Skip to content
8 November, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • कटानरोधी कार्य की रफ्तार में लाएं तेजी- कमिश्नर
  • बलिया शहर

कटानरोधी कार्य की रफ्तार में लाएं तेजी- कमिश्नर

कमिश्नर के निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने शिकायत किया कि बीएसटी बंधे के चौड़ीकरण में बंधे के नीचे की मिट्टी काटकर ऊपर भरा गया है. तलहटी में जंगली जानवर मांद/बिल किए हैं, जिससे बाढ़ में बंधे को नुकसान होने स्वाभाविक है. एक्सईएन ने बताया कि इसके लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को नोटिस भेजा गया है.
Central Desk 26 May, 2022 1 minute read
Accelerate the pace of anti-cutting work - Commissioner

– गंगा किनारे चल रही बाढ़ खण्ड की पांच परियोजनाओं का किया स्थलीय निरीक्षण
– चेताया, कार्य में विलम्ब के चलते नुकसान हुआ तो मुकदमे के साथ होगी रिकवर

बलिया. मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने गुरुवार को बैरिया क्षेत्र में बाढ़ विभाग की चल रही परियोजनाओं का निरीक्षण किया. इस दौरान कुछ प्रोजेक्ट के कार्य की रफ्तार काफी धीमी होने पर नाराजगी व्यक्त की. अधिशासी अभियंता को चेतावनी दी कि संबंधित ठेकेदार के माध्यम से कार्य में तेजी लाई जाए, अन्यथा की दशा में जिम्मेदारी तय करते हुए सभी दोषियों पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई होगी.

सुघर छपरा परियोजना के निरीक्षण के दौरान कहा कि यहां कार्य ज्यादा बचा है और रफ्तार उस हिसाब से नहीं है. ऐसे में 30 जून तक कैसे काम पूरा होगा. सख्त लहजे में कहा कि लेबर व संसाधन बढ़कर तेजी से कार्य कराएं. सोनार टोला परियोजना के सम्बंध में पूछताछ में एक्सईएन संजय मिश्र ने बताया कि फिलहाल इतना कार्य हो चुका है कि अचानक तीन मीटर भी जलस्तर बढ़ा तो कोई दिक्कत नहीं होगी. काम जारी रहेगा. लेबर की संख्या कम होने पर सवाल किया. कहा, लेबर की संख्या बढ़ाकर तेजी से कार्य कराएं, अन्यथा बरसात शुरू होने या जलस्तर बढ़ने पर समस्या हो जाएगी.. अगले दो-दिन में नीचे से तीन लेयर का कार्य हो जाना चाहिए.

उन्होंने साफ कहा कि समयसीमा का विशेष ध्यान रखा जाए अन्यथा पानी आ जाने के बाद यह सभी काम बेकार हो जाएंगे. मैंने कहा कि अब तक का जो उच्चतर जलस्तर यहां आया है, उसको देखते हुए काम कराया जाए और उस ऊंचाई तक सुरक्षित कर लिया जाए. गोपालपुर में हो रहे कार्य से संतुष्ट दिखे और 15 जून तक हरहाल में काम पूरा कर लेने के निर्देश दिए.

 

दूबेछपरा व जगदीशपुर के कार्य की रफ्तार पर असंतोष, दी चेतावनी

दुबे छपरा रिंग बंधे के पास की परियोजना में कार्य ठप होने पर नाराजगी जाहिर की. उन्होंने चेतावनी देते कहा कि ठेकेदार के माध्यम से कार्य में तेजी लाएं, अन्यथा 15 दिनों बाद अगर कार्य की रफ्तार ऐसी ही रही तो संबंधित ठेकेदार पर अपराधिक मुकदमा होने के साथ बाढ़ में हुए नुकसान की वसूली भी की जाएगी. वहीं, जगदीशपुर में पर्क्युपाइन विधि से हो रहे कार्य और लांचिंग एप्रन कार्य को देखा. यहां के उच्चतम जलस्तर व प्रोजेक्ट से जुड़ी जानकारी ली. यहां 1 लाख 10 हजार जिओ बैग पड़ने हैं, जिसमें अभी 15 हजार के आसपास भी नहीं लगी थी. इस पर नाराजगी जताई और तत्काल तेजी लाने की चेतावनी दी.

 

बीएसटी बंधे की सुरक्षा से जुड़ी मिली गम्भीर शिकायत

कमिश्नर के निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने शिकायत किया कि बीएसटी बंधे के चौड़ीकरण में बंधे के नीचे की मिट्टी काटकर ऊपर भरा गया है. तलहटी में जंगली जानवर मांद/बिल किए हैं, जिससे बाढ़ में बंधे को नुकसान होने स्वाभाविक है. एक्सईएन ने बताया कि इसके लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को नोटिस भेजा गया है. यह भी बताया गया कि बीएसटी बंधे पर करोड़ों की लागत से वृक्षारोपण कराया गया था, उसे भी बर्बाद कर दिया गया है. कमिश्नर से बीएसपी बंधे से जुड़ी शिकायतों के संबंध में जांच कर पूरी रिपोर्ट देने का निर्देश सीडीओ प्रवीण वर्मा को दिया. दौरान सीआरओ विवेक श्रीवास्तव, एसडीएम आत्रेय मिश्र, आपदा विशेषज्ञ पीयूष सिंह सहित अन्य अधिकारी साथ थे.

(बलिया से केके पाठक की रिपोर्ट)

Tags: बलिया समाचार मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत मण्डलायुक्त

Post navigation

Previous: मंडलायुक्त ने बलिया के कटान से प्रभावित क्षेत्र रामगढ़ व दुबे छपरा का किया स्थलीय निरीक्षण
Next: News Shorts: बलिया जनपद के 10 प्रमुख समाचार संक्षिप्त में

ये भी पढ़ें

Dadri Mela Giont wheel
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया के ददरी मेले में गोविंदा आएंगे, भोजपुरी फिल्मों के कलाकार भी आएंगे, संत समागम और कव्वाली भी

General Desk 7 November, 2026
omprakash rajbhar aug 2025
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • राजनीति

एमएलसी चुनाव नतीजों के बाद मंत्री ओमप्रकाश राजभर का सपा-कांग्रेस गठबंधन पर निशाना लेकिन अखिलेश पर दिखी नरमी

General Desk 29 October, 2026
Akhilesh Yadav Keshav Prasad Maurya
  • ELECTION लाइव
  • UP लाइव
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • बलिया शहर
  • राजनीति

एमएलसी चुनाव नतीजों से जोश में समाजवादी पार्टी, अखिलेश यादव और सनातन पांडेय के निशाने पर आए केशव मौर्य

General Desk 28 October, 2026

Recent Posts

  • बलिया: स्कूलों में दीप सजाने, रंगोली और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाई गई दीपावली
  • बलिया के ददरी मेले में गोविंदा आएंगे, भोजपुरी फिल्मों के कलाकार भी आएंगे, संत समागम और कव्वाली भी
  • दीपावली पर बांसडीह में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने किया मार्च, सुरक्षा का लिए जायजा
  • धनतेरस-दीपावली पर पुलिस अलर्ट, एएसपी के फ्लैग मार्च के साथ चार जगहों पर चला चेकिंग अभियान
  • भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर मूनजी गोंड़ का भव्य स्वागत
  • बांसडीह के महाराजपुर में सरयू का कटान जारी, जियो ट्यूब लगाकर धारा मोड़ने की कोशिश में प्रशासन
  • अवैध रूप से घरों में छिपाकर रखे गए पटाखे पुलिस ने जब्त किए, अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपए
  • रोजगार मेले में बलिया के 528 युवाओं को मिली नौकरी, भाजपा नेता ने सौंपे ऑफर लेटर
  • बलिया सपा जिलाध्यक्ष ने पार्टी की बैठक में कार्यकर्ताओं को सौंपी खास जिम्मेदारी, कहा अभी से जुट जाएं
  • बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था की जांच और सघन चेकिंग अभियान
  • गैस सिलेंडर में लगी आग तो दूर फेंक दिया था लेकिन धमाके से निकले लोहे ने ली महिला की जान
  • धनतेरस-दीपावली को लेकर पुलिस ने की सघन चेकिंग, नियम तोड़ने वालों के काटे चालान
  • तहसील घेराव के बाद जागा बाढ़ विभाग, नाव से पहुंचे इंजीनियर, जियो ट्यूब लगाने की तैयारी
  • युवती के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया
  • बेल्थरारोड क्षेत्र के गांव में धर्मांतरण की कोशिश के आरोप से मचा हड़कंप, एक हिरासत में, पुलिस जांच में जुटी
  • धार्मिक कार्यक्रम में महिलाओं के गले से मंगलसूत्र चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो महिलाएं पकड़ी गईं
  • गणितज्ञ रत्नेश कुमार ने विद्यार्थियों को बताए अपने गणितीय महासूत्र एवं नवीन तर्क, सिखाए गणित के नए आयाम
  • मोबाइल टॉवर से महंगी केबल काटकर चुरानेवाला आरोपी रंगे हाथों धरा गया
  • तीस किलोमीटर की पदयात्रा करके अपना दर्द बताने बांसडीह तहसील पहुंचे ग्रामीण, किया घेराव
  • बीस साल से बदहाल सड़क अब जाकर बनी, विधायक ने किया लोकार्पण
  • बेल्थरारोड कृषि मंडी में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया अतिक्रमण, रही अफरातफरी
  • सरयू के कटान का खौफ: अपना मकान तोड़ कर ईंट, दरवाजे, खिड़की बचाने की कोशिश में जुटे ग्रामीण
  • सरयू के कटान प्रभावित ग्रामीण करेंगे बांसडीह तहसील का घेराव, महाराजपुर से पदयात्रा करते हुए पहुंचेंगे
  • शटडाउन के बाद भी पोल पर दौड़ा करंट, फ्यूज ठीक करने चढ़ा संविदाकर्मी गंभीर रूप से झुलसा
  • मोबाइल फोन और मंगलसूत्र झपटने वाले आरोपी को जेल और जुर्माने की सजा

You may have missed

Belthra School Diwali 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बलिया: स्कूलों में दीप सजाने, रंगोली और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाई गई दीपावली

General Desk 7 November, 2026
Dadri Mela Giont wheel
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया के ददरी मेले में गोविंदा आएंगे, भोजपुरी फिल्मों के कलाकार भी आएंगे, संत समागम और कव्वाली भी

General Desk 7 November, 2026
Bansdih Flag March 7 Nov 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

दीपावली पर बांसडीह में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने किया मार्च, सुरक्षा का लिए जायजा

General Desk 7 November, 2026
Bansdih Police Checking
  • जिला जवार
  • बांसडीह

धनतेरस-दीपावली पर पुलिस अलर्ट, एएसपी के फ्लैग मार्च के साथ चार जगहों पर चला चेकिंग अभियान

General Desk 6 November, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

Ballia Live Ballia News बलिया न्यूज बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.