नाजायज चाकू के साथ अभियुक्त गिरफ्तार, आपराधिक इतिहास भी आया सामने

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page  https://www.facebook.com/ballialivenews

आशीष दूबे, बलिया

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध व अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत खेजुरी थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक अभियुक्त को नाजायज चाकू के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।

उप निरीक्षक राजकुमार भारद्वाज, हेड कांस्टेबल राहुल राय के साथ खेजुरी बाजार मनियर मोड़ पर चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर खास की सूचना पर अर्जुन कुमार महतो पुत्र लव प्रसाद महतो, निवासी ग्राम तीनपहाड़, थाना तीनपहाड़, जिला साहिबगंज (झारखंड) को दबोच लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक नाजायज चाकू बरामद हुआ।

गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 4/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर चालान न्यायालय भेज दिया।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास

1. मु.अ.सं. 92/2025, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट, थाना खेजुरी, जनपद बलिया
2. मु.अ.सं. 1323/2017, धारा 60, 63, 72 आबकारी अधिनियम, थाना नरही, जनपद बलिया
3. मु.अ.सं. 89/2019, धारा 3/25 आयुध अधिनियम, थाना नरही, जनपद बलिया
4. मु.अ.सं. 90/2019, धारा 60, 63, 72 आबकारी अधिनियम, थाना नरही, जनपद बलिया

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_

Facebook: https://www.facebook.com/ballialivenews 

Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/

Website: https://ballialive.in/

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel