Skip to content
27 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • किराना दुकान में चोरी, बस की चपेट में आने से एक 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत( रेवती की चार खबरें एक साथ)
  • UP लाइव
  • जिला जवार

किराना दुकान में चोरी, बस की चपेट में आने से एक 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत( रेवती की चार खबरें एक साथ)

रेवती. विजयदशमी के अवसर पर नगर के बड़ी काली मंदिर के पश्चिम स्थित मैदान में एसआई अजय यादव द्वारा रावण दहन किया गया.
Central Desk 17 October, 2021 1 minute read
news update ballia live headlines

रेवती, बलिया. रेवती-बैरिया मुख्य मार्ग पर कुंआ पीपर मोड़ के समीप शनिवार के दिन बस की चपेट में आने से एक 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गयी.

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक रामायण सिंह,एसआई अजय यादव मय हमराह ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक पंचनामा के बाद अन्त्य परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। इसके साथ ही पुलिस ने बस चालक को गिरफ्तार करते हुए बस को कब्जे में ले लिया.

मिली जानकारी के मुताबिक कस्बा रेवती के वार्ड नं.3 निवासी गौरी पासवान का दामाद सुरेन्द्र उर्फ घनश्याम पासवान(52) पुत्र बादशाह पासवान निवासी गांव जनाड़ी थाना दुबहड़ शुक्रवार को अपने ससुराल रेवती आया था.

शनिवार को करीब 11.40 बजे रेवती-बैरिया मुख्य मार्ग से घर की तरफ जा रहा था.

इसी बीच कुंआ पीपर मोड़ के समीप बैरिया की तरफ से आ रही सवारी बस ने टक्कर मार दिया. इससे सुरेन्द्र गम्भीर रूप से घायल हो गया.

आनन-फानन में लोग सुरेन्द्र को सीएचसी रेवती ले गये. जहां चिकित्सकों ने सुरेन्द्र को मृत घोषित कर दिया.

रेवती पुलिस गौरी पासवान की तहरीर पर सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत करते हुए आवश्यक कार्यावाही में जुट गयी है.

घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन रोते-बिलखते रेवती पहुंच गये.

 

रेवती में दुर्गा पूजा विसर्जन

रेवती, बलिया. स्थानीय नगर पंचायत का ऐतिहासिक दुर्गा विसर्जन जुलूस शनिवार को गाजे-बाजे,ढोल -तासे,नगाड़े तथा मनमोहक झांकियो के साथ निकला.

जो अपने निर्धारित मार्गों से होते हुए अपने निर्धारित स्थल पर जाकर देर सायं मूर्ति विसर्जन के साथ संपन्न हुआ.

नगर के परंपरा के अनुसार गुदरी बाजार स्थित मूर्ति नंबर दो बड़ी बाजार स्थित मूर्ति नंबर 1 से मिली.जहां से दोनों मूर्तियां मूर्ति नं.तीन से मिलते हुए तीनों मूर्तियां लाइन में लगने के लिए बीज गोदाम की तरफ रवाना हो गई. तत्पश्चात पुलिस की देखरेख में विभिन्न स्थानों पर स्थापित 21 दुर्गा प्रतिमाएं बीज गोदाम पर लाइन में लगी. वहां से करीब दो बजे विशाल दुर्गा विसर्जन जुलूस नगर के उत्तर टोला दुर्गा मंदिर, बुढ़वा शिव मंदिर, पुल, डाकघर, बिचला गढ़ हनुमान मंदिर, गुदरी बाजार,तिवारी मोहल्ला, ठाकुरबारी, रामलीला मैदान, सेनानी पथ से आधा दर्जन मूर्तियां दह ताल में वहीं अधिसंख्य मूर्तियां बस स्टैंड होते हुए कोलनाला नाला में देर सायं तक विसर्जित की गई. 21 दुर्गा प्रतिमाओं तथा करीब 8 दर्जन से अधिक अन्य प्रतिमाओं के साथ करीब डेढ़ किलोमीटर लंबे जुलूस में जहां बच्चे, बूढ़े, नौजवान ढ़ोल, नगाड़े तथा भांगड़े की धुनों पर थिरक रहे थे. वहीं माता रानी के भक्ति मय नारों से मानों पूरा आकाश मंडल गुंजायमान हो रहा था. जुलूस में विभिन्न समितियों द्वारा निकाली गई मनमोहक झांकियां लोगों को बरबस ही अपने तरफ आकृष्ट कर रही थी. जुलूस को देखने के लिए लोग अपने अपने दरवाजे तथा छतों पर चढे़ थे. जुलूस के क्रम में जगह-जगह महिलाओं द्वारा मूर्तियों का पूजन अर्चन किया जा रहा था.

प्रभारी निरीक्षक रामायण सिंह,एसएसआई अमित सिंह,एसआई अजय यादव,अशोक पाण्डेय,भोला राम यादव आदि सहित पीएसी व अतिरिक्त बल मुस्तैद रहा. जुलूस में मुख्य रुप से भाजपा नेता तथा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय शंकर पाण्डेय “कनक”,भोला ओझा, महावीर तिवारी, विजय केशरी, संतोष चौरसिया, गोल्डू केशरी, टीएन उपाध्याय,राजेश विजेन्द्र भारती,कलयुगी पाण्डेय,कुन्दन पाण्डेय आदि रहे.

 

विजयदशमी पर रावण दहन

रेवती. विजयदशमी के अवसर पर नगर के बड़ी काली मंदिर के पश्चिम स्थित मैदान में एसआई अजय यादव द्वारा रावण दहन किया गया.

एसआई श्री यादव द्वारा राकेट को आग लगाते ही रावण धू-धू कर जल उठा.

इसके साथ ही भारी संख्या में जुटे दर्शकों द्वारा लगाए गए जय श्रीराम के उद्घोष से वातावरण गूंज उठा.

उधर नगर के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में भाजपा नेता अजय शंकर पांडेय’कनक’ की मौजूदगी में रामलीला मंचन के अंतिम दिन भगवान श्री राम ने बाण चलाकर रावण का वध किया. तदोपरांत सीता मुक्ति,भरत मिलाप के साथ-साथ राम के राज्याभिषेक का सजीव मंचन कलाकारों द्वारा किया गया.

 

किराना दुकान में चोरी

रेवती. स्थानीय थाना क्षेत्र अन्तर्गत बस स्टैण्ड के समीप स्थित गुल्ली केशरी के किराना दुकान का टीनशेड उखाड़कर शुक्रवार की रात हजारों का सामान चोर चुरा ले गये.

टीनशेड को चांड़कर खोलने के बाद लकड़ी की आलमारी को काटकर चोर अन्दर घुसे तथा दुकान के अन्दर रखे सामान सरसों तेल,रिफाइन के बोतल,हार्लिक्स,क्रीम तथा कैश बाक्स में रखा नगदी सहित हजारों रूपये के सामान निकाल ले गये.

सबसे बड़ी बात है कि जिस मार्ग पर दुकान स्थित है, उस मार्गुग पर शुक्रवार को लगभग रातभर नवरात्र मेला दर्शनार्थियों का आवागमन लगा रहा.

बावजूद इसके हौशलाबुलन्द चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया.

गुल्ली केशरी ने बताया कि इससे पहले छः बार मेरी दुकान पर चोरी की घटना हो चुकी है. दुकानदार ने पुलिस को सूचना दे दिया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

(रेवती से संवाददाता पुष्पेन्द्र तिवारी’सिंधू’ की रिपोर्ट)

 

Post navigation

Previous: दो पक्षों की आपसी रंजिश में एक युवक की मौत
Next: सिकंदरपुर में भाजपा द्वारा आयोजित हुआ युवा संवाद कार्यक्रम

ये भी पढ़ें

BJP Meeting Ballia
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • राजनीति

भाजपा प्रदेश सह प्रभारी प्रदीप वर्मा ने बलिया में बैठक कर चुनावी रणनीति पर किया मंथन

General Desk 26 October, 2026
MAritar Chori
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

परिवार कुछ दिनों के लिए बाहर गया था, चोरों ने घर की नकदी और गहनों पर हाथ साफ किया

General Desk 26 October, 2026
Bansdih JangananaTraining
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बांसडीह में जनगणना प्रशिक्षण शिविर, 40 सवालों के जरिए जानकारी जुटाई जाएगी

General Desk 26 October, 2026

Recent Posts

  • भाजपा प्रदेश सह प्रभारी प्रदीप वर्मा ने बलिया में बैठक कर चुनावी रणनीति पर किया मंथन
  • परिवार कुछ दिनों के लिए बाहर गया था, चोरों ने घर की नकदी और गहनों पर हाथ साफ किया
  • बांसडीह में जनगणना प्रशिक्षण शिविर, 40 सवालों के जरिए जानकारी जुटाई जाएगी
  • चंबल की धरती पर सिनेमा का वैश्विक संगम, देश-विदेश की 30 से अधिक फिल्मों का प्रदर्शन
  • टुल्लू पंप से पानी भरते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत
  • पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर पहुंची अंतरराष्ट्रीय साइकिल यात्रा, बेल्थरारोड में स्वागत हुआ
  • थाना समाधान दिवस में उभांव थाना परिसर में सुनी गईं जन शिकायतें
  • सपा सांसद बोले – बाढ़ रोकने के लिए जो 17 ठोकर बनाए गए वही महाराजपुर के लिए ‘काल’ बन गए
  • नए मतदाताओं और अन्य पात्र नागरिकों के नाम वोटर लिस्ट में जोड़ने के लिए चला विशेष अभियान
  • एक दिन के लिए घर से बाहर गए पति-पत्नी, चोरों ने ताला तोड़ लाखों के गहने और नकदी चुराए
  • मंदिर के पास महिलाओं पर फब्तियां कसने और अश्लील गाना गाने के आरोप में युवक पकड़ा गया
  • शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन में शिक्षकों ने दिखाया उत्साह वहीं स्नातक के लिए कम वोटिंग
  • Ballia-बारिश और बाढ़ से फसल तबाह हुई थी, खाते में पहुंची मुआवजे की रकम
  • सरयू की प्रचंड लहरों के आगे बेमानी साबित हो रहे कटानरोधी प्रयास, महाराजपुर गांव में मुश्किलें जारी
  • पिता ने बेटे और बैंककर्मियों पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, कहा बैंक खाते से बिना जानकारी निकाल लिए 1.53 लाख
  • शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए चार केंद्रों पर होगा मतदान, 5357 मतदाता देंगे वोट
  • पांच दशक पहले शिक्षा की अलख जगाने वाले स्व. मोहन सिंह को जयंती पर किया नमन
  • मधुबन ढाला के पास अनियंत्रित होकर बाइक गड्ढे में पलटी, युवक घायल
  • तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर टूटा, आधे घंटे तक मची रही अफरा-तफरी
  • Civic Nonsense: स्पीकर फ़ोन के इस्तेमाल पर दक्षिण रेलवे की अच्छी पहल
  • एमएलसी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
  • हत्या की कोशिश के वॉन्टेड आरोपी को रसड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला पर किया था हमला
  • महानवमी पर पूजा-अर्चना और कन्या पूजन, मंदिरों में उमड़ी भीड़
  • प्लॉट पर बाउंड्री निर्माण को लेकर विवाद, सभासद समेत सात लोगों पर केस
  • जुआ खेलते पकड़े गए 9 लोग, पुलिस ने दो लाख से अधिक की नकदी बरामद की

You may have missed

BJP Meeting Ballia
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • राजनीति

भाजपा प्रदेश सह प्रभारी प्रदीप वर्मा ने बलिया में बैठक कर चुनावी रणनीति पर किया मंथन

General Desk 26 October, 2026
MAritar Chori
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

परिवार कुछ दिनों के लिए बाहर गया था, चोरों ने घर की नकदी और गहनों पर हाथ साफ किया

General Desk 26 October, 2026
Bansdih JangananaTraining
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बांसडीह में जनगणना प्रशिक्षण शिविर, 40 सवालों के जरिए जानकारी जुटाई जाएगी

General Desk 26 October, 2026
chambal film Festival 17th
  • देश दुनिया
  • स्क्रीन TASTE

चंबल की धरती पर सिनेमा का वैश्विक संगम, देश-विदेश की 30 से अधिक फिल्मों का प्रदर्शन

General Desk 25 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.