अपना दल एस की बलिया इकाई की बैठक, विधानसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक पदाधिकारियों से आवेदन मांगा गया

बलिया. अपना दल एस की बलिया इकाई की मासिक बैठक जिला पार्टी कार्यालय पर मंगलवार  को हुई. बैठक में जिले के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे. अध्यक्षता किसान मंच के प्रदेश सचिव सुदामा पटेल एवं संचालन युवा जिला अध्यक्ष राहुल कुमार गुप्ता ने किया.

जिला अध्यक्ष पंकज पटेल, जिला उपाध्यक्ष आकाश कुमार पटेल, बिट्टू ,महासचिव रविंद्र पटेल  ,उमेश पटेल,कोषाध्यक्ष , मनोज  ,कन्हैया लाल वर्मा ,चिकित्सा मंच के जिला अध्यक्ष ललन चौधरी ,आईटी सेल के जिलाध्यक्ष एवं छात्र मंच के कार्यालय सचिव राजेश पटेल , व्यापार मंच के जिलाध्यक्ष गोपालजी सिंदुरिया ,गणेश प्रसाद श्रीवास्तव, सचिव विनोद पटेल  एवं महिला मंच की पदाधिकारी गण संगठन को मजबूत करने हेतु सभी ने एक स्वर में राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल का स्वागत अभिनंदन एवं मिशन 2022 पर चर्चा हुई .

बताया गया कि लड़ने वाले प्रत्याशियों से आवेदन मांगा गया है, जिस पदाधिकारी को चुनाव लड़ना हो, वह अपना आवेदन कार्यालय पर जमा करें एवं संगठन को मजबूत करने हेतु दिशा निर्देश का पालन करेंगे.

(बलिया से कृष्णकांत पाठक की रिपोर्ट)