबानी तीर, कहा पीडीए की एकजुटता से बनेगी सपा सरकार

General Desk 11 August, 2026

Recent Posts

  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला
  • ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo
  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
  • Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर
  • बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत
  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र
  • बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी
  • Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया
  • Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर
  • Ballia-दृष्टि समिति की बैठक में विकास कार्यों के दावों की खुली पोल, अधिकारियों को सुधार के निर्देश
  • Ballia-सपा ने विधान परिषद स्नातक चुनाव को लेकर किया मंथन, वाराणसी खंड चुनाव को लेकर कसी कमर
  • Ballia-सर्पदंश से मृत बालक के परिजनों के घर पहुंच बीडीओ ने दिया सरकारी मदद का भरोसा
  • बलिया की बेटी और 10वीं की छात्रा भव्या पाण्डेय का काव्य संग्रह ‘विषपुष्प-एक फूल की आत्मकथा’ प्रकाशित

You may have missed

Bansdih Doob
  • Accident
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

General Desk 13 September, 2026
Bansdih Sanjay Singh Nishad paryy
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री

General Desk 13 September, 2026
Ragini Meets Akhilesh Yadav
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन

General Desk 13 September, 2026
Haldi Thana Diwas
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान

General Desk 13 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.