Skip to content
15 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/W0Cay7MJoHg?si=GOYXAXydmMLV-_iw
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • मतदान के प्रति जन जागरण में भी सहभागी बने – डीएम
  • जिला जवार

मतदान के प्रति जन जागरण में भी सहभागी बने – डीएम

मतदान के प्रति जन जागरण भी एक नेक कार्य है. जिसमें हम सभी को समान रूप से सहभागी होना पड़ेगा. यह बातें जिलाधिकारी गोविंद राजू एनएस ने शनिवार को सुखपुरा स्थित शहीद स्मारक पर शहीदों के पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद कहीं.
News Desk 21 January, 2017
SUKHPURA_DM

सुखपुरा (बलिया)। लोकतंत्र का अहम हिस्सा मतदान है. मतदान एक ऐसा पुनीत कर्तव्य है, जिसके जरिए हम लोकतांत्रिक सरकार चुनते हैं. युवाओं, महिलाओं विशेषकर नए मतदाता शत प्रतिशत मतदान के लिए संकल्प लें. मतदान के प्रति  जन जागरण भी एक नेक कार्य है. जिसमें हम सभी को समान रूप से सहभागी होना पड़ेगा. यह बातें जिलाधिकारी गोविंद राजू एनएस ने शनिवार को सुखपुरा स्थित शहीद स्मारक पर शहीदों के पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद कहीं.

कहा कि जनपद बलिया आजादी की जंग से लगायत प्रायः सभी ऐसे कार्यों में अग्रणी रहा है, जिसमें जनपद का मान सम्मान बढ़ा है. क्यों न आप 4 मार्च को होने वाले मतदान में शत प्रतिशत मतदान कर एक मिसाल कायम करें. उन्होंने  छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे संकल्प ले कि मतदान के दिन वे अपने अभिभावक को मतदान करने जरूर भेजेंगे. आज प्रतियोगिता का युग है. टैलेंट किसी का मोहताज नहीं होता. आप अपनी इच्छा शक्ति को मजबूत कर शिक्षा के अलावा और भी गतिविधियों में सक्रियता से अपनी भागीदारी निभाए. सफलता आपके कदम चूमेगी.

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राकेश सिंह ने मतदाता जागरूकता अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि मतदान हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है. पहले हम अपने अधिकार का प्रयोग करेंगे, तभी अन्य अधिकार प्राप्त करने के हकदार होंगे. इसके पूर्व वहां पहुंचने पर दोनों अधिकारियों ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीदों की स्मृतियों को नमन किया. रैली में संत यतीनाथ विद्यापीठ, इंटर कॉलेज सुखपुरा, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, महात्मा गांधी शिक्षण संस्थान, गायत्री ज्ञान पीठ, संत कबीर विद्यापीठ, गुड्स सेमेरीटन इंग्लिश स्कूल के सैकड़ों बच्चों ने भाग लिया.

स्थानीय चट्टी के दोनों किनारों पर हाथों में विभिन्न नारा लिखे  और बैनर लिए मानव श्रृंखला के क्रम में भी घंटाभर खड़े लोगों को मतदान के प्रति बच्चों ने जागरूक किया. वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है. नहीं करेंगे यदि मतदान होगा, बहुत बड़ा नुकसान. जैसे नारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो रहा था. इस मौके पर रैली में शामिल विद्यालयों के प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार सिंह, पुष्पा कुमारी, रमाशंकर यादव, वशिष्ठ सिंह, बृज किशोर सिंह, यूपी सिंह को जिलाधिकारी ने सम्मानित किया. संतोष गुप्ता, शौकत अली, उमेश सिंह, जय सिंह, जितेंद्र सिंह, अभय सिंह, भूपेंद्र सिंह कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिए. रैली को जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. संचालन उमेश कुमार सिंह ने किया.

मतदाता जागरूकता अभियान रैली पर जिलाधिकारी ने  विभिन्न विद्यालयों के 33  छात्र छात्राओं को चित्र कला में उत्कृष्ट   प्रदर्शन के लिए  सम्मानित किया. साथ ही 11 नए मतदाताओं को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया. नए मतदाताओं में सूरज चौहान, अलाउद्दीन, प्रशांत, आकाश, मनु जुनैद आदि शामिल रहे.

Tags: बीएसए मतदान सुखपुरा

Post navigation

Previous: 11292 किमी लंबी मानव श्रृंखला बना इतिहास रचा बिहार
Next: ई रिक्शा पलटने से यात्री गंभीर रूप से घायल

ये भी पढ़ें

Sanjeev Verma BJP OBC Morcha
  • जिला जवार
  • राजनीति
  • सिकंदरपुर

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

General Desk 14 October, 2026
Eriksha Chori
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

चोरों ने आरआरसी सेंटर में खड़े ई-रिक्शा को बनाया निशाना, बैटरी-हेडलाइट समेत कई उपकरण ले उड़े

General Desk 14 October, 2026
Belthra Samuhik vivah 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 83 जोड़ों ने लिए सात फेरे, उपहार में घरेलू सामान और वधू के खाते में कैश

General Desk 14 October, 2026

Recent Posts

  • भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
  • चोरों ने आरआरसी सेंटर में खड़े ई-रिक्शा को बनाया निशाना, बैटरी-हेडलाइट समेत कई उपकरण ले उड़े
  • मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 83 जोड़ों ने लिए सात फेरे, उपहार में घरेलू सामान और वधू के खाते में कैश
  • एसपी बलिया ने बांसडीह कोतवाली का किया औचक निरीक्षण, कस्बे में फ्लैग मार्च कर परखी सुरक्षा व्यवस्था
  • डांडिया नाइट में जमकर थिरकीं विधायक केतकी सिंह, सैकड़ों महिलाओं की मौजूदगी में देर रात तक गूंजा संगीत
  • ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल
  • बेल्थरारोड में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला
  • भोजपुरी की नई फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया- एक्शन और रोमांस के तड़के साथ भरपूर मसालेदार फिल्म की झलक
  • उचक्कों ने महिला के पर्स से उड़ाए गहने, कोतवाली से कुछ ही दूर भीड़ वाली जगह पर वारदात
  • Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी
  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव
  • अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे
  • तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
  • बदहाल सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों का धरना जारी, ग्रामीण बोले जर्जर सड़क पर आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं
  • स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देने अखिलेश यादव, संजय सिंह समेत तमाम नेता पहुंचेंगे बलिया
  • सरयू की लहरें निगल रहीं गांव, अस्तित्व बचाने के लिए ग्रामीणों की बैठक, सरकारी कार्यों से संतुष्ट नहीं
  • झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
  • तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • आम्रपाली दुबे की नई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर रिलीज, पारिवारिक रिश्तों के पेंच और हास्य का फुल डोज
  • बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी
  • मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में बदहाल बिजली व्यवस्था की शिकायतों पर विधायक हंसूराम ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम
  • ग्राम पंचायत की ओर से स्कूल में बिछाई जा रहीं इंटरलाकॉकिंग ईंटें, बच्चों को मिलेगा साफ-सुथरा परिसर
  • गाली-गलौच और मारपीट के आरोप में महिला की शिकायत पर पड़ोसी व्यक्ति पर केस दर्ज

You may have missed

Sanjeev Verma BJP OBC Morcha
  • जिला जवार
  • राजनीति
  • सिकंदरपुर

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

General Desk 14 October, 2026
Eriksha Chori
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

चोरों ने आरआरसी सेंटर में खड़े ई-रिक्शा को बनाया निशाना, बैटरी-हेडलाइट समेत कई उपकरण ले उड़े

General Desk 14 October, 2026
Belthra Samuhik vivah 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 83 जोड़ों ने लिए सात फेरे, उपहार में घरेलू सामान और वधू के खाते में कैश

General Desk 14 October, 2026
Bansdih Nirikshan SP Ball
  • जिला जवार
  • बांसडीह

एसपी बलिया ने बांसडीह कोतवाली का किया औचक निरीक्षण, कस्बे में फ्लैग मार्च कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

General Desk 14 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.