Skip to content
17 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • मानिकपुर में तीन कोरोना मरीजों के मिलने के बाद प्रशासन एलर्ट मोड में
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

मानिकपुर में तीन कोरोना मरीजों के मिलने के बाद प्रशासन एलर्ट मोड में

मनियर थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव में तीन कोरोना मरीज पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम अलर्ट मोड में है. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर के प्रभारी डॉ. साहबुद्दीन ने बताया कि मानिकपुर एवं किशुनीपुर गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम सर्वे कार्य कर रही है.
News Desk 2 July, 2020 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram

बांसडीह से रविशंकर पांडेय

मनियर थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव में तीन कोरोना मरीज पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम अलर्ट मोड में है. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर के प्रभारी डॉ. साहबुद्दीन ने बताया कि मानिकपुर एवं किशुनीपुर गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम सर्वे कार्य कर रही है. उन लोगों का भी कोरोना जांच कराया जाएगा, जो इस परिवार के संपर्क में आए हैं.

नायब तहसीलदार और पुलिस अफसरों ने लिया जायजा

ग्रामीणों की तत्परता के चलते उनके परिवार की जांच हुई और ग्रामीणों ने इस परिवार से दूरी बना ली. इस कारण अधिक लोग इस परिवार के संपर्क में नहीं आ पाए. गांव के लोग तो दूरी बनाए, लेकिन इनके घर कुछ रिश्तेदारों व मित्रों का का आना जाना लगा रहा. तहसील प्रशासन ने संक्रमित व्यक्ति के घर के अगल-बगल के मार्ग को बैरीकेडिंग कर दिया है. नायब तहसीलदार अंजू यादव, प्रभारी निरीक्षक नागेश उपाध्याय, उपनिरीक्षक प्रभाकर शुक्ल, पंकज सिंह सहित आदि खुद मौके का जायजा लिए.

कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने भी सक्रियता दिखाई. मानिकपुर गांव के पास रिगवन ढाले पर लगने वाले बाजार को पुलिस ने बंद करा दिया गया है. बताते चलें कि कोरोना से संक्रमित मरीज दिल्ली से कुछ दिन पूर्व आए थे. उनके परिवार के एक सदस्य की मौत दिल्ली में हो गई थी, तभी से गांव के लोग उस परिवार को आने को लेकर सशंकित थे.

पीड़ितों के गांव में चर्चा, अस्पताल की व्यवस्था को लेकर उठ रहे सवाल

कोरोना संक्रमण को लेकर सरकार और जिला प्रशासन पूरी तरह से सचेत है कि किसी को कोई परेशानी न हो. यहाँ तक कि प्रधानमंत्री ने साफ शब्दों में देश के नाम सम्बोधन कहा कि नवम्बर तक हर परिवार को अनाज मुहैया सरकार कराएगी. वहीं बात करें व्यवस्था की तो पीड़ितों के परिजन व्यथित बताए जा रहे हैं. पीड़ित परिजनों की माने तो बलिया के बसंतपुर स्थित एलवन सेंटर की स्थिति चिंताजनक है. एक रिकॉर्डेड आडियो का हवाला देते हुए स्थानीय लोगों ने संवाददाता को बताया कि पीड़ितों के लिए वहां मुकम्मल इंतजाम नहीं है. पीड़िता ने अपने परिजनों से व्यवस्था संबंधी कई दिक्कतों का खुलासा किया है. पीड़िता ने अपने परिजनों को बताया है कि वहां न कायदे से खाने की व्यवस्था है, न ही सफाई की.

कोरोना पॉजिटिव केस की एक ही परिवार के तीन लोगों को बसंतपुर के एल वन अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. मरीज अपने मोबाइल से अपने परिवार को भोजन व सफाई संबंधी व्यवस्था न होने पर बताई है कि कोरोना से नहीं, बल्कि भोजन के बिना हम लोग यहां मर जाएंगे. पीड़िता ने यहां तक कहा है कि छोटे छोटे बच्चे हैं, पर व्यवस्था कुछ नहीं है. एक ही परिवार के तीन लोग पॉजिटिव होने की पुष्टि होने से गांव दहशत में है. वहीं मरीजों के लिए व्यवस्था सुनकर हर कोई स्तब्ध.

आप को बता दें कि मनियर थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव में मंगलवार को एक ही परिवार के तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव होने के बाद क्षेत्र में दहशत है. पीड़ित परिवार बीते 25 जून को दिल्ली से आया. इस परिवार के एक सदस्य की दिल्ली में मौत हो गई थी. 23 जून को दाह संस्कार के बाद ब्रह्म भोज करने के लिए परिजन गांव पर पहुंचे.

जिस दिन से इन लोगों के गांव पहुंचने की सूचना मिली, उसी दिन से ग्रामीण भयभीत थे. ग्रामीणों द्वारा प्रशासन को सूचित किया गया. स्वास्थ्य विभाग पूरे परिवार का सैंपल 25 जून को लेकर जांच के लिए भिजवा दिया. जांच में एक महिला उम्र करीब 28 वर्ष एवं उसके दो बच्चे उम्र क्रमशः 8 एवं 6 वर्ष की कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव निकला. इसकी पुष्टि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर के प्रभारी डॉ साहबुद्दीन ने भी की.

चर्चा है कि इस परिवार के कुछ सदस्य दिल्ली में किसी प्राइवेट हॉस्पिटल में ही काम करते हैं, जिसमें पॉजिटिव आई महिला के ससुर का मौत दिल्ली में हो गई थी. ग्रामीण कोरोना से मौत को लेकर आशंकित थे, जबकि यह परिवार बता रहा है कि उनकी मौत किसी अन्य बीमारी से हुई है. उनका मौखिक दावा है कि उनके पास सर्टिफिकेट है. चर्चा यह भी है कि कुल 5 लोग दिल्ली से आए थे. मंगलवार के दिन में तीन की रिपोर्ट आ गई है, शेष 2 लोगों का रिपोर्ट अभी आनी बाकी है.

Related

Tags: कोरोना वायरस बलिया बसंतपुर बांसडीह मनियर मानिकपुर

Post navigation

Previous: चीनी राष्ट्रपति का पुतला फूंका, चाइनिज प्रोडक्ट के बहिष्कार का आह्वान
Next: बिना मास्क के बांसडीह तहसील में प्रवेश वर्जित – एसडीएम

ये भी पढ़ें

Ballia Sapa Sunil
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष

General Desk 16 September, 2026
Thana Ubhaon Thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग

General Desk 16 September, 2026
सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका

General Desk 16 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर

You may have missed

Ballia Sapa Sunil
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष

General Desk 16 September, 2026
Thana Ubhaon Thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग

General Desk 16 September, 2026
सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका

General Desk 16 September, 2026
Sonadih Doath Murder Case Girish
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग

General Desk 16 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.