Skip to content
16 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • लाइफ मंत्रा
  • बागी बलिया के लाल ने बिहार में जाकर लहराया परचम
  • लाइफ मंत्रा

बागी बलिया के लाल ने बिहार में जाकर लहराया परचम

डॉ धीरज कुमार पांडे को वर्ष 2015 में समस्त स्नातकोत्तर परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर काशी हिंदू विश्वविद्यालय का सर्वोच्च पुरस्कार (चांसलर मेडल) माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के हाथों से प्रदान किया जा चुका है तथा इन्होंने राज्य स्तरीय स्पर्धाओं में कई बार प्रथम स्थान तथा राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने गांव के साथ जनपद का नाम रोशन किया है. अभी वर्तमान में ये कविकुलगुरु कालिदास संस्कृत विश्वविद्यालय रामटेक नागपुर में बतौर असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर कार्यरत हैं इनके द्वारा अभी तक 20 से ज्यादा राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर की पत्रिकाओं में लेख प्रकाशित किये जा चुके हैं.
Central Desk 23 July, 2022 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
Prime Minister Narendra Modi awarding Dr. Dheeraj Pandey

बलिया. डॉ धीरज कुमार पांडे पुत्र शिव कुमार पांडे ग्राम बलेऊर पोस्ट सहतवार जिला बलिया का बिहार स्टेट यूनिवर्सिटी सर्विस कमीशन के तहत दर्शन विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के लिए चयन हुआ.

 

डॉक्टर पांडे बाल्यकाल से ही अत्यधिक मेधा संपन्न है. इन्होंने कई स्पर्धाओं में भाग लेकर प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने साथ अपने परिवार का नाम रोशन किया है. वर्ष 2014 में इन्होंने जे.आर.एफ प्राप्त किया तथा वर्ष 2015 में इनके द्वारा श्रेष्ठ निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर काशी हिंदू विश्वविद्यालय ने महामना संस्कृत अवार्ड से इनको सम्मानित किया है.

 

इसी क्रम में इनको वर्ष 2015 में समस्त स्नातकोत्तर परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर काशी हिंदू विश्वविद्यालय का सर्वोच्च पुरस्कार (चांसलर मेडल) माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के हाथों से प्रदान किया जा चुका है तथा इन्होंने राज्य स्तरीय स्पर्धाओं में कई बार प्रथम स्थान तथा राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने गांव के साथ जनपद का नाम रोशन किया है. अभी वर्तमान में ये कविकुलगुरु कालिदास संस्कृत विश्वविद्यालय रामटेक नागपुर में बतौर असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर कार्यरत हैं.

 

इनके द्वारा अभी तक 20 से ज्यादा राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर की पत्रिकाओं में लेख प्रकाशित किये जा चुके हैं एवं इनके द्वारा अभी तक तीन पुस्तकों को प्रकाशित किया जा चुका है अभी वर्तमान में इनके द्वारा अपने माताजी के नाम पर ‘वेदांतपरिभाषा‘ ग्रंथ पर (उमा )संस्कृत टीका लिखी जा रही है तथा इन्होंने ऑनलाइन कई दार्शनिक ग्रंथों का सांगोपांग अध्यापन भी किया है. डॉक्टर पांडे अपने इस उपलब्धि का कारण अपने पुरुषार्थ के साथ-साथ अपने मां-बाप के आशीर्वाद को एवं भगवान् विश्वनाथ के प्रति अनन्य श्रद्धा को बतलाते हैं.

 

डॉक्टर पांडे का कहना है कि यदि युवा वर्ग अपनी सफलता चाहता है तो सबसे पहले अपने लक्ष्य का निर्धारण करें और उस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अनवरत चिंतन के साथ ही साथ अखंड प्रचंड परिश्रम करना प्रारंभ करें.

 

 

डॉक्टर पांडे का कहना है कि साक्षात्कार देते समय विद्यार्थी वर्ग को अपनी सारी ऊर्जा के साथ उपस्थित होकर पूछे गए प्रश्नों का अत्यंत विनम्रता पूर्वक सही उत्तर देना चाहिए.

 

डॉक्टर पांडे का कहना है कि मिथिला की भूमि साधारण नहीं है ज्ञानपूर्ण भूमि है यहां भगवत्पाद आदि शंकराचार्य को भी चुनौती दी जा चुकी है. यदि ऐसे में मिथिला की धरा पर किसी का चयन होता है तो निश्चित रूप से मां उग्रतारा एवं महिषासुर मर्दिनी की कृपा ही इनमें कारण हो सकता है.

 

डॉक्टर पांडे समाज को स्वस्थ दिशा में प्रेरित करने के लिए उपनिषद् आदि शास्त्रों को भी विशेष कारण मानते हैं. इनकी इस उपलब्धि से संपूर्ण संस्कृत परिवार हर्षित एवं रोमांचित सा महसूस कर रहा है.

 

(बलिया से केके पाठक की रिपोर्ट)

Related

Tags: #Bihar #waved_the_flag #उपनिषद् #प्रधानमंत्री_नरेंद्र_मोदी #बागी_बलिया #लहराया_परचम #संस्कृत_विश्वविद्यालय प्रतियोगिता बिहार

Post navigation

Previous: बेल्थरारोड: आर्मी जवान का ड्यूटी के दौरान ब्रेन हेमरेज होने से निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
Next: ऑपरेशन के दौरान प्रेग्नेंट महिला की मौत, एक घंटे बाद बच्ची ने भी तोड़ा दम

ये भी पढ़ें

Upasana Rai SSC CGL
  • Front Page
  • लाइफ मंत्रा
  • सिकंदरपुर

बलिया की बेटी बनी अधिकारी, केंद्रीय सचिवालय दिल्ली में असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के लिए चयन

General Desk 10 April, 2026
Sonvani Laxmi Pooja
  • जिला जवार
  • भोजपत्तर
  • लाइफ मंत्रा

दीपोत्सव में लोक गायक गोलू राजा, गोपाल राय, रितु राय के भजन और गीतों पर झूमे हजारों लोग

General Desk 22 October, 2025
Parashar Muni dham mela
  • जिला जवार
  • लाइफ मंत्रा

महर्षि पाराशर मुनि की तपोभूमि पर लगा मेला, हजारों श्रद्धालुओं ने यहां के पोखरे में लगाई डुबकी

General Desk 7 September, 2025

Recent Posts

  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर

You may have missed

Ballia Sapa Sunil
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष

General Desk 16 September, 2026
Thana Ubhaon Thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग

General Desk 16 September, 2026
सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका

General Desk 16 September, 2026
Sonadih Doath Murder Case Girish
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग

General Desk 16 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.